Posts

Showing posts from September, 2020

जी खान साहब को समर्पित करते हुए "कायम सहकार योजना" को क्रियान्वित करने की योजना

Image
जी खान साहब को समर्पित करते हुए "कायम सहकार योजना" को क्रियान्वित करने की योजना  ********************************* जयपुर/भीलवाड़ा (थार न्यूज़- इकरा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा के पूर्व संयोजक और सहकारिता (को-ऑपरेटिव) क्षेत्र में लम्बा अनुभव रखने वाले जी खान साहब सितम्बर की पहली तारीख़ को दुनिया छोड़कर चले गए। वे को-ऑपरेटिव सर्विस के अधिकारी थे और एडिशनल रजिस्ट्रार पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टीम वर्क से कायमखानी क़ौम को ददरेवा स्थिति नवाब कायम ख़ान स्मारक और जयपुर में कायमखानी गेस्ट हाउस बनाकर दिया। साथ ही कायमखानी क़ौम को राजस्थान में ओबीसी आरक्षण दिलवाया। उनकी एक तमन्ना थी कि कायमखानी क़ौम में एक को-ऑपरेटिव सोसायटी (सहकारी समिति) स्थापित हो, जो क़ौम का हर क्षेत्र में विकास करे। इसकी शुरुआत की तैयारी भी एक तरह से मुकम्मल हो गई थी। लेकिन कुछ बरसों पहले जी खान साहब की ब्रेन सर्जरी होने की वजह से यह योजना अटक गई थी। पूरी तरह से तंदरुस्त होने के बाद उन्होंने अपनी भीलवाड़ा टीम को इसकी शुरुआत करने के लिए कहा, ताकि एक जिले में सफल होने के बाद इस कायम सहक...

चीन को पछाड़ने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ जरूरी कदम

Image
चीन को पछाड़ने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ जरूरी कदम  ---------------------------------------------------- लेकिन क्या हमारे व्यवसायी, निवेशक और प्रधानमंत्री इन कदमों पर चलने का प्रयास करेंगे ? ********************************** जयपुर (एम माहिर खान)। चीन से हमारे बढते टकराव और भारतीय क्षेत्र में घुसकर हमारे सैनिकों पर किए गए हमले के बाद देश में कड़ा रोष व्याप्त है। हालांकि वो रोष उतना नहीं है, जो पाकिस्तान वाले मामलों में देखने को मिलता है, वजह आप सब जानते हैं। फिर भी देश की जनता ने चीनी सामान का बहिष्कार करने और मौजूदा उपयोग कर रहे सामान को भी सार्वजनिक रूप से तोड़कर या जलाकर अपना विरोध जाहिर किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी "वोकल फोर लोकल‘" के नारे के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने का दृढ संकल्प लिया और जनता से आव्हान भी किया। चीन के खिलाफ देश ने यह कड़ा रूख और बहिष्कार करने की नीति तो अपना ली, लेकिन क्या मौजूदा हालात में भारत आत्मनिर्भर बन सकता है ? मौजूदा हालात से मेरा मतलब कोरोना महामारी से चौपट हुई अर्थव्यवस्था नहीं है, बल्कि चीनी व्यापारिक कम्पनियों के भार...

वक्फ जायदाद के मुद्दे पर चेयरमैन वक्फ बोर्ड से मांग

Image
वक्फ जायदाद के मुद्दे पर चेयरमैन वक्फ बोर्ड से मांग ------------------------------------------------ नसीराबाद वक्फ कमेटी के सेक्रेटरी ने लिखा पत्र ******************************* नसीराबाद (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। नसीराबाद वक्फ कमेटी के सेक्रेटरी हसन अनवर शरीफ़ ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन डाॅक्टर खानू खान बुधवाली को पत्र लिख कर मांग की है कि नई वक्फ कमेटी बनाने से पहले पूरी तरह से जांच करवा लें, क्योंकि यहाँ की वक्फ जायदादें अतिक्रमण की शिकार हैं और यह अतिक्रमण उन लोगों की मिलीभगत से हुए हैं, जो आजकल कमेटी बनवाने के लिए वक्फ बोर्ड ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं।  सोशल मीडिया पर जारी उनके पत्र का लब्बोलुआब यह है कि बोर्ड चेयरमैन को नई कमेटी बनाने से पहले यहाँ की कमेटी और वक्फ जायदाद की पूरी तरह से जांच करवानी चाहिए। ऐसा नहीं हो कि नई कमेटी के नाम पर वक्फ जायदाद को खुर्द बुर्द करने वाले ही यहाँ काबिज हो जाएं। उन्होंने चेयरमैन से मांग की है कि असलम सदर और काजी फुरकान नाम के जो लोग नई वक्फ कमेटी बनवाने के लिए आ रहे हैं। इन्होंने पिछले 20 साल से वक्फ जायदादों पर कब्जा कर रखा है और आज त...

