Posts

Showing posts from May, 2024

सीएम भजनलाल शर्मा के शासन की छवि धूमिल करने में लगे कुछ अधिकारी !

Image
सीएम भजनलाल शर्मा के शासन की छवि धूमिल करने में लगे कुछ अधिकारी ! ****************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। पहली बार विधायक बनकर पहली बार मुख्यमंत्री बने और दिन रात जनता की सेवा में लगे रहने वाले तथा पेपर लीक सरगनाओं, अपराधियों और भू माफियाओं की नाक में नकेल डालने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से कुछ अधिकारी खुश नहीं हैं। वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शासन की छवि को खामोशी से धूमिल करने में लगे हुए हैं। शासन के गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री ऐसे अधिकारियों के बारे में पूरी तरह से सावधान हो चुके हैं और आचार संहिता हटने के बाद ऐसे अधिकारियों को मनचाहे पदों से हटा दिया जाएगा और आवश्यकता हुई तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जा सकता है। इन अधिकारियों को एक आम आदमी और गांव गरीब की पृष्ठभूमि वाले साधारण कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री बनना रास नहीं आ रहा है। यह वे अधिकारी हैं जो पिछले 25 साल के गहलोत-वसुंधरा शासन में मनचाहे पदों पर रहे, जमकर माल कमाया और आज भी इनकी वफादारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे से जुड़ी हुई है। इनमें क‌ई तो पेपर लीक ...

400 पार या सूपड़ा साफ ?

Image
400 पार या सूपड़ा साफ ? ----------------------------------- भाजपा गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेस गठबंधन (इंडिया) की अग्निपरीक्षा में कौन कितना सफल ? ----------------------------------- दोनों के दावे हवा हवाई, सोशल मीडिया और आईटी सेल के जरिए वोटर को भ्रमित करने वाले फर्जी आंकड़ों की भरमार *********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। लोकसभा चुनाव 2024 अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। अधिकतर सीटों पर चुनाव हो चुका है। तस्वीर भी बिल्कुल साफ हो चुकी है। लेकिन चुनाव आयोग के दिशा निर्देश की वजह से यहां विस्तृत एक्जिट पोल आंकड़े हम नहीं बता सकते। सोशल मीडिया और आईटी सेल के जरिए दोनों गठबंधन यानी एनडीए और इंडिया की पार्टियां बड़े बड़े दावे कर रही हैं। एक दूसरे का सुपड़ा साफ बता रही हैं। खुद की जीत स्पष्ट बता रही हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है, जिसे इन पार्टियों के नेता और आंकड़ेबाज चापलूस सलाहकार जानते भी हैं, परन्तु सबकी उंगली चौखट में दबी हुई है इसलिए वे झूठ का मायाजाल फैला रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़ों के जरिए भी दोनों पक्षों के समर्थक अपनी अपनी जीत के...

कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति की वार्षिक साधारण सभा (AGM) जयपुर में हुई आयोजित

Image
कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति की वार्षिक साधारण सभा (AGM) जयपुर में हुई आयोजित  -------------------------------------- सभी मुद्दों पर विस्तार से गम्भीरता के साथ चर्चा कर काम को बढ़ावा देने के लिए सात सब कमेटियों का किया गठन ************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति जो कि अप्रैल 2022 में गठित की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य कायमखानी क़ौम की पहचान, इतिहास, विरासत और वंशावली का संरक्षण करना तथा गंगा जमुनी तहज़ीब को बढ़ावा देना है। इस समिति की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) 19 मई 2024 (इतवार) को (कार किंग, उद्योग नगर, झोटवाड़ा) जयपुर में आयोजित की गई। जिसमें समिति के फाउंडर, संरक्षक, आजीवन और साधारण सदस्य शरीक हुए। यह मीटिंग सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कप्तान फजरू खां ने की। मंच पर विशेष सम्मान के तहत समिति के आजीवन सदस्य कर्नल रशीद खां गारिंडा को भी बैठाया गया। मंच संचालन समिति के सेक्रेटरी और फाउंडर मेम्बर फारूक अली खान ने किया। धन्यवाद समिति के फाउंडर मेम्बर सूबेदार भंवर खां जाबा...

