Posts

Showing posts from July, 2022

अल्पसंख्यक फ़्री कोचिंग के नाम पर 16 साल में किसका हुआ "विशेष लाभ" ?

Image
अल्पसंख्यक फ़्री कोचिंग के नाम पर 16 साल में किसका हुआ "विशेष लाभ" ? ---------------------------------------------------- भारत सरकार अल्पसंख्यक वर्गों से सम्बन्धित अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ़्री कोचिंग करवाती है। सरकार फ़्री कोचिंग एण्ड अलाइड स्कीम के तहत कोचिंग चलाने के लिए सिलेक्टेड एनजीओ को फंडिंग करती है। यह फंडिंग वित्त वर्ष 2006-07 से लगातार केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मन्त्रालय के जरिए पूरे देश में हो रही है। जिसका 16 साल में किसको "विशेष लाभ" हुआ है ? यह एक गम्भीर सवाल है। अधिकारियों को, कोचिंग चलाने वाली संस्थाओं को या फिर अभ्यर्थियों को ? *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। यूपीए प्रथम सरकार के कार्यकाल में देश के प्रथम अल्पसंख्यक वर्ग के प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह जी ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात विभाग का गठन किया। इसके तहत अल्पसंख्यकों को अलग से बजट आवंटित किया गया। अल्पसंख्यकों के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की, जो आज भी चल रही हैं। इन्हीं योजनाओं में फ्री कोचिंग एण्ड अ...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने किया राजस्थान वक्फ बोर्ड के सामने विरोध प्रदर्शन

Image
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने किया राजस्थान वक्फ बोर्ड के सामने विरोध प्रदर्शन   *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान वक्फ बोर्ड मुख्यालय के सामने 20 जुलाई को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने वक्फ जायदादों की हिफाज़त को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सादिक खान ने वक्फ बोर्ड की कारगुजारी का भांडा फोड़ करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यक समाज को पिछले कई वर्षों से समाज के चन्द लोगों को लोलीपॉप देकर बेवकूफ बना रही है। धरातल पर अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए कोई कार्य नहीं हुए और तो और अल्पसंख्यकों से सम्बन्धित सरकारी इदारों का बेड़ा गर्क कर दिया।  उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड को ही देखें, हमारे आबाओ अजदाद ने अपनी जायदादों को लोगों की भलाई के लिए वक्फ की थी, उन वक्फ जायदादों की देखभाल वक्फ बोर्ड को करनी थी, मगर इसका उल्टा हो रहा है। कहीं वक्फ जायदादों के पट्टे दिए जा रहें हैं तो कही अवैध निर्माण व अवैध कब्जे करवाए जा रहे हैं। वर्षाें पुरान...

जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर वरिष्ठ समाजवादी नेता अर्जुन देथा ने लिखा मुख्यमंत्री गहलोत को खुला पत्र

Image
जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर वरिष्ठ समाजवादी नेता अर्जुन देथा ने लिखा मुख्यमंत्री गहलोत को खुला पत्र ******************************** माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर। विषय:- राज्य में जाति आधारित जनगणना करवाने, सभी आरक्षित श्रेणियों को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने, उच्च को उच्चतम न्यायपालिका में आरक्षण लागू करने व राजस्थान की जनता से आपके चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे करने के संबंध में। गत वर्ष बिहार की विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भिजवाया था, जिसमें यह मांग की गई थी कि देश में जाति आधारित जनगणना कराई जाए और आबादी के अनुपात में सब को आरक्षण दिया जाए। मैंने उसी समय आपको एक पत्र लिखा था, जिसमें यह अनुरोध किया था कि बिहार की तर्ज पर राजस्थान की विधानसभा में भी एक प्रस्ताव पारित करें चाहे बहुमत हो या सर्वसम्मति हो, केंद्र को भिजवा कर जाति आधारित जनगणना आबादी के अनुपात में आरक्षण लागू करवाया जाए। अब जबकि केंद्र सरकार ने संसद में जाति आधारित जनगणना कराने से इंकार कर दिया और उसके बाद बिहार में वहां की सरकार ने निर्णय कर वहां जाति आधा...

ईद ए गदीर

Image
ईद ए गदीर ------------- जिसका मैं मौला उसका अली मौला : हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। तारीख़ 18, महीना जिलहिज्जा का, साल सन 10 हिजरी। हिजरी सन के जिलहिज्जा महीने में हर साल हज किया जाता है। इसे हज का महीना भी कहते हैं। हज के इस पवित्र महीने में पूरी दुनिया से लाखों मुसलमान हर साल मक्का की हरम शरीफ़ (खाना ए काबा) और मदीना की मस्जिद ए नबवी शरीफ़ में जाते हैं। सन 10 हिजरी में यानी आज से क़रीब 1433 साल पहले ख़ुदा (ईश्वर) के आखरी पैगम्बर (ईश्दूत) हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने अपने बेशुमार साथियों के साथ आखरी हज किया था। यह हज पैगम्बर मुहम्मद साहब का आखरी हज था, इसके कुछ महीने बाद (क़रीब पौने तीन महीने बाद) उनका विसाल (इन्तकाल) हो गया था। इस आखरी हज से फारिग होकर अपने हज़ारों साथियों के साथ जब पैगम्बर मुहम्मद साहब ने मक्का से मदीना के लिए वापसी की, तो रास्ते में गदीर ए खुम नामक एक जगह आई। जहां अल्लाह ने उनको वही (ईश्वाणी) के जरिए अपना आदेश दिया। दिन था 18 जिलहिज्जा। हज़रत मुहम्मद रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व...

