Posts

Showing posts from May, 2023

राजस्थान लोकसेवा आयोग में मुस्लिम प्रतिनिधित्व क्यों नहीं ?

Image
राजस्थान लोकसेवा आयोग में मुस्लिम प्रतिनिधित्व क्यों नहीं ? ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान में दिसम्बर 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। जिसे बने पांचवां वर्ष चल रहा है। मतगणना के दिन राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस अपने सिम्बल पर 100 सीट ही जीत पाई थी, यानी वो हारती हारती बची थी। जीतने वाली 100 सीटों पर मुस्लिम वोट 15 हजार से लेकर एक लाख से ऊपर तक हैं। यानी यह सभी सीटें मुस्लिम वोट की बदौलत कांग्रेस ने जीती थी। जो 100 सीटें हारी थी, उनमें अधिकतर पर मुस्लिम वोट 15 हजार से कम है। कांग्रेस के बहुत से नेता यह बात मानते हैं कि मुसलमानों का एकतरफा और भारी संख्या में वोट कांग्रेस को नहीं मिलता, तो आज कांग्रेस सत्ता में नहीं होती। इसके बावजूद कांग्रेस ने सरकार बनते ही मुसलमानों को पूरी तरह से नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। कांग्रेस से जुड़े मुस्लिम इस भेदभाव को लेकर पूरी तरह से पसोपेश में हैं, वो चाय चौपाल चर्चा करते हुए एक दूसरे से पूछते हैं कि आखिर मुसलमानों का गुनाह क्या है, जो कांग्रेस सरकार उनकी अनदेखी कर रही है ? वहीं आम मुसलमान अपने ...

राजस्थान में पेपर लीक घोटाले के तार कहां तक...?

Image
राजस्थान में पेपर लीक घोटाले के तार कहां तक...? ********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान के इतिहास में बहुत ही शर्मनाक वाकिया हुआ है, गत दिनों पेपर लीक मामले में राजस्थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया गया है, शायद यह पहला मामला है जब पेपर लीक मामले में आरपीएससी के किसी सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ उनके कुछ परिचितों व रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला है वरिष्ठ अध्यापक भर्ती पेपर लीक का, जिसकी काफी दिनों से राजस्थान पुलिस की स्पेशल एजेंसी एस‌ओजी जांच कर रही थी। सवाल है कि कटारा अन्तिम कड़ी हैं या पेपर लीक के तार और भी लम्बे हैं ? इससे पहले रीट परीक्षा और आर‌एएस परीक्षा पर भी पेपर लीक और इंटरव्यू में धांधली के आरोप लगे थे। लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। कुछ पकड़ पकड़ हुई, लेकिन अन्तिम सत्य जनता तक नहीं आया। पेपर लीक बहुत बड़ी समस्या है, इससे योग्य अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव और अयोग्य लोगों का चयन होता है। यह योग्य युवक युवतियों के साथ सरेआम ठगी और धोखाधड़ी है। परीक्षा कराने वाली एजेंसियां ड्रेस कोड, खास ...

बनेड़ा में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा में कायमखानी क़ौम ने किया राजसी स्वागत

Image
बनेड़ा में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा में कायमखानी क़ौम ने किया राजसी स्वागत *********************** बनेड़ा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। स्वाभिमान की प्रतीक मेवाड़ धरा के लाडले सपूत और महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती 9 म‌ई के अवसर पर तत्कालीन मेवाड़ रियासत के ठिकाने बनेड़ा (जिला भीलवाड़ा) में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बनेड़ा ठिकाने के पूर्व ठिकानेदार राजाधिराज बनेड़ा गोपाल चरण सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें प्रमुख रूप से कुंवर प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली (पूर्व विधायक माण्डलगढ एवं अध्यक्ष महाराणा भूपाल शिक्षण एवं प्रचारिणी सभा उदयपुर) भी शरीक हुए। राजसी आन, बान व शान के साथ बनेड़ा कस्बे में निकाली गई इस शोभायात्रा का जगह जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। स्वागत की इस कड़ी में स्थानीय कायमखानी सरदारों ने राजसी अंदाज में सिरोपाव भेंट कर राजाधिराज बनेड़ा का स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम राजस्थान कायमखानी महासभा की भीलवाड़ा जिला ईकाई के बैनर तले आयोजित किया गया। इसके लिए बाकायदा शोभायात्रा के मार्ग में पंडाल लगाकर यात्रियों को शीतल-पेय पिलाया ...