11 मुहर्रम : शौहदा ए करबला की शहादत का दूसरा दिन

Image
11 मुहर्रम : शौहदा ए करबला की शहादत का दूसरा दिन ------------------------------------------------ हज़रत जैनब की नाना हज़रत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम से दरख्वास्त ****************************** नाना तेरी उम्मत से जैनब का यह शिकवा है !! नाना तेरी जैनब को तेरी उम्मत ने रुलाया है !! नाना तेरे गुलशन को तेरी उम्मत ने लुटा है !! नाना तेरे हुसैन को उम्मत ने कत्ल किया है !! नाना तेरे कुनबे को भूखा प्यासा शहीद किया है !! नाना तेरे बच्चों की लाशों को पामाल किया है !! नाना तेरे हुसैन की गर्दन को जिस्म से अलग किया है !! नाना यह सब मंज़र तेरी जैनब ने आंखों से देखा है !! नाना जिस हुसैन को आप रोज कान्धों पर बैठाते थे !! नाना उसके सिर को तेरी उम्मत ने नेजे पर चढ़ाया है !! नाना तेरी उम्मत ने तेरी जैनब के खेमों को जलाया है !! नाना हमें बेपर्दा कर कूफे की गलियों में घुमाया है !! नाना तेरी उम्मत ने तेरी जैनब की चादर खींची है !! नाना बीमार सय्यदे सज्जाद पर भी ज़ुल्म ढहाया है !! नाना तेरी जैनब ने भाई का सिर नेजे पर देखा है !! नाना यह सब ज़ुल्म तेरी...

काजी सय्यद अय्यूब साहब ; एक हंसमुख और खिदमत ए खल्क वाले शख्स का दुनिया से जाना

Image
काजी सय्यद अय्यूब साहब ; एक हंसमुख और खिदमत ए खल्क वाले शख्स का दुनिया से जाना ****************************** लाडनूं (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। साम्प्रदायिक सौहार्द्र और गंगा जमुनी तहजीब का सबक पढाते हुए इस दुनिया से एक और शख्स भी विदा हो गया। यह शख्स थे नागौर जिले के लाडनूं इलाके के शहर काजी सय्यद अय्यूब साहब। जिनका 16 सितम्बर को बीकानेर में इन्तकाल हो गया और 17 सितम्बर की सुबह उन्हें लाडनूं की दरगाह उमराव शरीफ़ कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे और बीकानेर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। काजी अय्यूब साहब जैसे आदमी आज की इस नफरती दुनिया और बढते साम्प्रदायिक माहौल के बीच बहुत कम हैं। वे एक हंसमुख शख्सियत के धनी थे। हर बात को गम्भीरता से सुनना और मुस्कुराते हुए कहना उनकी एक खास आदत थी। वे पूरी जिन्दगी क़ौमी एकता कहें या साम्प्रदायिक सौहार्द्र कहें या गंगा जमुनी तहजीब कहें, उसके लिए जिये। यानी उन्होंने लोगों की खिदमत की और दिलों को जोड़ने का काम किया। लाडनूं इलाके में शायद ही कोई सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम ऐसा हुआ हो, जहाँ काजी अय्यूब सा...