नेताओं की लफ्फाजी और विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का चुनाव

Image
नेताओं की लफ्फाजी और विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का चुनाव *********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हमारे देश भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है, क्योंकि यहां 97 करोड़ वोटर हैं, इतनी आबादी चीन को छोड़कर किसी भी देश की नहीं है। यहां ग्राम और वार्ड से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक के चुनाव हर पांच साल में पाबंदी से होते हैं। हारने वाला सत्ताधीश उसी दिन कुर्सी छोड़ देता है और नए पदाधिकारी व्यवस्था को संभाल लेते हैं। इतनी बड़ी और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था विश्व के किसी भी देश में नहीं है। जिसके लिए सभी देशवासियों को फख्र है। इ सके बावजूद सबसे बड़ी दुखदाई स्थिति यह है कि इस लोकसभा चुनाव में जनहित के मुद्दों पर बात कम हो रही है और नेताओं की लफ्फाजी और एक दूसरे पर गैर जरुरी आरोप प्रत्यारोपों की बौछार जमकर हो रही है। विचित्र बात यह है कि इस जबानी जमा खर्च में कोई कम नहीं है। चाहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हों, या राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी या फिर मायावती। सभी सियासी मंचों से लफ्फाजी कर रहे हैं। हम लोकसभा चुनाव कवरेज के लिए राजस्थान, हरियाणा, ...

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव में क्यों ठगा सा महसूस कर रहा है मुस्लिम समुदाय ?

Image
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव में क्यों ठगा सा महसूस कर रहा है मुस्लिम समुदाय ? ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हमारे देश भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है। जिसकी वजह यह है कि यहां समय पर चुनाव होते हैं और 97 करोड़ वोटर हैं, क‌ई देशों को मिलाएं तो इतनी उनकी कुल जनसंख्या भी नहीं बनती है। इस समय हमारे यहां लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं, जिसमें सभी समुदायों के मुद्दे राजनीतिक दल उठा रहे हैं। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस आदि सभी आरक्षित वर्गों की भी बात हो रही है। इन मुद्दों को अपने अपने अंदाज में सभी राजनीतिक दल खुलेआम उठा रहे हैं। देश में अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम जो कि दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, जिसे 25 करोड़ के करीब माना जाता है, जो विश्व में सबसे अधिक हमारे देश में ही है। मुस्लिम समुदाय इस चुनाव में अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है, जिसकी वजह यह है कि भाजपा मुसलमानों के मुद्दों को टच नहीं करती है, टच करती है तो ध्रुवीकरण के लिए नफ़रती अंदाज में टच करती है। कांग्रेस सहित कुछ तथाकथित सेक्यूलर पार्टियां भी भाजपा की चाल चलने लग गई हैं।...

पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब ने दरगाह दीवाना शाह बाबा में पेश की चादर

Image
पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब ने दरगाह दीवाना शाह बाबा में पेश की चादर *********************** जयपुर/कपासन (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सुजानगढ़ के मूल निवासी और जयपुर में आबाद जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब ने परिवार सहित 10 म‌ई को चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित कपासन कस्बे की मशहूरो मारूफ दरगाह दीवाना शाह बाबा में चादर पेश कर खुदा से देश दुनिया की भलाई के लिए दुआ की। जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे हैं। यहां से मुख्य न्यायाधीश बनकर मेघालय, ओडिशा, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रहे हैं। उन्होंने मेवाड़ इलाके के मशहूर सूफी संत दीवाना शाह बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। यहां की दरगाह वक्फ कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन खां अशरफी के अनुसार 10 म‌ई जुमे के दिन जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब का बुलन्द दरवाजे पर एसीजेएम सुश्री निष्ठा पांडे की अगुवाई में कपासन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम वैष्णव, एडवोकेट सय्यद अशफाक अली, सय्यद यासूब अली, संजय खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष सय्यद एजाज अली और न्यायिक कर्मचारियों ने इस्तकबाल किया। उ...

संजीदा खानम को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान (डॉक्टरेट की उपाधि) से किया सम्मानित

Image
संजीदा खानम को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान (डॉक्टरेट की उपाधि) से किया सम्मानित ************************ भोपाल (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। मध्यप्रदेश की राजधानी और देश की ह्रदय स्थली भोपाल के पांच सितारा होटल रेडिसन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गत दिनों किया गया। हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा की मान्यता हेतु सतत प्रयासरत पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ, वृन्दावन धाम मथुरा द्वारा 24 अप्रैल को भोपाल में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वत जनों को "विद्या वाचस्पति" सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार जैन रहे, अध्यक्षता विद्यापीठ के कुलपति डॉक्टर इन्दु भूषण मिश्रा देवेन्दु ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन के सेवानिवृत्त अपर निदेशक पंडित धीरेन्द्र चतुर्वेदी एवं मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री उदय योजना के तकनीकि शिक्ष...