Posts

Showing posts from April, 2022

मुख्यमंत्री गहलोत की रोज़ा इफ्तार पार्टी : भाईचारे का सन्देश, शक्ति प्रदर्शन, इज्ज़त अफजाई या रुसवाई ?

Image
मुख्यमंत्री गहलोत की रोज़ा इफ्तार पार्टी : भाईचारे का सन्देश, शक्ति प्रदर्शन, इज्ज़त अफजाई या रुसवाई ? ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 23 अप्रैल को अपने सरकारी निवास 8-सिविल लाइन्स, जयपुर में एक रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोग पूरे प्रदेश से शरीक हुए। रोजेदारों के अलावा हर जाति-समाज से सम्बन्धित पार्टी कार्यकर्ता, नेता, विधायक, मन्त्री, पत्रकार, समाजी व मजहबी रहनुमा और वर्तमान व पूर्व अधिकारी यानी हर तबके के लोग शरीक हुए। इन्तजाम भी हर बार की तरह बेहतरीन था।   सबसे पहले तो यह है कि हम ऐसी रोज़ा इफ्तार पार्टियों के फेवर में हैं, क्योंकि ऐसे शासकीय आयोजनों का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है तथा वे एक दूसरे मजहबी पंथ एवं उसके तीज त्यौहारों का आदर सम्मान करना सीखते हैं। जिससे देश की लोकतांत्रिक व संवैधानिक व्यवस्था का ताना बाना मजबूत रहता है। शासकों की ओर से ऐसे आयोजन विविधता में एकता वाले हमारे देश की एकता व अखण्डता के लिए अति आवश्यक हैं। यह आयोजन गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करते हैं और साम्प...

अखण्ड भारत शीघ्र बनना चाहिए और इसका मोहन भागवत को एम्बेसेडर बना देना चाहिए ?

Image
अखण्ड भारत शीघ्र बनना चाहिए और इसका मोहन भागवत को एम्बेसेडर बना देना चाहिए ? ************************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गत दिनों हरिद्वार के कनखल में एक समारोह को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर अखण्ड भारत बनाने की बात कही है, जो बहुत ही सराहनीय है, क्योंकि अखण्ड भारत इतना विशाल होगा कि उसमें आठ-दस देशों को मिलाना होगा। आरएसएस बरसों से ऐसे ही अखण्ड भारत की कल्पना कर रहा है। अखण्ड भारत की वकालत देश के कई लोग करते हैं, जिनमें बड़े बड़े बुद्धिजीवी भी शामिल हैं। जरा कल्पना कीजिए कि वो भारत कितना मजबूत व विकसित होगा जिसमें अफगानिस्तान से लेकर थाइलैंड तक का विशाल भूभाग होगा। जिसमें सवा दो सौ करोड़ के करीब आबादी होगी। जिसमें मौजूदा भारत से अधिक विभिन्न प्रकार की विविधताएं होंगी। उस भारत की तरफ दुनिया का कोई देश आंख उठाकर नहीं देख पाएगा। अखण्ड भारत में हम दुनिया के किसी देश के मोहताज नहीं रहेंगे। हम जो चाहेंगे वो होगा। अमेरिका, रूस व चीन जैसे देश हमारी विशालता व विकास के आगे बौने साबित होंगे। मतलब साफ है कि दुनिया में हम से बड़ा कोई सुपर ...

मुल्क के इन हालात के लिए इतना मायूस होने की जरूरत नहीं है !

Image
मुल्क के इन हालात के लिए इतना मायूस होने की जरूरत नहीं है ! ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। आज मुल्क के जो हालात बन रहे हैं, साम्प्रदायिक ताकतें खुलेआम संविधान, कानून व लोकतांत्रिक व्यवस्था को ललकार रही हैं। ध्रुवीकरण अपने चरम पर है। ऐसे हालात में संवैधानिक व्यवस्था और लोकतंत्र से मुहब्बत करने वाले लोग मायूस हैं। और इन मायूस लोगों में सबसे बड़ी तादाद किसी वर्ग या तबके की है, तो वो मुस्लिम समुदाय की है। मुसलमानों का आम तबका, कारोबारी, पढा लिखा, नौकरी पेशा, रिटायर्ड अफ़सर यानी हर मुसलमान एक तरह मायूस है, वो तथाकथित सेक्यूलर ताकतों से अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बात अपनी जगह सच भी है, लेकिन इतनी सच भी नहीं है कि पूरी तरह से मायूस होकर दिशाहीनता का शिकार बना जाए। आज भी मुल्क में बेशुमार गैर मुस्लिम लोग हैं जो लोकतंत्र व संविधान की रक्षा की बात करते हैं, जो मुसलमानों के साथ होने वाली नाइन्साफी व ज्यादती के खिलाफ़ बेबाकी से अपनी आवाज़ बुलंद करते हैं। इसलिए दिशाहीन होने की बजाए अपनी सही दिशा तलाश करें, जो आपको तालीम, तिज़ारत व तरक्की की बुलंदियों त...