"शाह अस्त हुसैन, बादशाह अस्त हुसैन" -ख्वाजा गरीब नवाज़

Image
"शाह अस्त हुसैन, बादशाह अस्त हुसैन" -ख्वाजा गरीब नवाज़ ---------------------------------------------- जरा याद करें शौहदा ए करबला की कुरबानियों को ? ****************************** माहे मुहर्रम में शौहदा ए करबला की कुरबानियों को खासतौर पर याद करें और सबक सीखें अहले बैअत अलैहिस्सलाम व आले रसूलुल्लाह सल्ललाहु अलैहि वसल्लम के सब्र, जज़्बा ए इसार व कुरबानियों से कि उन्होंने कैसे करबला की तपती खाक में भूखे प्यासे रहकर अपनी जान देकर जंग को फतह में तब्दील कर दिया ? याद करें इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की उस कुरबानी को कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने तमाम खानदान और साथियों को खाक ए करबला में शहीद होते देखा और खुद भी शहीद हो गए ? याद करें मौला अली अलैहिस्सलाम और फातमा की लाडली हजरत जैनब को, जो दुनिया की सबसे बहादुर व मजबूत कलेजे वाली औरत हैं, जिन्होंने पूरे खानदान का खून खाक ए करबला में गिरता हुआ देखा, लेकिन सब्र और हिम्मत नहीं छोड़ी ? जरा सोचें कि जालिम यजीद की फौज किस जुल्म के साये में हज़रत जैनब और दूसरी औरतों को मैदान ए करबला से लेकर गईं ? कैसे शौहदा ए करबला को दफ...

ख़ानक़ाह ए नियाज़िया बरेली शरीफ़ के सज्जादानशीन हज़रत हसनी मियां साहब एक अज़ीम शख्सियत

Image
ख़ानक़ाह ए नियाज़िया बरेली शरीफ़ के सज्जादानशीन हज़रत हसनी मियां साहब एक अज़ीम शख्सियत --------------------------------------------------- जिनका आठ सितम्बर की देर रात को इन्तकाल हो गया था। ख़ानक़ाह ए नियाज़िया पंजतन पाक व अहले बैअत की यादों और गंगा जमुनी तहजीब व सूफीज्म का मरकज है। --------------------------------------------------- "वे सरजमीन ए हिन्द में हजारों लोगों के लिए हिदायत (मार्ग दर्शन) का सामान फरहाम (उपलब्ध) करवा रहे थे और बिला तफरीक (बिना किसी भेदभाव) रंगो नस्ल के उनका रूहानी फैजान जारी था। उनके इन्तकाल से सिलसिला ए नियाज़िया और मशायख ए तसव्वुफ़ (सूफीज्म) में अज़ीम ख़ला (बड़ा खालीपन) पैदा हो गया है, खुदा से दुआ है कि वो इस ख़ला को पुर (भरे) करे।" -मौलाना डाॅक्टर ताहिरूल कादरी --------------------------------------------------- मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी ने हज़रत के विसाल पर अफसोस का इजहार करते हुए कहा कि "कहाँ आते हैं दुनिया में ऐसे लोग ?" ********************************* बरेली शरीफ़/जयपुर (एम फारूक़ ख़ान)। आठ सितम्बर की देर रात को ...

कायम फाउंडेशन ने किया दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम

Image
कायम फाउंडेशन ने किया दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम  ------------------------------------------------ आलम अली खान नागौर को बनाया छह महीने के लिए नया अध्यक्ष  ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। जयपुर के खोह नागौरियान स्थित कायम एज्यूकेशनल फाउंडेशन कैम्पस में 13 सितम्बर को एक दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम फाउंडेशन के अध्यक्ष आईजी लियाकत खान साहब, राजस्थान कायमखानी महासभा के पूर्व संयोजक जी खान साहब और अलाद्दीन खान सीए साहब के इन्तकाल पर आयोजित किया गया। आईजी लियाकत साहब का इस साल जनवरी में इन्तकाल हो गया था और अलाद्दीन खान सीए साहब व जी खान साहब का इन्तकाल गत दिनों हुआ है। कायमखानी क़ौम की इन तीन प्रमुख शख्सियतों को याद किया गया और उनके लिए दुआ की गई। साथ ही फाउंडेशन की कार्यकारणी की मीटिंग भी रखी गई। कार्यकारिणी विस्तार और फाउंडेशन की जमीन को डवलप करने की चर्चा की गई। आईजी साहब की जगह फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य आलम अली खान नागौर को अध्यक्ष बनाया गया। उन्हें छह महीने के लिए अध्यक्ष बनाया गया है, छह...