उदयपुर हत्याकाण्ड की राजस्थान कायमखानी महासभा की विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने की कड़ी निन्दा

Image
उदयपुर हत्याकाण्ड की राजस्थान कायमखानी महासभा की विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने की कड़ी निन्दा ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा की विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने उदयपुर में हुए दर्दनाक व शर्मनाक हत्याकाण्ड की कड़ी निन्दा करते हुए हत्यारे आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। महासभा की समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस हत्याकाण्ड की कड़े शब्दों में निन्दा की है और ऐसे हत्याकाण्ड को गंगा जमुनी तहजीब, भाईचारे व देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक बताया है। गौरतलब है कि 28 जून को उदयपुर में टेलर का काम करने वाले कन्हैयालाल नामक व्यक्ति की रियाज व गौस नामक दो जालिम आतंकियों ने दुकान में कपड़े सिलवाने के बहाने आकर सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी तथा हत्या से पहले और हत्या के दौरान बनाए गए वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मानवता को शर्मसार करने वाले इस घिनौने अपराध के कुछ घण्टों बाद ही दोनों कातिलों को पुलिस ने भीम हाईवे पर फरार होते हुए घेरा लगाकर दबोच लिया। इसके साथ ही राजस्थान की अशोक गहलोत सरका...

आर्थिक मोर्चे और रोजगार देने के वादे पर विफल हुई सरकारें

Image
आर्थिक मोर्चे और रोजगार देने के वादे पर विफल हुई सरकारें --------------------------------------------------- देश में बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार ने जनता की कमर तोड़ दी है, विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी बेरोजगारी के कारण हताशा की शिकार हो रही है, फिर भी केन्द्र व राज्य सरकारों के पास रोजगार बढ़ाने का कोई ठोस फार्मूला दूर दूर तक नज़र नहीं आ रहा है। सवाल यह है कि देश की यह हालत क्यों हुई ? ********************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सबका साथ-सबका विकास और अच्छे दिन लाने के वादे के साथ 26 मई 2014 को पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार के मुखिया बने थे नरेन्द्र मोदी, उन्हें प्रधानमंत्री बने आठ साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन विकास व अच्छे दिन तो दूर की बात महंगाई व बेरोजगारी ने इस आठ साल में पहले वाले बुरे दिन भी जनता से छीन लिए हैं। अगर इन आठ साल में कुछ ज्यादा मिला है तो बढ़ती साम्प्रदायिकता और नफ़रती माहौल मिला है। सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हो गई है, महंगाई और बेरोजगारी ने अपना विकराल रूप धारण कर जनता को खून के आंसू रूलाना शुरू कर दिया है। विश्व की सर्...

सत्ता व सियासत के फेरे में "अधरझूल" हुए जोधपुर के पत्रकार

Image
सत्ता व सियासत के फेरे में "अधरझूल" हुए जोधपुर के पत्रकार  एम आर मलकानी   ''भाई लोग'' बच्चू भाई के तांगे से उतर गये। अंगुली छुड़ा पल्लू पकड़ा तो खाकी के उपर सफारी अडाये मुछमुंडे मुसंडो ने धक्के मारे, खींचातानी की। कमरे से बाहर का रास्ता पकड़ाया? कोई नहीं! कुछ पाने को बहुत कुछ खोना भी पड़ता है। कहते हैं ना कि मलाई ना सही दौना चाट कर ही काम चल सकता है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उन्हीं के शहर जोधपुर के कई पत्रकार नाराज हैं। नाराज उपर से हैं। अन्दर से तो डरे सहमे से है। पिछले दिनों सूरसागर थाने में 26 पत्रकारों और कुछ न्यूज चैनल्स के खिलाफ पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज कर मारा कि इन्होंने झूठी और फर्जी न्यूज चला दी। भावना भड़का दी। पुलिस की ये भभकी 'कच्ची छाती' के कुछ भाई लोगों पर बहुत भारी पड़ गई। पुलिस ने गिरफ्तारी की तलवार लटका रखी है। डर तो है ही। फिर डर तो डर ही होता है। सबको ही लगता है और सब कोई दैवी अवतार थोड़ा ना है।  अशोक गहलोत पिछले दिनों तीन दिन के दौरे पर जोधपुर आये थे। उम्मीद को पंख लगे। एयरपोर्ट पर कार में बैठते ही मुख्यमंत्री से कहा ''उस दिन हम ...

