अन्ता उप चुनाव में वसुंधरा, गहलोत, भजनलाल, जूली और भाया की प्रतिष्ठा दांव पर...
अन्ता उप चुनाव में वसुंधरा, गहलोत, भजनलाल, जूली और भाया की प्रतिष्ठा दांव पर... ---------------------------------- इस उप चुनाव में कौन किसकी नय्या डुबाएगा ? कौन वोट काटू बनकर किसकी नय्या बचाएगा ? और कौन अन्दरखाने का सियासी खेल खेलकर किसको पछाड़ेगा ? ---------------------------------- जयपुर/अन्ता ( थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका )। साल भर पहले राजस्थान में हुए एक साथ 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस और स्थानीय ताकतों को धूल चटाकर 5 सीटें जीती थी, इनमें 3 सीटें उन्होंने कांग्रेस से छीनी और एक हनुमान बेनीवाल से। तब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा दोनों के नम्बर दिल्ली दरबार में बढ़ गए थे। उस उप चुनाव में कांग्रेस के बहुत से नेताओं ने भाजपा उम्मीदवारों का अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया था। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके चेलों ने पर्दे के पीछे पूरी ताकत लगाई थी भाजपा उम्मीदवारों को हराने की। खैर, यह बात एक साल पुरानी हो गई। अब अन्ता सीट पर 11 नवम्बर को उप चुनाव है तथा अन्ता विधानसभा सीट झालवाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र में आती है, जहा...