आरएसएस नेतृत्व की मोदी सरकार इसराइल के खिलाफ़, जबकि मोदी व आरएसएस समर्थक इसराइल के फेवर में, ऐसा क्यों ?
आरएसएस नेतृत्व की मोदी सरकार इसराइल के खिलाफ़, जबकि मोदी व आरएसएस समर्थक इसराइल के फेवर में, ऐसा क्यों ? --------------------------------------------------- क्या यह मजबूरी है या फिर बेरोजगारी की भयावहता, चौपट व्यापार, बढती महंगाई और कोरोना महामारी से निपटने की विफलता जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान डायवर्ट करने की सोची समझी रणनीति है ? ********************************* जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। गत दिनों 11 दिन तक इसराइल और फलस्तीन के बीच युद्ध चला, जो बिना किसी शर्त के इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की युद्ध विराम घोषणा के साथ 21 मई को बन्द हो गया। इस दौरान हमारे देश की केन्द्रीय सत्ता और सत्ता का नेतृत्व करने वाला आरएसएस बड़ी ऊहापोह का शिकार हुआ। प्रधानमंत्री, केन्द्रीय मन्त्री, भाजपा व आरएसएस के बड़े नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई बयानबाज़ी नहीं की। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा व आरएसएस के समर्थकों ने बड़े पैमाने पर इसको सोशल मीडिया पर चर्चित किया तथा इसे इसराइल की बड़ी जीत और फलस्तीन की बुरी हार बताने के साथ हर किस्म की औछी भाषा में टीका टिप्पणी की। जिसकी वजह सिर्फ यह थी कि फ...