एक बुरी खबर : जी खान साहब का इन्तकाल 😭
एक बुरी खबर : जी खान साहब का इन्तकाल 😭 ----------------------------------------------- आज इकरा पत्रिका के एक और सरपरस्त दुनिया से चले गए ****************************** सुबह-सुबह पानी पीने से भी पहले एक बुरी खबर सुनने को मिली, जी खान साहब दुनिया में नहीं रहे। उनके परिजनों के लिए तो यह खबर व पीड़ा दर्दनाक है ही, मेरे लिए भी बहुत पीड़ादायक है। क्योंकि मेरा दिली रिश्ता उनके साथ था। वे मुझे एक दादा, बाप, बड़े भाई, दोस्त और गुरू की तरह गाइड करते थे। उनका सैकड़ों बार मुझे कहा गया यह जुमला "फारूक साहब आप मुझे असलम व सलीम के बराबर लगते हो।" और मैं कहता था कि "यकीनन, लेकिन बराबर नहीं ज्यादा, क्योंकि मुझे तो लगता है कि आप अपने सगे पुत्रों से ज्यादा मुझे चाहते हो।" वे इकरा पत्रिका के सरपरस्त थे, जो आज सुबह हमें छोड़कर चले गए। इकरा पत्रिका ने आज सुबह एक सरपरस्त और खो दिया। इससे पहले इसी साल की शुरुआत में हमारे सरपरस्त आईजी लियाकत खान साहब का इन्तकाल हो गया था और उनसे पहले शब्बीर भाईजान (पूर्व अध्यक्ष मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी और फाउंडर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी ज...