पायलट को सीएम नहीं बनाया तो राजस्थान में कांग्रेस डूब जाएगी : चन्द्रराज सिंघवी
पायलट को सीएम नहीं बनाया तो राजस्थान में कांग्रेस डूब जाएगी : चन्द्रराज सिंघवी ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान की राजनीति का एक जाना पहचाना चेहरा, जिन्हें सियासी हल्के में चाणक्य कहा जाता है। जिन्हें राजस्थान की सभी विधानसभा व लोकसभा सीटों के पिछले चार पांच चुनावों के सियासी समीकरण व आंकड़े अंगुलियों पर याद हैं। हम बात कर रहे हैं पूर्व मन्त्री चन्द्रराज सिंघवी की, जो कांग्रेस, भाजपा व जनता दल यानी तीनों धाराओं की पार्टियों में रह चुके हैं। इक़रा पत्रिका से गत दिनों एक बातचीत में उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत कोई नेता नहीं हैं और ना ही उनका कोई जनाधार है, वे तीनों बार तिकड़म से मुख्यमंत्री बने हैं, तीनों बार जनता ने किसी और को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट किया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस को जिताया था, लेकिन गहलोत ने पायलट के साथ सरासर अन्याय किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अगर राजस्थान में सरकार रिपीट करनी है, तो तुरंत गहलोत को हटाकर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए, ...