Posts

Showing posts from January, 2022

कायमखानी शहीदों पर लिखी किताब के लेखक निखिल व्यास का अजमेर में किया सम्मान

Image
कायमखानी शहीदों पर लिखी किताब के लेखक निखिल व्यास का अजमेर में किया सम्मान   ********************************** अजमेर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी शहीदों पर लिखी गई किताब के लेखक निखिल व्यास का अजमेर में 18 जनवरी को सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम कायमखानी विकास संस्थान अजमेर के तत्वावधान में व संस्थान के अध्यक्ष असलम खान अलीपुरा की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी क्वाटर लोहाखान के कम्यूनिटी हाॅल में आयोजित किया गया। कायमखानी वीर शहीदों की गौरवगाथा पर लिखी इस किताब के लेखक निखिल व्यास का राजस्थानी परम्परा के मुताबिक साफा, माला व शोल पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस समारोह में मंचासीन संस्थान के सचिव व राजस्थान सरकार से मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी, रकमा जिला अध्यक्ष मनशेर खान, अलीपुरा सरपंच प्रतिनिधि रमजान खान, हाजी उस्मान गनी खान वगैरह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कायमखानी वीर शहीदों की गौरवगाथा को उच्च कोटि के शब्दों में पिरोकर एक किताब की शक्ल में समाज व दुनिया के सामने पेश करने पर निखिल जी व्यास का बहुत बहुत आभार। कार्यक्रम में लेखक निखिल व्यास ने कायमखानी ...

राजस्थान का पायलट स्कूल : मेरा पीसीबी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानगढ़

Image
राजस्थान का पायलट स्कूल : मेरा पीसीबी उच्च माध्यमिक विद्यालय सुजानगढ़ ********************************* शम्सुद्दीन स्नेही   मुझे गर्व है कि मैं 20 वर्षों तक सुजानगढ के प्रथम राजकीय विद्यालय पीसीबी स्कूल का विद्यार्थी एवं शिक्षक रहा हूँ। 1957 से 1964 तक 7 वर्ष विद्यार्थी तथा 1974 से 1988 के बीच 13 वर्ष अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक बनकर मैं यहाँ रहा। इस अवधि में मुझे गुरुजनों, मित्रों व सुयोग्य शिष्यों से बहुत कुछ सीखने व अर्जित करने का अवसर मिला। स्काउट आन्दोलन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। 1962 में हमारा विद्यालय राजस्थान का पायलट विद्यालय चुना गया, जो विद्यालय का स्वर्णिम काल था। उस समय आदरणीय श्री सीताराम जी दाधीच हमारे प्रधानाध्यापक थे। 1963-64 के सत्र में मित्रों ने मुझे विद्यालय की छात्र-संसद का प्रधानमंत्री बनाया।  सुजानगढ में गढ के पास राज श्री बीकानेर द्वारा 1884 में प्रथम ग्रामीण पौशाळ स्थापित की गई, जो लोअर मिडिल व बाद में मिडिल स्कूल के रूप में क्रमोन्नत हुआ। 1937 में महाराजा गंगा सिंह जी के राज की गोल्डन जुबली के अवसर पर बीकानेर स्टेट में पाँच हाईस्कूल बनाए गए। इसी क्रम में ...

सेवाभावी डाॅक्टर राशिद ख़ान : गरीब लोगों का करते हैं निशुल्क ऑपरेशन

Image
सेवाभावी डाॅक्टर राशिद ख़ान : गरीब लोगों का करते हैं निशुल्क ऑपरेशन *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। युवा डाॅक्टर राशिद ख़ान भींचरी एक सेवाभावी स्वभाव के डाॅक्टर हैं। जो गरीब लोगों के निशुल्क ऑपरेशन करते हैं। उनके लिए मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ी दौलत है। कुछ ग़रीब मरीजों को तो वे ऑपरेशन करने के बाद अपनी जेब से पैसे भी देते हैं। आज के सरपट दौड़ते इस आर्थिक युग में ऐसे डाॅक्टर बहुत कम मिलते हैं। कुछ दिनों पहले जयपुर के झोटवाड़ा स्थित आरएनएच हॉस्पिटल में उन्होंने दीपू कुमार लालवानी के कूल्हे का प्रत्यारोपण किया, जो कि बहुत कठिन ऑपरेशन था। लेकिन डाॅक्टर राशिद खान ने ठान रखा था कि दीपू कुमार लालवानी को पैरों पर ढंग से खड़ा करना है। दीपू कुमार लालवानी का कूल्हा पूरी तरह से खराब हो गया था और बहुत समय से लगातार असहनीय दर्द हो रहा था। जिसकी वजह से दीपू का जीवन नरक सा बन गया था। मगर जब हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर राशिद खान को यह पता चला तो दीपू के पास आए और बोले मैं आपका ऑपरेशन निशुल्क कर दूंगा। उन्होंने यह सफल ऑपरेशन किया और दीपू को एक नई जिन्दगी दी। ऐसे कई ...

