Posts

Showing posts from August, 2023

हाजी रणजीत खां का सम्मान कर कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने सौंपा पत्र

Image
हाजी रणजीत खां का सम्मान कर कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने सौंपा पत्र ********************* जयपुर/जोधपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी शोध संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष हाजी रणजीत खां को 24 अगस्त को कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति ने सम्मानित कर एक पत्र सौंपा। यह सम्मान जोधपुर स्थित बीजेएस कॉलोनी में हाजी साहब के दौलतखाने पर वंशावली संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कप्तान फजरू खां, सेक्रेटरी एम फ़ारूक़ ख़ान, फाउंडर मेम्बर कप्तान लियाकत खां धनूरी, कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़, राजस्थान हाईकोर्ट के एडवोकेट रज़्ज़ाक हैदर और एडवोकेट सरवर खां आदि मौजूद रहे। हाजी साहब से क़ौम के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्हें जो पत्र सौंपा गया वो हुबहू निम्न हैं:- जनाब हाजी रणजीत खां साहब अध्यक्ष राजस्थान कायमखानी शोध संस्थान, जोधपुर। अस्सलामुअलैकुम मोहतरम हाजी साहब पहले सोशल मीडिया के जरिए और बाद में कायमदीप अखबार के जरिए आप द्वारा राजस्थान कायमखानी महासभा के चुनाव के विवाद के सन्दर्भ में ...

विपक्षी गठबंधन "इंडिया" को मुसलमानों के वोट चाहिए या नहीं ?

Image
विपक्षी गठबंधन "इंडिया" को मुसलमानों के वोट चाहिए या नहीं ? ----------------------------------- देश बचाने और संविधान बचाने के नाम पर बना करीब दो दर्जन विपक्षी पार्टियों का गठबंधन "इंडिया" कहने को एक सेक्यूलर गठबंधन है, लेकिन इस सेक्यूलर गठबंधन में देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय "मुस्लिम" के मुद्दों और उनकी पहचान के तौर पर बनी हुई कुछ राजनीतिक पार्टियों को कोई जगह नहीं देना गम्भीर सवाल खड़े करता है कि यह गठबंधन देश बचाने के लिए है या साॅफ्ट हिन्दुत्व के जरिए सत्ता हासिल करने का साधन है ? ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कांग्रेस सहित 26 विपक्षी पार्टियों जिनमें प्रमुख हैं ममता बनर्जी की टीएमसी, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, शरद पवार की एनसीपी, स्टालिन की डीएमके, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, हेमन्त सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा, जयन्त चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल, सीपीएम, सीपीआई, सीपीआई एमएल आदि पार्टियों ने विपक्षी एकता के लिए इं...

देश के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, लेकिन इसका दोषी अकेला मीडिया नहीं है...

Image
देश के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, लेकिन इसका दोषी अकेला मीडिया नहीं है... ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। देश के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, नफ़रत का बाजार गर्म है, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया इसके लिए बड़े जिम्मेदार हैं इसमें कोई संदेह नहीं है। जो हालात 1940 के दशक में बन रहे थे वैसे ही खतरनाक हालात आज बनते जा रहे हैं, जो किसी के हित में नहीं हैं। नफ़रत की यह आग सभी को अपने लपेटे में लेने के लिए विकराल रूप धारण करती जा रही है। देश की इस दुर्दशा के लिए विपक्षी राजनेता और भाजपा विरोधी सोच के लोग दिन रात मीडिया को कोसते रहते हैं कि मीडिया बिकाऊ है, भाजपा का दलाल है, जिसके कारण देश की आज यह हालत हो गई है। हमारे ख्याल में यह सही नहीं है। हां, इसमें कोई दोराय नहीं है कि मीडिया का बड़ा वर्ग बिकाऊ है और उसकी निम्न स्तरीय दलाली ने लोकतंत्र के चौथे ही नहीं बल्कि बाकी तीन स्तंभों को भी एक तरह से ध्वस्त कर दिया है। यह सच है कि मीडिया "भेदभाव" करता है, क्योंकि मीडिया एक सेठ की "दुकान" है, जो सेठ जी के हिसाब से संचालित होती है। लेकिन विपक्षी ...

