सभा में गहलोत सरकार को ललकारते हुए चारों उप चुनावों में कांग्रेस को हराने का हुआ प्रस्ताव पास
उठ बांध कफन गाजी•••• -------------------------------- सुजानगढ में आयोजित हुई आम सभा, रूपाराम ने की सरपरस्ती और हवलदार यासीन खान ने की सदारत --------------------------------------------------- सभा में गहलोत सरकार को ललकारते हुए चारों उप चुनावों में कांग्रेस को हराने का हुआ प्रस्ताव पास ********************************* सुजानगढ (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ और राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ एवं अन्य संगठनों के समर्थन से उर्दू तालीम और मदरसा तालीम की हिमायत में 21 फरवरी रविवार को एक आम सभा आयोजित की गई। यह सभा सुजानगढ के गांधी चौक में दोपहर बाद ढाई बजे आयोजित की गई। सभा को करीब दो दर्जन वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इन वक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गहलोत सरकार को जमकर ललकारा और मांगें नहीं मानी गई तो सुजानगढ सहित चारों विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को हराने की लोगों से अपील की। उक्त सन्दर्भ में एक प्रस्ताव भी पास किया गया। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। सभा को राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी, राजस्थान मदर...