Posts

Showing posts from July, 2021

आरपीएससी इन्टरव्यू को लेकर चेयरमैन, मेम्बर और शिक्षा मन्त्री डोटासरा सन्देह के घेरे में

Image
आरपीएससी इन्टरव्यू को लेकर चेयरमैन, मेम्बर और शिक्षा मन्त्री डोटासरा सन्देह के घेरे में -------------------------------------------------------- मुख्यमंत्री की खामोशी पर भी उठ रहे हैं सवाल -------------------------------------------------------- आरएएस परीक्षा में इन्टरव्यू प्रक्रिया समाप्त करने, शिक्षा मन्त्री को बर्खास्त करने तथा इस सम्पूर्ण घोटाले व हेराफेरी की उच्च स्तरीय जांच करवाने की उठी मांग। ************************************* जयपुर/अजमेर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 13 जुलाई को आरएएस परीक्षा 2018 के इन्टरव्यू पूरे करने के बाद उसी दिन देर रात उसका परिणाम भी जारी कर दिया। जिनका सिलेक्शन हुआ वे बेहद खुश हुए और जिनको सिलेक्शन की पूरी उम्मीद थी, लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ, वे बेहद दुखी हुए। वे अभ्यर्थी भी दुखी हुए जिनको शुरूआती रैंकस में नम्बर आने की उम्मीद थी, लेकिन उनका नम्बर आखरी रैंकस में आया। परिणाम के अगले दिन ही इस पूरी इन्टरव्यू प्रक्रिया पर सवाल उठने शुरू हो गए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह डोटासरा के रिश्तेदा...

राजकीय युनानी कॉलेज टोंक में स्थाई पद शीघ्र भरे जाएं : भंवर खान

Image
राजकीय युनानी कॉलेज टोंक में स्थाई पद शीघ्र भरे जाएं : भंवर खान *********************************** भादरा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मांग की है कि राजकीय युनानी मेडिकल कॉलेज टोंक में समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों को स्थाई तौर पर शीघ्र भरा जाए। हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं भादरा नगर पालिका के पूर्व पार्षद भंवर खान ने इक़रा पत्रिका को बताया कि इस पत्र के जरिए हमने गत दिनों मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि टोंक स्थित राजकीय युनानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में खाली पड़े सभी पदों को शीघ्रता से भरा जाए। क्योंकि खाली पदों से कॉलेज और अस्पताल सुचारू रूप से नहीं चल रहे हैं, जिससे वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और इलाज करवाने के लिए आ रहे मरीजों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने बताया की आजादी के बाद पहली बार टोंक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2012 में युनानी मेडिकल कॉलेज खोली थी, जो खुशी की बात थी, लेकिन 8 वर्ष पूरे होने के बाद भी यहां स्थाई स्टाफ नहीं है। जो स्टाफ है, जिसमें ...

नेहा खान बनी आरएएस अधिकारी, माता-पिता का सपना हुआ पूरा

Image
नेहा खान बनी आरएएस अधिकारी, माता-पिता का सपना हुआ पूरा ************************************* जयपुर (डाॅक्टर इस्माईल)। गत दिनों आए आरएएस परीक्षा 2018 के रिजल्ट में जयपुर की नेहा खान ने ओबीसी गर्ल्स में 77 वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी कामयाबी की इत्तेला मिलते ही उनको बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लग गया। आवाम ए इंडिया चैनल की ओर से डॉक्टर इस्माईल ने भी नेहा खान को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नेहा खान ने बताया कि 2016 में भी उन्होंने आरएएस की परीक्षा दी थी, जो क्लियर नहीं हुई। 2018 में वापस कोशिश कर 77 वां स्थान ओबीसी गर्ल्स में हासिल किया है। नेहा ने बताया कि उन्होंने कभी कोई इंस्टिट्यूट ज्वाइन नहीं किया। उसने सेल्फ स्टडी करके ही इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले तकरीबन 16 घंटे पढ़ाई किया करती थी और इंटरव्यू के लिए उन्होंने कई मर्तबा मॉक इंटरव्यू दिए। जिससे उसमें एक कॉन्फिडेंस बिल्ड हुआ और उन्हें इंटरव्यू में कोई परेशानी नहीं आई। नेहा ने सारा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कभी माता-पिता ने उन्हें उनकी पढ़ाई के बी...

