जयपुर नगर निगम चुनाव में जात-बिरादरी की औछी मानसिकता का सहारा लेते खुदगर्ज़ लोग !
जयपुर नगर निगम चुनाव में जात-बिरादरी की औछी मानसिकता का सहारा लेते खुदगर्ज़ लोग ! ---------------------------------------------------- यह मुद्दा वैसे तो सभी इलाकों व क़ौमों का है, लेकिन सबसे हैरानी की बात मुस्लिम क़ौम को लेकर है, जहाँ एक तरफ इत्तेहाद की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ यह खतरनाक जहर फैलाने वाले भी मौजूद हैं और उन्हें कोई खरी-खौटी सुनाने वाला भी नहीं है। ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान के छह नगर निगमों में से तीन के चुनाव 29 अक्टूबर को हो चुके हैं और शेष तीन के एक नवम्बर को होंगे। लेकिन इन चुनावों में पार्षद बनने और प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ खिलाने के लिए जिस तरह जात-बिरादरी की औछी राजनीति हुई है या हो रही है, वो बेहद शर्मनाक है। ऐसी घिनौनी सियासत के ध्वजवाहक जो अन्दरखाने इस जहर को फैला रहे हैं या उन्होंने फैलाया है, उनमें बहुतों ने ओपन में कहीं समाजसेवी का मुखौटा ओढ रखा है, तो कहीं सुधारवादी व बुद्धिजीवी का। लेकिन हकीकत यह है कि यह लोग सिर्फ फितनेबाज और खुदगर्ज़ हैं, जो खानदान, कबिले, जात, बिरादरी, गौत्र वगैरह के नाम पर सिर्फ अपना उ...