Posts

Showing posts from April, 2024

आईपीएस अरशद अली के सम्मान में दरगाह दीवाना शाह बाबा कपासन शरीफ़ में पेश की चादर

Image
आईपीएस अरशद अली के सम्मान में दरगाह दीवाना शाह बाबा कपासन शरीफ़ में पेश की चादर ----------------------------------- सिक्कों से तौला गया और साथ ही दाल बाटी का लंगर भी किया गया *********************** कपासन शरीफ़ (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। मेवाड़ इलाके की मशहूरो मारूफ दरगाह दीवाना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह (कपासन शरीफ़) की मजार शरीफ पर 28 अप्रैल को एक चादर पेश की गई। यह चादर चित्तौड़गढ़ निवासी मोहम्मद खां हाथीखानी के परिवार ने आईपीएस अरशद अली खां के सम्मान में बाबा के दरबार में पेश की। इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले के क‌ई मोअज्जिज लोग शरीक हुए। आईपीएस अरशद अली वर्तमान में सलूंबर जिले के एसपी हैं। आईपीएस अरशद अली के लिए मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़ के परिवार ने दीवाना शाह बाबा के नाम की मन्नत मांग रखी थी। जिसे पूरा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले सुबह साढ़े दस बजे ढोल नगाड़े के साथ दरगाह परिसर के बुलंद दरवाजे के बाहर अरशद अली का इस्तकबाल किया गया, फिर चादर के साथ सभी ने दीवाना शाह बाबा के हाजरी लगाई और मजार शरीफ पर चादर पेश कर फातिहा पढ़ी और दुआ की। इसके बाद...

चूरू, झुंझुनूं और सीकर का सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा ?

Image
चूरू, झुंझुनूं और सीकर का सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा ? ----------------------------------- चूरू और झुंझुनूं में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, सीकर में कांग्रेसियों के भीतरघात से कामरेडों की नैय्या डांवाडोल, तीनों सीटों को लेकर भाजपा पसोपेश में... *********************** फ़ारूक़ अली ख़ान (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका) जयपुर/चूरू/झुंझुनूं/सीकर। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है और इस दिन आधे राजस्थान में भी मतदान होगा। राजस्थान में भाजपा करो और मरो की स्थिति में आ चुकी है, क्योंकि पिछले दो चुनावों में उसने सभी 25 सीटें जीती थीं तथा इस बार उसे स्पष्ट तौर पर यह सीटें घटती हुई नजर आ रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजस्थान में 8 सीटों पर कड़ा मुकाबला है और इनमें कुछ सीटें भाजपा के हाथ से निकलना तय हैं। इसी खबर को लेकर भाजपा नेतृत्व के कान खड़े हो चुके हैं और वो सभी 25 सीटें तीसरी बार जीतकर हैट्रिक लगाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा चुका है। पहले चरण के इस चुनाव में उत्तरी राजस्थान की तीन प्रमुख सीटों पर भी मतदान होगा और इन तीनों की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं तथा एक...