मोदी राष्ट्र नायक और गहलोत जन नायक, लेकिन जनता बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर !!
मोदी राष्ट्र नायक और गहलोत जन नायक, लेकिन जनता बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर !! ------------------------------------------------------ राजस्थान में मण्डी व्यवस्था चौपट, नहीं हो रही है खरीफ फसल की एमएसपी पर खरीद ------------------------------------------------------- ⏩बाजरे की 2250 रूपए प्रति क्विंटल एमएसपी, लेकिन किसान को 1300 भी मुश्किल से मिल रहे हैं। मूंग की 7275 रूपए एमएसपी, लेकिन अकाल व अतिवृष्टि से बरबाद हुए किसानों को 4 हजार भी नहीं मिल रहे हैं। यह तस्वीर राजस्थान की है, जिसके मुख्यमंत्री खुद को गांधी का अनुयायी कहते हैं। ---------------------------------------------------------- ⏩ ऊपर से कोढ में खाज वाली कहावत रसोई गैस, पेट्रोल व डीज़ल की बढती कीमतों से हो रही है, जिसने जनता की कमर तोड़ दी है, इसके बावजूद टैक्स कम कर कीमतें घटाने के लिए न तथाकथित राष्ट्र नायक तैयार हैं और ना ही तथाकथित जन नायक। ************************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। बढती महंगाई और बेरोजगारी ने देशभर में जनता को खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दिया है। सौ रूपए लीटर से ऊपर पहुंचे पेट...