बिखरा हुआ, कमजोर और अवसरवादी विपक्ष क्या खाक मोदी से मुकाबला करेगा ?

Image
बिखरा हुआ, कमजोर और अवसरवादी विपक्ष क्या खाक मोदी से मुकाबला करेगा ? ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाई। इतनी बड़ी सफलता भाजपा को पहली बार मिली। जिसकी सबसे बड़ी वजह तत्कालीन यूपीए सरकार का भ्रष्टाचार, यूपीए गठबंधन की पार्टियों का सत्ता स्वार्थ, आपसी खींचतान और बिना किसी रणनीति के केंद्र सरकार का संचालन करना रही। इस जीत की दूसरी वजह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे आरएसएस ने वोटों का ध्रुवीकरण किया। इन सबके बावजूद दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा आदि में भाजपा को कोई खास सफलता नहीं मिली। यही हाल बंगाल में हुआ, वहां भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। इन राज्यों में भाजपा की या आरएसएस की या नरेंद्र मोदी की हार का मुख्य कारण यह था कि इन राज्यों में स्थानीय पार्टियां मजबूत थीं और उनका नेतृत्व करने वाले नेता भी धरातल से जुड़े हुए मजबूत लोग थे। उनके सामने आरएसएस की कोई भी चाल और ध्रुवीकरण काम नहीं आया। लेकिन...

फीस एक्ट की पालना करवाने की बजाए निजी स्कूलों को संरक्षण दे रहा है राजस्थान का शिक्षा विभाग : संयुक्त अभिभावक संघ

Image
फीस एक्ट की पालना करवाने की बजाए निजी स्कूलों को संरक्षण दे रहा है राजस्थान का शिक्षा विभाग : संयुक्त अभिभावक संघ *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति है इसका स्पष्टीकरण कहीं से प्राप्त करने की आवश्यकता अब बची नहीं है। आज जिस प्रकार राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और कानून पर निजी स्कूल संचालक हावी हैं, इसका प्रमाण राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के टीसी मामले पर "यू - टर्न" लेने से ही साबित होता है। संयुक्त अभिभावक संघ ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के इस फैसले पर 14 जुलाई को कहा कि अभिभावकों के प्रति राज्य सरकार और शिक्षा विभाग जवाबदेह है, किन्तु जिस प्रकार निजी स्कूल संचालक हठधर्मिता दर्शा रहे हैं, उसके चलते राज्य सरकार और विभाग ने अपने घुटने टेक दिए हैं। प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि प्रदेश के निजी स्कूल संचालक फीस के चलते छात्र-छात्राओं के जीवन और भविष्य से खिलवाड़ करने पर उतारू हो गए हैं। उनको ना छात्रों की परवाह है और ना ही शिक्षा की परवाह है तथा ना ही अभिभावकों की स्थिति की परवाह है। उन्...

आरएएस परीक्षा में मुसलमानों के कम सिलेक्शन का जिम्मेदार कौन ?