क्या कांग्रेस, बसपा, चन्द्रशेखर और ओवैसी यूपी में योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं ?

Image
क्या कांग्रेस, बसपा, चन्द्रशेखर और ओवैसी यूपी में योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनवाना चाहते हैं ? ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (यूपी) जहाँ विधानसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। सात चरणों में हो रहे इस चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी को है और मतगणना 10 मार्च को। यहाँ सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटें और 403 विधानसभा सीटें हैं। सियासी गलियारों में एक जुमला बोला जाता है, "दिल्ली की सत्ता का रास्ता लखनऊ होकर जाता है।" यानी जिसने उत्तर प्रदेश को फतेह कर लिया उसके लिए देश फतेह करना आसान है। यही लड़ाई इस वक्त यूपी में चल रही है। भाजपा यहाँ हर हाल में वापसी करना चाह रही है। वहीं अखिलेश यादव, जयन्त चौधरी और ओम प्रकाश राजभर का गठबंधन भाजपा की राह का सबसे बड़ा रोड़ा बन चुका है। यहाँ की जमीनी सच्चाई यह बयान कर रही है कि मुख्य मुकाबला यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा गठबंधन के मुखिया अखिलेश यादव के बीच है। यानी जो योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनवाना चाहता है, वो या तो उनके समर्थन में डटकर खड़ा है या ...

जमाअत ए इस्लामी रामगंज ने आयोजित किया ब्लड डोनेशन कैम्प

Image
जमाअत ए इस्लामी रामगंज ने आयोजित किया ब्लड डोनेशन कैम्प ************************************ जयपुर (साबिर मन्सूरी)। जमाअत ए इस्लामी हिन्द की रामगंज इकाई की ओर से कुछ अन्य संगठनों के साथ 16 जनवरी को एक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। इस कैम्प में 100 लोगों ने रक्तदान किया और यहाँ नशा मुक्ति के लिए 19 लोग भी आए। मेडिकल सर्विस सोसायटी की ओर से जयपुर में महा रक्तदान व नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मोती कटला डिस्पेंसरी सिलावटान, जयपुर में यह शिविर लगाया गया। शिविर संयोजक शाहनूर साबरी ने बताया कि सोसायटी विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर अभियान चला रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान करना बहुत ही पुण्य का काम है। इस प्रकार के शिविर हम अन्य क्षेत्रों में भी लगाएंगे। इस अवसर पर अबरार अहमद अध्यक्ष जमाअत ए इस्लामी हिन्द रामगंज ने मेडिकल सर्विस सोसायटी को धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि इस शिविर में 106 लोगों ने पंजीकरण करवाया जिसमें से 100 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने क्षेत्र के युवा वर्ग को भी धन्यवाद दिया और कहा कि किसी भी काम में युवा वर्ग आगे आता है तो सफलता जरूर ...

ख्वाज़ा गरीब नवाज हाॅस्टल में शुरू हुआ पुलिस उप निरीक्षक भर्ती प्रशिक्षण

Image
ख्वाज़ा गरीब नवाज हाॅस्टल में शुरू हुआ पुलिस उप निरीक्षक भर्ती प्रशिक्षण ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर में झोटवाड़ा स्थित ख्वाज़ा गरीब नवाज (केजीएन) हाॅस्टल एन्ड एकेडमी में पुलिस उप निरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। हाॅस्टल प्रबंध समिति के सेक्रेटरी एडवोकेट अलादीन खान ने बताया कि गत दिनों जिसका अवलोकन रिटायर्ड आरएएस अधिकारी फतेह मोहम्मद खान ने किया और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस हाॅस्टल से हर भर्ती में कोई ना कोई अभ्यर्थी का सिलेक्शन होता है। यहाँ पढकर दर्जनों विद्यार्थी सरकारी नौकरी लग चुके हैं। वर्तमान में वरिष्ठ आरएएस अधिकारी और अल्पसंख्यक मामलात विभाग के डायरेक्टर जमील कुरैशी यहाँ प्रबंध समिति के अध्यक्ष हैं। पूर्व मन्त्री यूनुस खान और उनके साथियों का इस हाॅस्टल को बनाने और चलाने में विशेष योगदान है। करीब 30 साल पहले शुरू किए गए इस हाॅस्टल में आज भव्य बिल्डिंग और मैदान है। इस हाॅस्टल से आरजेएस प्री परीक्षा 2021 में दो अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। जिनमें शाकिर खान ने सफलता हासिल की ह...