गहलोत सरकार को अफराजुल, पहलू खां, रकबर आदि के परिजनों की भी मदद करनी चाहिए

Image
गहलोत सरकार को अफराजुल, पहलू खां, रकबर आदि के परिजनों की भी मदद करनी चाहिए ********************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में टेलर का काम करने वाले कन्हैयालाल नामक व्यक्ति की रियाज व गौस नामक दो आतंकियों ने दुकान में कपड़े सिलवाने के बहाने आकर सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी तथा हत्या से पहले और हत्या के दौरान बनाए गए वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मानवता को शर्मसार करने वाले इस घिनौने अपराध के कुछ घण्टों बाद ही दोनों कातिलों को पुलिस ने दबोच लिया। इस घिनौने अपराध की जितनी निन्दा की जाए उतनी कम है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आर्थिक मदद के तौर पर मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपए का चैक दिया और दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। गहलोत सरकार का यह फैसला बहुत ही सराहनीय है, क्योंकि यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो ऐसे घिनौने अपराध से पीड़ित परिजनों के पक्ष में खुलकर खड़ी हो और उनके जीवनयापन के लिए हर तरह की मदद करे। लेकिन जब सरकार ऐसे मदद के कार्य करते समय भेदभाव बरते तो उसकी आलोचना भी होनी चाहिए। राजस्थान क...

कायमखानी क़ौम की शान सोहा ख़ान

Image
कायमखानी क़ौम की शान सोहा ख़ान ------------------------------------------ 12वीं कला वर्ग में किया राजस्थान टाॅप *************************** जयपुर/चैनपुरा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। झुन्झुनूं जिले की लादूसर ग्राम पंचायत के चैनपुरा गांव की बेटी सोहा खान ने एक तरह का इतिहास रचा है। सोहा ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कला वर्ग में राजस्थान टाॅप किया है। यानी उसने हर विषय में पूरे नम्बर हासिल किए हैं। विचित्र बात यह है कि इस सफलता को प्राप्त करने के लिए गांव से 18 किलोमीटर दूर अलसीसर स्थित रामलाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वो पढ़ती थी और रोज अप डाउन करती थी। इसके अलावा खास बात यह है कि सोहा दिव्यांग है। एक दिव्यांग बच्ची का राजस्थान बोर्ड में पूरे प्रदेश को 100 प्रतिशत अंकों के साथ टाॅप करना अपने आप में इतिहास रचने जैसा है। ऐसा इसलिए भी कि शायद ही इससे पहले 12वीं कला वर्ग में 100 प्रतिशत अंक किसी के आए हैं। सोहा खान के कोई सगा भाई नहीं है और वो तीन बहनें हैं। उसके पापा अहसान अली ख़ान विदेश में रहते हैं और मां बाजेगा ख़ान एक हाउस वाइफ हैं। उसने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां को दिया...

Governments failed on the economic front and the promise of employment

Image
Governments failed on the economic front and the promise of employment ------------------------------------------------- Rising inflation and declining employment in the country has broken the back of the people, the world's largest youth population is suffering from despair due to unemployment, yet the central and state governments do not have any concrete formula to increase employment. is coming. The question is why this condition of the country happened ? ********************************* Jaipur (Thar News-Ikra Patrika) . It has been more than eight years since Narendra Modi, who became the head of the BJP government of full majority on 26 May 2014, with the promise of bringing all the development and good days for all, it has been more than eight years since he became the Prime Minister. But far from development and good days, inflation and unemployment have snatched the earlier bad days from the public in this eight years. If anything more has been achieved in these e...

नवाब कायम ख़ान साहब के 603 वें शहादत दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम

Image
नवाब कायम ख़ान साहब के 603 वें शहादत दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम  ------------------------------ ------------------------- मुख्य कार्यक्रम उनकी जन्म स्थली ददरेवा स्थित नवाब कायम ख़ान मेमोरियल शहीद स्मारक में हुआ आयोजित ****************************** ****** ददरेवा/चूरू/भीलवाड़ा/सुजानगढ/ भादरा/जोधपुर/अजमेर (इक़रा पत्रिका)। शुजात, ईमानदारी, वफादारी व वतन प्रेम की मिसाल कायमखानी कौम के प्रथम पुरुष और तत्कालीन हिसार-हांसी (हरियाणा) रियासत के शासक और सुलतान फिरोज शाह तुगलक के वज़ीर व सेनापति नवाब कायम खान साहब का 14 जून को हर साल की तरह शहादत दिवस मनाया गया। इस बार उनका 603 वां शहादत दिवस था। कायमखानी बाहुल्य इलाकों में कई छोटे बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम उनकी जन्म स्थली ददरेवा स्थित नवाब कायम ख़ान मेमोरियल शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हर वर्ष 14 जून को "नवाब कायम ख़ान डे" के तौर पर आयोजित किए जाते हैं। विदेशों में जहाँ जहाँ कायमखानी आबाद हैं या नौकरी पेशा कर रहे हैं वहाँ भी हर वर्ष की भांति नवाब कायम खान डे मनाया गया। इस दिन पूरी कायमखानी क़ौ...