आत्म निर्भर भारत ?

Image
आत्म निर्भर भारत ? -------------------------- आलू 40, लोकी 60, हरी मिर्च और टमाटर 80 रूपये किलो ! *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना लाॅकडाउन की शुरुआत में आत्म निर्भर भारत की बात कही, जिसे उन्होंने कई बार दोहराया भी है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश का कोई नागरिक यह चाहेगा कि देश आत्म निर्भर नहीं बने। लेकिन देश आत्म निर्भर कैसे बनेगा ? ईमानदारी, देश से वफादारी और कठोर मेहनत से या सिर्फ ज़बानी जमाखर्च के लफ्फाजी मन्त्रों से ? यकीनन ईमानदारी, देश से वफादारी और कठोर मेहनत से ही देश आत्म निर्भर बन सकेगा, ज़बानी जमाखर्च के लफ्फाजी मन्त्रों से तो नहीं। हमारे देश का मजदूर और किसान दिन रात ईमानदारी से कठोर मेहनत भी करता है और देश का वफादार भी है। फिर भी देश का आत्म निर्भर बनना तो दूर की बात उसके बच्चों का पेट भी नहीं भरता है, जीवन जीने की अच्छी सुविधाओं की तो आप बात ही छोड़ दीजिए। अब यह भी एक सच्चाई है कि देश में 90 फीसदी से अधिक लोग मजदूर व किसान हैं, यानी देश की अधिकतर जनता ईमानदारी से कठोर मेहनत क...

जयपुर में आयोजित हुई जी खान साहब के लिए दुआ ए मग्फिरत

Image
जयपुर में आयोजित हुई जी खान साहब के लिए दुआ ए मग्फिरत ----------------------------------------------------- राजस्थान कायमखानी महासभा और कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम  ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। जयपुर के हथरोई फोर्ट क्षेत्र स्थित कायमखानी गेस्ट हाउस में 6 सितम्बर को दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम मरहूम जी खान साहब (पूर्व संयोजक राजस्थान कायमखानी महासभा) के लिए आयोजित किया गया। राजस्थान कायमखानी महासभा और कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए यह दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुआ ए मग्फिरत कार्यक्रम में जयपुर शहर मुफ्ती जाकिर साहब, जयपुर जामा मस्जिद कमेटी के पूर्व सचिव अनवर शाह और दीगर उलमा ने मरहूम जी खान साहब के लिए दुआ और फातिहाख्वानी की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अनवर शाह ने जी खान साहब की यादों को भावुकता से याद किया और उन्हें कायमखानी क़ौम का बाबा ए क़ौम बताते हुए कहा कि क़ौम को हर मैदान में आगे ...

जी खान साहब के लिए भीलवाड़ा में आयोजित हुआ दुआ ए मग्फिरत प्रोग्राम

Image
जी खान साहब के लिए भीलवाड़ा में आयोजित हुआ दुआ ए मग्फिरत प्रोग्राम ------------------------------------------------- मेघरास के करबला मैदान में उनकी याद में किया पौधा रोपण  ******************************** भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले के मेघरास गांव में पूर्व प्रधान इस्लाम खान कायमखानी के फार्म हाउस में मरहूम जी खान साहब के लिए दुआ ए मग्फिरत का प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह प्रोग्राम राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा की तरफ से 4 सितम्बर को आयोजित किया गया। जी खान साहब राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक रहे हैं और राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी रहे हैं। जिनका एक सितम्बर को इन्तकाल हो गया था। दुआ ए मग्फिरत प्रोग्राम का मंच संचालन मौलाना मुमताज शाहपुरा ने किया और दुआ मेघरास गांव के इमाम कारी मुजम्मिल हुसैन ने करवाई। जी खान साहब की शख्सियत और काबिलियत पर मुख्य वक्ता के तौर इकरा पत्रिका के सम्पादक एम फारूक़ ख़ान ने उनका जिक्र किया। उन्होंने शहीद सीआई फूल मोहम्मद साहब को इन्साफ दिलवाने के लिए जी खान साहब की कयादत में निकाली गई न्याय यात्रा और दूसरे दौरों क...