ढाढी-मिरासी समुदाय को एमबीसी आरक्षण देने का मामला
ढाढी-मिरासी समुदाय को एमबीसी आरक्षण देने का मामला ----------------------------------------------------- राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया दिशा निर्देश *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। गाने बजाने की पारम्परिक कलाकार क़ौम ढाढी-मिरासी जो कि राजस्थान के बहुत से गांव कस्बों में आबाद है तथा यह बहुत ही पिछड़ा समुदाय है। धरातल की सच्चाई यह है कि शिक्षा, रोजगार, खेती और कारोबार की दृष्टि से यह समुदाय प्रदेश का सबसे पिछड़ा समुदाय है, इसके बावजूद इस समुदाय को अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) में शामिल नहीं किया गया है। विचित्र बात यह है कि जिन जातीय वर्गों को एमबीसी में शामिल किया गया है, उनके यहाँ शादी ब्याह के मौके पर इस समुदाय से जुड़े लोग गाना बजाना करते हैं और उनसे कुछ नेग-इनाम पाकर अपना पेट पालते हैं, इसके बावजूद ढाढी-मिरासी समुदाय को राजस्थान सरकार ने एमबीसी में शामिल नहीं किया है, जो इस समुदाय के साथ घौर अन्याय है। इसी मुद्दे से जुडे़ मामले में राजकुमार मिरासी ने एक पीआईएल राजस्थान हाईकोर्ट में लगाई थी। जिस पर गत दिनों हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश...