आधुनिक शहर व गांव निर्माताओं, उनके दलालों और अवैध बिल्डिंग निर्माताओं ने किया शहरों व गांवों को बर्बाद
आधुनिक शहर व गांव निर्माताओं, उनके दलालों और अवैध बिल्डिंग निर्माताओं ने किया शहरों व गांवों को बर्बाद ----------------------------------- जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। बारिश में हर शहर, कस्बे और गांव का बुरा हाल होता है। इस बार ही नहीं ऐसा हर साल होता है। सवाल यह है कि ऐसा क्यों होता है ? आज अत्याधुनिक तकनीक है, मशीनें हैं, एक से बढ़कर एक विद्वान शहर निर्माता (इंजीनियर, अफसर और नगरीय निकाय के पदाधिकारी) हैं। फिर हर शहर और कस्बे में मामूली बारिश में भी पानी भर जाता है, सीवरेज सड़कों पर बहने लग जाता है, गलियों और नालियों में गंदा पानी उफान मारने लग जाता है। अगर बारिश ज्यादा हो जाए तो फिर ऐसी शामत आ जाती है कि घरों से निकलना दुश्वार हो जाता है। शहरों और कस्बों का ही नहीं अब तो गांवों का भी बुरा हाल है। पानी निकासी के स्थानों (जोहड़, तालाब आदि) पर अवैध कॉलोनियां बस जाती हैं, इन कब्जेधारियों की कितनी भी कोई शिकायत करे, कोई सुनने वाला नहीं है, क्योंकि चोर चोर मौसेरे भाई होते हैं। साथ ही ग्रामीण गौरव पथ योजना ने तो गांवों के चौक चौराहों को उजाड़ दिया है, उल्टी सीधी और ऊंची नीची गलियों की...