उर्दू तालीम के विभिन्न आदेश जारी करवाने के लिए शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर कल्ला का किया सम्मान और कल्ला ने किया बच्चों व अभिभावकों का सम्मान

Image
उर्दू तालीम के विभिन्न आदेश जारी करवाने के लिए शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर कल्ला का किया सम्मान और कल्ला ने किया बच्चों व अभिभावकों का सम्मान ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ की लगातार जद्दोजहद के बाद सरकार ने उर्दू से मुताल्लिक़ कुछ मांगें पिछले दिनों मान ली हैं और आदेश भी जारी किए दिए हैं। इसी क्रम में पहली बार पांचवीं बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र अतिरिक्त विषय उर्दू के लिए एक संशोधन आदेश निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा गौरव अग्रवाल ने 20 अप्रैल को उर्दू शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमण्डल की वार्ता एवं शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर बीडी कल्ला के दिशा निर्देश पर निकाला। उर्दू तालीम से मुताल्लिक़ यह एक तारीख़ी काम डाॅक्टर कल्ला ने किया है। जिससे उर्दू से मुहब्बत करने करने वालों में खुशी की लहर है। अभिभावकों व टीचर्स की इस समस्या को डाॅक्टर कल्ला ने प्राथमिकता से हल करवाया है। जिसके लिए 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे सिविल लाइन्स स्थित उनके राजकीय निवास पर शिक्षा मन्त्री कल्ला का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया तथा साफा, माल्यार्पण व मोमेंटो से उनका सम्मान क...

गाय को बचाने के लिए यासीन खां की शहादत और करौली फसाद के बहाने•••

Image
गाय को बचाने के लिए यासीन खां की शहादत और करौली फसाद के बहाने••• ********************************* जयपुर/चूरू (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। गत दिनों राजस्थान के चूरू जिले के साहवा कस्बे के पास एक गरीब मजदूर यासीन खां ने नहर में डूबती हुई गाय को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। डूबती गाय को बचाने नहर में उतरे यासीन खां ने गाय को तो बचा लिया, लेकिन खुद रस्सी छूटने से डूब गया और शहीद हो गया। यासीन खां की यह शहादत बहुत बड़ा सन्देश देती है, उस माहौल को पैदा करने के बीच जहाँ नफ़रत ही सत्ता प्राप्त करने का उत्तम औजार है। गौ हत्या के नाम पर देश में पिछले एक दशक में कई बेगुनाह लोगों को नफ़रती आतंकी गैंग ने मौत के घाट उतार दिया। गाय को बचाने के लिए हुई यह दुखद घटना सोशल मीडिया पर छाई रही। लेकिन मुख्य मीडिया और नेताओं के ट्वीट ने इस शहादत को कोई खास तवज्जोह नहीं दी। जो बहुत अफ़सोस की बात है। कच्चे घर में रहने वाले खेतिहर मजदूर यासीन खां की यह शहादत नफ़रत के जरिए सत्ता सिंहासन के महलों में विराजे राजनेताओं और नफ़रत के जरिए भावी नेता बनने का घिनौना प्रयास कर रहे लोगों के लिए बहुत बड़ा सन्देश है...

शहीद भगत सिंह के नाम पर आम आदमी पार्टी के घड़ियाली आंसू , क्योंकि वे इस पार्टी की नीतियों के कट्टर विरोधी थे !

Image
शहीद भगत सिंह के नाम पर आम आदमी पार्टी के घड़ियाली आंसू , क्योंकि वे इस पार्टी की नीतियों के कट्टर विरोधी थे ! ********************************** @अर्जुन देथा 23 मार्च शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु का शहादत दिवस देश के विभिन्न हिस्सों में उनके विचार समर्थकों एवं विचार शत्रुओं दोनों के द्वारा मनाया गया। विचार शत्रुओं ने यह दिवस ज्यादा तड़क-भड़क और पाखंड पूर्ण तरीके से मनाया उन्होंने यह सिद्ध करने का पूरा प्रयास किया कि वही भगत सिंह के सच्चे वारिस हैं, जबकि हकीकत यह है कि वे भगत सिंह के क्रांतिकारी व समाजवादी विचारों के वास्तविक शत्रु हैं। यह जगजाहिर है कि भगत सिंह सांप्रदायिकता के घोर विरोधी थे, वे समाजवाद के पक्षधर थे, सभी प्रकार के शोषण से मुक्त समानता पर आधारित, भाईचारे पर आधारित और सद्भाव पर आधारित समाज के निर्माण के पक्षधर थे। हमारे देश में ब्राह्मणवादी धर्म सत्ता और पूंजीवादी, काॅरपोरेटवादी धन सत्ता की रक्षक एक जहरीली विचारधारा की जमात पहले से सक्रिय है। उसके कई अंग हैं, जिसमें से एक राजनीतिक अंग (भाजपा) आज केंद्र की सत्ता में सत्तासीन है, पहले भी रहा है। उसका काम देश...

