Posts

Showing posts from March, 2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर इतना बवाल क्यों ?

Image
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर इतना बवाल क्यों ? ************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। ईडी ने क‌ई नोटिस देने के बाद हाजिर नहीं होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गत दिनों गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली शराब नीति घोटाले में। इसमें सच क्या है और झूठ क्या है, यह तो मुकम्मल जांच और कोर्ट के निर्णय के बाद ही मालूम चलेगा। लेकिन इतना तय है कि भाजपा की केन्द्र सरकार ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का विपक्षी नेताओं को लेकर दुरूपयोग कर रही है। इ सका सबूत यह है कि पिछले 10 साल में इन एजेंसियों ने एक भी भाजपा नेता को नहीं पकड़ा। क्या भाजपा के सभी नेता जो मंत्री और मुख्यमंत्री जैसे बड़े ओहदों पर रहे हैं या आज विराजमान हैं दूध के धुले हुए हैं ? यकीनन नहीं हैं। किसी से छुपा हुआ नहीं है कि भाजपा में भी एक से बढ़कर एक भ्रष नेता मौजूद हैं, जिन्होंने अकूत संपत्ति सत्ता के दुरूपयोग से प्राप्त की है। लेकिन उनमें से एक को भी नहीं पकड़ा गया है। दूसरी बात यह है कि जिन विपक्षी नेताओं को भाजपा के नेता खुलेआम बड़े भ्रष्टाचारी कहते हैं, वे भाजपा में शामिल होते ही पाक ...

कांग्रेस चली भाजपा की चाल...

Image
कांग्रेस चली भाजपा की चाल... ------------------------------------- 9 राज्यों की 130 लोकसभा सीटों में से एक भी सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारेगी ? ------------------------------------- जिस तरह भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारने की नीति बना रखी है, अब कांग्रेस भी उसी नीति पर चलने की तैयारी कर चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारने की योजना कहीं कांग्रेस को भारी नहीं पड़ जाए। क्या कांग्रेस ने अपने तमाम मुस्लिम नेताओं को नाकारा और निकम्मा मान लिया है ? या वो सिर्फ मुसलमानों के वोट तो लेना चाहती है, लेकिन उन्हें लोकसभा में प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहती है ? ***************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है और पहला चरण 19 अप्रैल को है। इस बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस जिसने करीब 55 साल देश पर एकछत्र राज किया है। उसने भाजपा के नक्शे कदम पर चलने की योजना बना ली है, ख़ासकर मुस्लिम समुदाय को लेकर। मुस्लिम समुदाय से सम्बंधित किसी भी मुद्दे ...

राजस्थान में कांग्रेस 16 लोकसभा सीटें आसानी से जीत सकती है, सवाल सिर्फ रणनीति और नीयत का है ?

Image
राजस्थान में कांग्रेस 16 लोकसभा सीटें आसानी से जीत सकती है, सवाल सिर्फ रणनीति और नीयत का है ? *********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। लोकसभा चुनाव 2024 के अब चंद ही दिन बचे हैं। पूरा चुनावी मैदान मोदी समर्थन और मोदी विरोध पर केन्द्रित हो चुका है, यानी एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थक हैं तो दूसरी तरफ उनके विरोधी, बाकी धरातल पर न कोई पार्टी नजर आ रही है और ना ही कोई विचारधारा। एक तरफ मोदी नेतृत्व में एनडीए है तो दूसरी तरफ मोदी विरोध में इंडिया गठबंधन। मोटे तौर पर देखा जाए तो पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में करीब 60 फीसदी वोट मोदी विरोध में पोल हुआ था, जो बिखरा हुआ था और इस बार यह एकजुट होता जा रहा है। इस विरोधी वोट की इसी एकजुटता से प्रधानमंत्री मोदी और उनके रणनीतिकार घबराए हुए हैं, वे एक एक सीट पर बारीकी से चिन्तन मन्थन कर रहे हैं, जीत के लिए जिताऊ उम्मीदवार दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल कर रहे हैं, छोटी मोटी पार्टियों को अपने साथ जोड़ रहे हैं, कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए 370 और 400 पार का नारा लगा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत सबको मालूम है। जमीन से ज...

मिल्ली काॅन्सिल ने देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनीतिक दलों और सरकार के सामने पेश किया मांग पत्र

Image
मिल्ली काॅन्सिल ने देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनीतिक दलों और सरकार के सामने पेश किया मांग पत्र *********************** न‌ई दिल्ली/जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। ऑल इंडिया मिल्ली काॅन्सिल ने मुल्क और मुसलमानों से मुताल्लिक विभिन्न मुद्दों पर एक विस्तृत मांग पत्र सभी राजनीतिक दलों और सरकार के सामने पेश किया है। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर मांग की गई है कि इन मांगों व घोषणाओं को पूरा किया जाए या अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाए। इस मांग पत्र को जारी करने के लिए दिल्ली, जयपुर और देश के अन्य शहरों में एक साथ 23 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मोती डूंगरी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाने में आयोजित की गई, जिसे मिल्ली काॅन्सिल के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट मुजाहिद नक़वी, उपाध्यक्ष शौकत कुरैशी और एडवोकेट अनवार अहमद ने सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि 2024 के आम चुनाव के संदर्भ में राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणा पत्र हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित मांग पत्र ऑल इण्डिया मिल्ली काॅन्सिल के 15-16 जनवरी 2024 मुंबई में आयोजित राजनीतिक सलाहकार सम्...