Posts

Showing posts from January, 2024

देश में बदलाव की तड़प है, लेकिन यह तभी सम्भव है जब विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ें

Image
देश में बदलाव की तड़प है, लेकिन यह तभी सम्भव है जब विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव लड़ें ------------------------------------- अगर ऐसा नहीं हुआ तो मोदी की हैट्रिक को रोकना नामुमकिन है ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। लोकसभा चुनाव बहुत नजदीक आ चुके हैं, पूरे देश में बड़े स्तर पर इस बात की तड़प है कि बदलाव होना चाहिए। लेकिन यह बदलाव कैसे होगा ? इसका जवाब है कि विपक्षी दलों को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए। अगर वे भाजपा के बिछाए साम्प्रदायिक जाल में फंस गए और वोटों का बंटवारा कर बैठे तो फिर विपक्षी दलों का कुछ नहीं बंटना है। इ समें कोई दो राय नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कद्दावर नेता भाजपा में कोई दूसरा नहीं हुआ है, यहां तक के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नहीं। फिर अटल जी को किसी भी चुनाव में 200 सीट भी नहीं मिली और मोदी जी को 2014 में 282 और 2019 के चुनाव में 303 सीटें कैसे मिल गई ? इसका जवाब यह है कि कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार का दूसरा कार्यकाल एक नम्बर का नाकारा और भ्रष्ट था, वहां लीडरशिप नाम की कोई चीज़ नहीं...

ख़्वाजा की नगरी अजमेर में भी शीघ्र बनेगा कायमखानी हाॅस्टल

Image
ख़्वाजा की नगरी अजमेर में भी शीघ्र बनेगा कायमखानी हाॅस्टल ------------------------------------- अजमेर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। शिक्षा के क्षेत्र में आजादी से पहले सक्रिय हुई मुस्लिम क़ौम कायमखानी ने प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक हाॅस्टल स्थापित किए हैं। इनमें आजादी से पहले जोधपुर में स्थापित महाराजा उम्मेद कायमखानी छात्रावास प्रमुख है। जिसमें गत दिनों एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया और गर्ल्स हॉस्टल की संगे बुनियाद भी रखी गई। इसी कड़ी में सुलतानुल हिन्द ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की नगरी अजमेर में भी कायमखानी हाॅस्टल बनाने की जद्दोजहद बरसों से चल रही थी। गत दिनों यहां भी हाॅस्टल की राह आसान हो गई। यहां के समाजसेवी और रिटायर्ड हवलदार असलम खान अलीपुरा ने बताया कि ख्वाजा साहब की नगरी अजमेर शरीफ में लम्बे अर्से से कायमखानी छात्रावास बनाने की कोशिश चल रही थी, जो अब इन्शाअल्लाह जल्द पूरी होगी और यहां शीघ्र ही कायमखानी छात्रावास का निर्माण शुरू किया जाएगा। गत दिनों यहां एक मीटिंग का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता हवलदार असलम खान अलीपुरा ने की। कायमखानी विकास संस्थान अजमेर द्वार...

सरमथुरा की एक शख्सियत : मरहूम अब्दुल शकूर खान चौधरी जी

Image
सरमथुरा की एक शख्सियत : मरहूम अब्दुल शकूर खान चौधरी जी ********************** सरमथुरा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। धौलपुर जिले का सरमथुरा कस्बा, चारों तरफ पथरीला इलाका। पहाड़ और पत्थर की खानें। इसी कस्बे की एक शख्सियत अब्दुल शकूर खान चौधरी जी। एक साल पहले वे 17 दिसम्बर 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वे हमेशा लोगों की खिदमत और समाज की भलाई के लिए फिक्रमंद रहते थे। उनकी तमन्ना रहती थी कि हर इन्सान खुश रहे। वे जुम्मा खां चौधरी जी के दूसरे नंबर के बेटे और मरहूम इमामुल्ली खां के छोटे भाई थे। वे मुस्लिम तेली उस्मानी समाज के विभिन्न पदों के साथ साथ  2010 से 2012 तक कौम के सदर भी  रहे थे। उन्होंने अपनी कोशिश व सहयोग से सरमथुरा में पहला मदरसा खुलवाया। इनके सहयोग से ही एक एनजीओ आजाद जाग्रति विकास संस्थान का गठन हुआ। जिसके द्वारा कई सोशियल काम किए जाते हैं।तेली कौम का सदर रहते कौम के हालात को देखते हुए एक आलीशान शादी सम्मेलन करवाया, जिसमें ऑल इंडिया से कौम के लोगों ने शिरकत की। वे हमेशा लोगों के लिए फिक्रमंद रहते थे। उनकी सोच थी कि कौम की भलाई का काम किसी भी प्रकार हो काम होना चाहि...