क्या सिर्फ पैर धोने से दलितों और आदिवासियों का भला होगा ?

Image
क्या सिर्फ पैर धोने से दलितों और आदिवासियों का भला होगा ? ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)।  06 जुलाई 2023 का दिन भारतीय इतिहास में याद रखा जाएगा। इस दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक पीड़ित आदिवासी को सम्मानपूर्वक अपने राजकीय आवास पर बुलाया और फिर उसके पैर धोकर उसे सम्मानित किया। उन्होंने यह बहुत अच्छा कार्य किया है। इस पीड़ित आदिवासी पर मध्यप्रदेश के सीधी क्षेत्र में भाजपा से ही जुड़े प्रवेश शुक्ला नामक एक युवक ने सरेआम पेशाब किया, उसकी वीडियो बनाकर वायरल की, जिससे पूरा देश विश्व में शर्मसार हुआ। इससे पूर्व इसी से मिलता जुलता एक ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी किया था, हालांकि उसमें कोई पीड़ित नहीं था। लेकिन वो कार्य भी ऐतिहासिक था और सम्भवतः शिवराज सिंह चौहान ने उसी कार्य से प्रेरणा लेकर इस पीड़ित आदिवासी का इस अंदाज़ में सम्मान किया है। वो दिन था 24 फरवरी  2019 का। इस दिन विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मियों के पैर धोए और फिर सफेद कपड़े से उन्हें पौंछा भी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट का सर्व सम्मति से मोहम्मद असलम खां को बनाया चेयरमैन

Image
कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट का सर्व सम्मति से मोहम्मद असलम खां को बनाया चेयरमैन ------------------------------------- कायमखानी गेस्ट हाउस जयपुर में आयोजित हुई मीटिंग, भविष्य की योजना का खाका खींचने पर भी हुई चर्चा ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका) । कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टीगण, डोनर्स और क़ौम के मोअज्जिज सरदारों की 06 अगस्त को जयपुर में एक अहम मीटिंग आयोजित की गई। यह मीटिंग यहां हथरोई फोर्ट क्षेत्र स्थित कायमखानी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जहां कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट का मुख्यालय और राजस्थान कायमखानी महासभा का ब्रांच ऑफिस भी है। पवित्र कुरआन की तिलावत से मीटिंग का आगाज़ किया गया। इसके बाद ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़ ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत कर तमाम लेखा-जोखा और भविष्य की योजना के बारे में बताया, साथ ही नई कार्यकारिणी गठित करने का भी प्रस्ताव रखा तथा उन्होंने कहा कि आज दिनांक तक का सम्पूर्ण रिकॉर्ड नई कार्यकारिणी को चार्ज देने के लिए तैयार है। करीब 17 साल पहले बने ट्रस्ट और गेस्ट हाउस के विभिन्न मुद्दों तथा क़ौम के सामाजिक, शैक्...

ददरेवा और धनूरी के शहीद स्मारक में शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए किया वृक्षारोपण

Image
ददरेवा और धनूरी के शहीद स्मारक में शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए किया वृक्षारोपण ------------------------------------- ददरेवा स्थित नवाब क़ायम खां मेमोरियल शहीद स्मारक के विकास को लेकर राजगढ़ डीवायएसपी इस्लाम खां से की विस्तृत चर्चा ------------------------------------- धनूरी स्थित निर्माणाधीन कायमखानी वार मेमोरियल पर हाजरी लगाकर स्थानीय लोगों से ली जानकारी ------------------------------------- क़ौम के दो बुजुर्गों उम्मेद खां डीडवाना और रिसालदार हुसैन खां दाऊदसर जो कि राजस्थान कायमखानी महासभा के अध्यक्ष रहे हैं से की मुलाकात ************************ ददरेवा/धनूरी/डीडवाना /दाऊदसर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। चार जिलों के कायमखानी बाहुल्य गांव कस्बों के तीन दिवसीय दौरे पर मिले बुजुर्गों और नौजवानों से क‌ई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरे में कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़ और थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान शामिल रहे। 01 से 03 अगस्त तक हुए इस दौरे में सीकर, फतेहपुर, रोल साहबसर, झुन्झुनूं, बिसाऊ, चैनपुरा, धनूरी, राजगढ़, मोडावासी, ददरेवा, चू...