चेयरमैन साहब तुम बहुत याद आओगे !!
चेयरमैन साहब तुम बहुत याद आओगे !! 😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥😥 पूर्व सभापति टोंक अजमल साहब नहीं रहे ******************************** एक बेमिसाल शख्सियत के धनी, हर वक्त हंसी मजाक करने वाले, रात की महफिल के सरदार, दोस्तों पर जमकर खर्च करने वाले, एक हंसमुख चेहरा, हमारे सीनियर साथी अजमल साहब उर्फ चेयरमैन साहब हमारे बीच नहीं रहे। बड़े दुख के साथ यह जुमले लिख रहा हूँ। कोरोना ने पिछले एक साल में हमारे एक दर्जन से ज्यादा साथियों व बुजुर्गों को हम से छीन लिया, जिनको हम आज भी याद करके भावुक हो जाते हैं। इस पीड़ा में एक इजाफा आज (27 अप्रैल 2021 को) और हो गया। हमारे साथी अजमल साहब इस दुनिया से विदा हो गए। अजमल साहब टोंक नगर परिषद के सभापति भी रहे हैं। वे साथियों में चेयरमैन साहब के नाम से मशहूर थे। हम अक्सर उनके साथ होटल फिरोज एम डी रोड जयपुर में बैठते थे। लेकिन बाबा रियाजुद्दीन कुरैशी (रियाज बाबा) साहब के इन्तकाल के बाद यहाँ बैठना कम हो गया था, क्योंकि इस महफिल की रौनक चली गई थी। रही कसर कमबख्त कोरोना ने पूरी कर दी और साल भर से यह महफिल और फीकी हो गई। देर रात तक चलने वाली इस महफिल में जिस दिन अजमल भा...