जयपुर की मुस्लिम स्कूल में शुरू किया "एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल"
जयपुर की मुस्लिम स्कूल में शुरू किया "एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल" -------------------------------------------------- शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला ने किया उद्घाटन और कहा : कुछ भी बनने का माध्यम सिर्फ तालीम है और तालीम के बगैर कोई कुछ भी नहीं बन सकता ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजधानी जयपुर के मोती डूंगरी रोड स्थित मुस्लिम स्कूल कैम्पस में 28 मार्च को ग्लोबल विजन वाले "एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल" की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला ने फीता काट कर किया। अभी इस स्कूल की शुरुआत पुराने कैम्पस के अन्दर बने सेपरेट भवन में की गई है। जिसे पूरी तरह से रंग रोगन कर नया फर्नीचर लगाकर तैयार किया गया है। साथ ही बगल में खाली पड़ी जमीन पर नया भवन तैयार करने के लिए माॅडल नक्शा भी पेश किया गया है। एल्काॅन ग्लोबल इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घाटन करने के लिए एक जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला शरीक हुए। जलसे की सदारत पूर्व मन्त्री नवाब दुर्रू...