भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारी डीआईजी लक्ष्मण गौड़ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए : कामरेड अमराराम
भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारी डीआईजी लक्ष्मण गौड़ को तुरंत गिरफ्तार किया जाए : कामरेड अमराराम ********************************* जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। सीपीएम यानी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने डीआईजी लक्ष्मण गौड़ मामले में सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव मण्डल ने मांग की है कि भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को अपने बंगले में रखकर संरक्षण दे रहे और पुलिस के अफसरों व जवानों को धमका कर भ्रष्टाचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण दे रहे भ्रष्ट डीआईजी लक्ष्मण गौड़ को तुरन्त प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। पार्टी के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक कामरेड अमराराम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस महकमे में डीआईजी जैसे बड़े पद पर बैठे हुए पुलिस अधिकारी के द्वारा इस तरह आपराधिक कृत्य में शामिल होना राज्य के पूरे गृह मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर एक गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने अपने बयान में बताया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का मानना है कि ऐसे अधिकारी को सिर्फ एपीओ करना जनता की आंखों में ...