Image
आरएएस परीक्षा में मुसलमानों के कम सिलेक्शन का जिम्मेदार कौन ? *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 का 13 जुलाई की रात को आरपीएससी ने परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 1051 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन किया गया। यानी राजस्थान प्रशासनिक सेवा में 1051 नए अधिकारियों का चयन किया गया, चार अभ्यर्थियों का परिणाम कोर्ट के आदेश पर रोका गया है। खबर है कि इस सूची में सिर्फ नौ मुस्लिम अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जिस पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों और रिटायर्ड व कार्यरत मुस्लिम अधिकारियों ने सोशल मीडिया व आपसी बातचीत में बड़ा अफसोस जताया है कि मुस्लिम समुदाय के अभ्यर्थियों का चयन बहुत कम हुआ है, क्योंकि युवक-युवतियां प्रतियोगी परीक्षा में गंभीरता से तैयारी नहीं करते हैं तथा सोशल मीडिया पर अपना समय और प्रतिभा को बरबाद करते हैं। इन बुद्धिजीवियों ने आपसी चर्चा में या वाट्सएप ग्रुप में विभिन्न प्रकार से अपनी राय या सलाह दी है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अभ्यर्थियों को गाइडलाइन देने के लिए कुछ विशेष कदम उठाए जाएं, जिसमे...

वरिष्ठ समाजवादी नेता अर्जुन देथा की आरक्षित-वंचित वर्ग से एकजुट होने की अपील

Image
वरिष्ठ समाजवादी नेता अर्जुन देथा की आरक्षित-वंचित वर्ग से एकजुट होने की अपील ------------------------------------------------------ भाजपा व कांग्रेस को एक जैसी पार्टी बताकर कहा कि यह दोनों पार्टियां देश की लोकतांत्रिक-संवैधानिक व्यवस्था की दुश्मन, पूंजीपतियों की मित्र और आरक्षित-वंचित वर्ग की शत्रु हैं। इसलिए इन दोनों पार्टियों से देश को बचाइये। ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। देश की आजादी को शीघ्र ही 74 वर्ष होने वाले हैं सर्वाधिक 55 साल कांग्रेस पार्टी ने और दूसरे नंबर पर लगभग 15 वर्ष भारतीय जनता पार्टी ने राज किया। दोनों एक दूसरे पर निरंतर दोषारोपण करते रहते हैं और एक दूसरे से स्वयं को बेहतर सिद्ध करने के लिए भी शोर मचाते रहते हैं, असल में यह दोनों एक ही चरित्र की पार्टियां हैं। इनमें कोई भी नेता नहीं है इनकी नीति नीयत, चाल चरित्र, काम व्यवहार में कोई अंतर नहीं है। इन दोनों पार्टियों के लंबे शासन के शासनकाल में देश लगातार बड़े कारपोरेट घरानों पूंजीपतियों के द्वारा लूट का शिकार बनाया जा रहा है। इस लूट को बनाए रखने के लिए भांत भांत के षड्यंत्...

वक्फ बोर्ड चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, लेकिन वक्फ जायदाद की बदहाली पर सब खामोश !

Image
वक्फ बोर्ड चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, लेकिन वक्फ जायदाद की बदहाली पर सब खामोश ! ------------------------------------------------------ राजस्थान वक्फ बोर्ड के चुनावों का एलान हो चुका है, वक्फ से जुड़े हुए लोग चुनावी दंगल में कूद चुके हैं, हर जिले व तहसील में वक्फ जायदादें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं, क्योंकि ज्यादातर मुस्लिम रहनुमा व आम मुसलमान वक्फ जायदादों की बदहाली पर खामोश हैं। जहाँ तक सरकार की बात है तो उसे वक्फ की लूट खसोट से कोई लेना देना ही नहीं है, क्योंकि वो तो खुद वक्फ जायदाद की लुटेरी बनी हुई है ! ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फस् यानी वक्फ बोर्ड के चुनाव का एलान गत दिनों हो चुका है। मेम्बर बनने, मुतवल्ली कोटे से चुनाव जीतने और चेयरमैन बनने के लिए वक्फ जायदाद से जुड़े हुए लोग और कांग्रेस के मुस्लिम नेता अपनी कमर कस चुके हैं। यह लोग जयपुर और दिल्ली दरबार की हर उस चौखट पर हाजरी लगा रहे हैं, जहाँ से इनको कामयाबी की उम्मीद नज़र आती है। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़े सवाल यह हैं कि वक्फ जायदाद की बदहाली ...