मोदी के "भजन" की पेपर लीक और अपराध को लेकर होगी अग्नि परीक्षा...

Image
मोदी के "भजन" की पेपर लीक और अपराध को लेकर होगी अग्नि परीक्षा... ********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में पूर्ण बहुमत मिला है और पहली बार राजस्थान ने देखा कि प्रथम बार विधायक बने एक नए नवेले नेता भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा कहीं भी दूर दूर तक नहीं थी तथा 12 दिसम्बर को दोपहर बाद जब पार्टी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक हुई उससे पहले खुद भजनलाल को भी नहीं मालूम था कि थोड़ी देर बाद वे राजस्थान जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। चुनाव के दौरान चल रही सियासी चाय चौपालों और मीडिया और सोशल मीडिया पर 13 नेताओं के मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा भाजपा को लेकर होती रही। लेकिन पार्टी ने इन सभी 13 को साइड में कर भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया। कहा जा रहा है कि इसकी तैयारी आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कई महीने पहले ही कर ली थी। जिसकी खबर चार पांच लोगों तक ही सीमित रही। अब यह तो तय हो गया है कि भजनलाल शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आर...

राजस्थान जीतने के लिए कांग्रेस देगी सहयोगी दलों को आधा दर्जन लोकसभा सीटें ?

Image
राजस्थान जीतने के लिए कांग्रेस देगी सहयोगी दलों को आधा दर्जन लोकसभा सीटें ? ********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों ने इंडिया नाम से गठबंधन बना लिया है। जिसकी चार पांच छोटी बड़ी मीटिंग हो चुकी हैं। ज्यादातर विपक्षी दलों की राय है कि भाजपा उम्मीदवारों के सामने विपक्ष की तरफ से इंडिया गठबंधन का एक ही साझा उम्मीदवार मैदान में उतारा जाए, ताकि वोटों का बंटवारा नहीं हो और पूरी सामूहिक ताकत से भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके। इस बीच सियासी गलियारों में चर्चा यह है कि जिस राज्य में जो पार्टी लीड रोल में हैं उसे ज्यादा सीटें दी जाएं और बाकी सहयोगी दलों को भी हर राज्य में कुछ न कुछ सीटें दी जाएं ताकि सामूहिकता स्पष्टता से नजर आए। इन चर्चाओं के बीच राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस जो कि यूपी, बिहार, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, झारखंड और तमिलनाडु जैसे राज्यों में ज्यादा सीटें लेने की बात कह रही है, जबकि इन राज्यों में कांग्रेस बहुत ही कमजोर है, तो कांग्रेस को भी अपने होल्ड वाले राज्यों में सहयोगी विपक्षी दलों के लिए स...

मुस्लिम स्कूल जयपुर के चुनाव सम्पन्न

Image
मुस्लिम स्कूल जयपुर के चुनाव सम्पन्न --------------------------------- एडवोकेट असगर अली नक़वी को अध्यक्ष, इलियास कुरैशी को उपाध्यक्ष, शब्बीर ख़ान को सेक्रेटरी और अब्दुल ह‌ई अन्सारी को चुना गया कोषाध्यक्ष ********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। अन्जुमन तालीमुल मुस्लेमीन (मुस्लिम स्कूल जयपुर) की 60 सदस्यीय मजलिस ए आला (उच्च सदन) की चुनावी मीटिंग 01 जनवरी 2024 को मुस्लिम स्कूल कैम्पस मोती डूंगरी रोड जयपुर में आयोजित की गई। इसमें संस्था के अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट असगर अली नक़वी, उपाध्यक्ष पद के लिए इलियास कुरैशी, सेक्रेटरी के लिए शब्बीर ख़ान, कोषाध्यक्ष के लिए अब्दुल ह‌ई अन्सारी को चुना गया। 12 सदस्यीय एक्जिक्यूटिव के लिए शब्बीर अली, सदरूद्दीन, अब्दुल गनी, रफीक कुरैशी, अब्दुल हक, इफ्तेखार अली, अय्यूब अली, न‌ईमुद्दीन रब्बानी, इलियास खान, उमरद्दीन ख़ान रिटायर्ड आईएएस, अब्दुल अलीम पटेल और मोहम्मद फरहत अली को चुना गया। इससे पूर्व 24 नवम्बर 2023 को मजलिस ए आला के चुनाव हुए, इस चुनाव में 2817 सदस्यों ने वोट डाला और अगले दिन 25 नवम्बर को मतगणना के बाद 60 लोगों को मजलिस ए आला के...