राजस्थान कायमखानी महासभा की सदस्यता सूची को दुरूस्त करवाने और कायमखानी क़ौम की पहचान को बचाने के लिए जयपुर में आयोजित हुई इमरजेन्सी मीटिंग

Image
राजस्थान कायमखानी महासभा की सदस्यता सूची को दुरूस्त करवाने और कायमखानी क़ौम की पहचान को बचाने के लिए जयपुर में आयोजित हुई इमरजेन्सी मीटिंग ---------------------------------------------------- सर्व सम्मति से कैप्टन फजरू खां नूरखानी को बनाया सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी का अध्यक्ष और इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान को बनाया सहायक ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। शौर्य, साहस और वतन परस्त कायमखानी क़ौम जिसके दो सौ से अधिक वीर सैनिक देश की रक्षा करते हुए विभिन्न युद्धों एवं सैन्य ऑपरेशनों में शहीद हुए हैं। भारत सरकार ने जिसके छह वीर सैनिकों को वीर चक्र व दो को शौर्य चक्र और कई कायमखानी सैनिकों को विभिन्न सैन्य अवार्ड से नवाजा है तथा आज सैकड़ों कायमखानी वीर जवान भारतीय सेना, अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन अपने कुछ करमफरमाओं के राजनीतिक हथकण्डों, लापरवाही व खुदगर्जी के कारण आज कायमखानी क़ौम अपनी विरासत व पहचान को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। जिसकी वजह है राजस्थान कायमखानी महासभा के सदस्यता अभियान में फर्जीवाड़े से ...

मदरसा जीनत उल उलूम में खाद्य मन्त्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया नए भवन का शिलान्यास

Image
मदरसा जीनत उल उलूम में खाद्य मन्त्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया नए भवन का शिलान्यास ********************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर के हसनपुरा स्थित मदरसा जीनत उल उलूम में नए भवन का शिलान्यास खाद्य मन्त्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने 2 अप्रैल को शिलान्यास किया। मदरसा प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुश्ताक ख़ान महरामपुरा (पूर्व प्रधान चाकसू) ने बताया कि मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के अन्तर्गत हमारे मदरसे को 15 लाख रुपए भवन बनाने के लिए आवन्टन हुए हैं। इन कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का आज शिलान्यास किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रहे तथा विशिष्ट अतिथि मुनेश गुर्जर महापौर जयपुर हेरिटेज एवं अन्य अतिथियों में पार्षद दशरथ सिंह, पार्षद आरिफ खान, पार्षद धर्मेंद्र सिंह आदि रहे। प्रताप सिंह खाचरियावास ने मदरसे में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट टीवी कंप्यूटर आदि के लिए स्थानीय विधायक कोष से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। खाचरियावास ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही, साथ ही उन्होंने भाजपा पर...

कौन कहता है कि असमान में सुराख़ नहीं हो सकता•••

Image
कौन कहता है कि असमान में सुराख़ नहीं हो सकता••• --------------------------------------------- शिक्षा मन्त्री डाॅक्टर कल्ला ने निभाया आन्दोलनकारियों से किया अपना वादा : उर्दू की विभिन्न मांगों पर जारी किए निर्देश ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। विभिन्न मुस्लिम तन्जीमों व इदारों की अम्ब्रेला तन्जीम मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन से मुताल्लिक़ राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ ने 3 मार्च को एक ख़ास अन्दाज़ में विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार द्वारा उर्दू तालीम के साथ किए जा रहे लगातार सौतेले सुलूक के खिलाफ़ उर्दू तालीम लेने वाले बच्चों को जयपुर कलेक्टरेट पर जमा कर वहीं सड़क पर उनकी क्लास लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में हजारों सरकारी स्कूल ऐसी हैं जहाँ उर्दू पढने के इच्छुक विद्यार्थी हैं, लेकिन उन्हें अतिरिक्त विषय, तृतीय भाषा और ऐच्छिक विषय (उर्दू साहित्य) के तौर पर उर्दू पढ़ाने वाले टीचर नहीं हैं, क्योंकि कहीं तो उर्दू का पद नहीं है और कहीं उर्दू का पद होते हुए टीचर नहीं है। विचित्र बात यह भी है कि उर्दू की निशुल्क...

लाम्बिया कलां में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प

Image
लाम्बिया कलां में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प -------------------------------------------------- जिला कलेक्टर, एसपी भीलवाड़ा, कई स्थानीय अधिकारी व राजनेता हुए शरीक, जिला पुलिस ने एक दिन का वेतन करीब 23 लाख 23 हजार रूपए की एफडी शहीद पुलिसकर्मी इस्हाक खान कायमखानी के बच्चों को दी --------------------------------------------------- ग्राम पंचायत लाम्बिया कलां, राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा, कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति और इक़रा पत्रिका जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन ******************************** भीलवाड़ा/जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च को भीलवाड़ा जिले के लाम्बिया कलां गांव में एक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। यह ब्लड डोनेशन कैम्प राजस्थान पुलिस के शहीद जवान इस्हाक खान कायमखानी, पवन कुमार चौधरी और ओंकार सिंह रायका की याद में आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्हाक खान कायमखानी, पवन कुमार चौधरी व ओंकार सिंह रायका की शहादत तस्करों से मुकाबला करते हुए हुई थी। इस अवसर पर शहीदों की वीरांगना...