राजस्थान कायमखानी महासभा के दोनों गुटों में हुआ समझौता
राजस्थान कायमखानी महासभा के दोनों गुटों में हुआ समझौता -------------------------------------------------------- सहमति से गठित की गई 21 लोगों की इलेक्शन कमेटी पर भी उठे सवाल ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 09 अगस्त 2021 का दिन कायमखानी क़ौम के लिए बहुत शुभ साबित हुआ है। करीब 20 साल से राजस्थान कायमखानी महासभा में चल रही गुटबाज़ी को इस दिन सर्व सहमति से खत्म कर दिया गया है। साथ ही जोधपुर हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे को भी वापस लेने की सहमति तय हो गई है। राजस्थान कायमखानी महासभा जो कि कायमखानी क़ौम की कदीमी रजिस्टर्ड तन्जीम है तथा पिछले 40 साल में इस तन्जीम ने करीब आधा दर्जन हाॅस्टल अलग-अलग जिलों में शुरू किए हैं। राजस्थान कायमखानी महासभा के लिए 2002 से लेकर 2010 तक का युग एक स्वर्णिम युग रहा है। इस दौरान महासभा के संयोजक जी ख़ान साहब के नेतृत्व, टीम वर्क, कठोर परिश्रम और योग्यता के कारण जयपुर में कायमखानी गेस्ट हाउस और क़ौम के प्रथम पुरूष नवाब कायम ख़ान साहब की जन्म स्थली ददरेवा (जिला चूरू) में "नवाब कायम ख़ान मेमोरियल शहीद स्मारक" बनाया ...