जयपुर में बन रहे अल्पसंख्यक हाॅस्टल का विरोध क्यों ?

Image
जयपुर में बन रहे अल्पसंख्यक हाॅस्टल का विरोध क्यों ? *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। दरगाह-कब्रिस्तान (मोती डूंगरी जयपुर) जो कि वक्फ बोर्ड की जायदाद है और वक्फ बोर्ड की स्वीकृति से यहाँ राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात विभाग एक हाॅस्टल का निर्माण करने जा रहा है। इस हाॅस्टल का वर्चुअल शिलान्यास गत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। उसके बाद इसका विरोध शुरू हो गया। विरोध करने वाले भी कुछ मुस्लिम संगठन ही हैं। इस विरोध को देखते हुए, जो लोग बरसों से यहाँ हाॅस्टल बनने का सपना देख रहे थे, वे खुलकर हाॅस्टल के समर्थन में खड़े हो गए और इनमें भी कुछ मुस्लिम संगठन और बुद्धिजीवी शामिल हैं। यहाँ जो हाॅस्टल बनने जा रहा है, वो 80 गुणा 120 फीट में बनने जा रहा है, जिसका रकबा करीब 10 हजार वर्ग फीट है। यहाँ ग्राउंड फ्लोर प्लस सिक्स यानी सात मंजिला भवन बनने जा रहा है, जिसमें करीब 66 कमरे होंगे और 200 अल्पसंख्यक छात्र रह सकेंगे। इसका निर्माण व संचालन अल्पसंख्यक मामलात विभाग करेगा, लेकिन यह सम्पत्ति हमेशा वक्फ बोर्ड की ही रहेगी। यहाँ जो 200 अल्पसंख्यक छात्र रहेंगे, उनमें से 160...

डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली बने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन : मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन ने किया सम्मान और मुख्यमंत्री का जताया आभार

Image
डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली बने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन : मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन ने किया सम्मान और मुख्यमंत्री का जताया आभार ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कांग्रेस के पूर्व पीसीसी उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान कायमखानी महासभा के पूर्व अध्यक्ष डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली 17 जनवरी को लगातार दूसरी बार राजस्थान वक्फ बोर्ड के निर्विरोध चेयरमैन चुने गए। इस घोषणा के बाद वक्फ बोर्ड कार्यालय में उपस्थित उनके समर्थकों एवं वक्फ जायदाद से जुड़े हुए जिम्मेदारान ने उन्हें मुबारकबाद पेश की। फिर आतिशबाज़ी व गाजे बाजे के साथ उनको घर लाया गया और वहाँ भी देर शाम तक उनको बधाई देने लोग आते रहे। राजस्थान की मुस्लिम तन्जीमों, इदारों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की अम्ब्रेला तन्जीम "मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन" के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित वक्फ बोर्ड चेयरमैन डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली का माल्यार्पण से सम्मान किया तथा इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। डाॅक्टर बुधवाली 9 सदस्यीय बोर्ड में लगातार दूसर...

वक्फ बोर्ड चेयरमैन और अल्पसंख्यक हाॅस्टल को लेकर आयोजित हुई मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की मीटिंग

Image
वक्फ बोर्ड चेयरमैन और अल्पसंख्यक हाॅस्टल को लेकर आयोजित हुई मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की मीटिंग ----------------------------------------------------- डाॅक्टर खानू ख़ान बुधवाली को चेयरमैन बनाने की मुख्यमंत्री से की मांग ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। मुस्लिम तन्जीमों, इदारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की अम्ब्रेला तन्जीम मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन की कोर कमेटी की 13 जनवरी 2022 को चार दरवाजा स्थित फेडरेशन के ऑफिस में एक इमरजेन्सी मीटिंग आयोजित की गई। यह मीटिंग राजस्थान वक्फ बोर्ड चेयरमैन के चुनाव और दरगाह कब्रिस्तान (मोती डूंगरी जयपुर) में बनने वाले अल्पसंख्यक हाॅस्टल के मुद्दे पर आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता फेडरेशन के संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने की। मीटिंग में उक्त मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीटिंग में उक्त मुद्दों पर तय किया गया कि फेडरेशन की राय का स्पष्टता से इज़हार होना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपनी मांग बताई गई। मीटिंग के बाद जारी बयान में संयोजक अब्दुल सलाम जौहर ने बताया कि इस मीटिंग में हमने सहमति से द...

अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र की आत्मा है : प्रोफेसर राजन महान

Image
अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र की आत्मा है : प्रोफेसर राजन महान -------------------------------------------------- देश की आत्मा देश का संविधान है : एडवोकेट सआदत अली -------------------------------------------------- एपीसीआर ने आयोजित किया कार्यक्रम ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स जयपुर के सभागार में 26 दिसम्बर को एपीसीआर की ओर से "अभिव्यक्ति की आज़ादी का हनन : मीडिया, पुलिस और न्यायपालिका की भूमिका" विषय पर सिम्पोज़ियम का आयोजन किया गया। जिसका मंच संचालन मुजम्मिल रिज़वी प्रदेश सचिव एपीसीआर ने किया। डाॅक्टर मुहम्मद इक़बाल सिद्दीक़ी ने कार्यक्रम में संगठन का संक्षिप्त परिचय कराया। उन्होंने बताया कि एपीसीआर नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। इस अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी मीडिया डिपार्टमेंट के पूर्व प्रोफेसर राजन महान ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र की आत्मा है, उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक बनाना और जागरूक रखना मीडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने क...

कोविड के बढ़ते मामलों के कारण यात्रा स्थगित, जवाबदेही क़ानून के लिए आंदोलन जारी रहेगा : शंकर सिंह

Image
कोविड के बढ़ते मामलों के कारण यात्रा स्थगित, जवाबदेही क़ानून के लिए आंदोलन जारी रहेगा : शंकर सिंह ********************************** कोटा (फिरोज खान)। राज्य के विभिन्न जिलों से होती हुई जवाबदेही यात्रा 6 जनवरी को कोटा पहुंची और ख़राब मौसम की वजह से रैली, सभा आदि नहीं करके अपना गेस्ट हाउस में एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें यात्रा से जुड़े लोगों ने अपने विचार रखे और कोविड की परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए सर्वसम्मति से यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही जवाबदेही कानून के लिए आन्दोलन जारी रखने का फैसला किया गया। दोपहर में प्रेस क्लब कोटा में मीडिया के साथियों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें अपनी बात रखते हुए शंकर सिंह ने कहा कि कोविड के बढ़ते प्रभाव के कारण हमें यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है, लेकिन जवाबदेही का यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रेस कांफ्रेंस में अभियान से जुड़े कमल कुमार ने जवाबदेही क्यों जरूरी है पर अपनी बात रखी। मुकेश निर्वासित ने यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर 2021 से 6 जनवरी तक हुए कार्यक्रमों का ब्यौरा रखा। इसी के साथ पारस बंजारा ने यात्रा के सांस्कृतिक पक्ष क...

मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान करवाएगी सामूहिक विवाह सम्मेलन

Image
मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान करवाएगी सामूहिक विवाह सम्मेलन ----------------------------------------------------- मीटिंग में शिक्षण संस्थान बनाने के लिए सात बीघा जमीन की गई डोनेट ********************************** निम्बाहेड़ा खुर्द (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले के निम्बाहेड़ा खुर्द गांव में 26 दिसम्बर को मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। यह मीटिंग गत सामूहिक विवाह सम्मेलन के हिसाब की बैठक के तौर पर आयोजित की गई। इस बैठक में मेवाड के सभी गांवों के कायमखानी कौम के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सलीम खां नाहरखानी कोठाज ने की तथा मंच संचालन हमीद खां रायला ने किया। कार्यक्रम में समाज के लगभग 700 लोगों ने हिस्सा लिया। संस्थान के सचिव फिरोज खां शाहपुरा ने हिसाब प्रस्तुत किया। जिसमें संस्था के पास 14 लाख 13 हजार के लगभग शेष बचत है, जिसे समाज के उद्देश्यों के अनुरूप ही खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के कई प्रबुद्ध लोगों एवं युवाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक क...

भीलवाड़ा कायमखानी हाॅस्टल के लिए आयोजित हुई मीटिंग, सीकर टीम ने किया मौक़ा मुआयना

Image
भीलवाड़ा कायमखानी हाॅस्टल के लिए आयोजित हुई मीटिंग, सीकर टीम ने किया मौक़ा मुआयना ********************************* भीलवाड़ा (फारूक़ खान मोनू : थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भीलवाड़ा कायमखानी हाॅस्टल की ज़मीन पर हाॅस्टल तामीर करने के काम की रूपरेखा शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इस ज़मीन पर हाॅस्टल की संगे बुनियाद रखी जाएगी। ज़मीन का मौक़ा मुआयना करने के लिए गत दिनों सीकर कायमखानी हाॅस्टल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य करने वाली टीम ने दौरा किया। इसके लिए भीलवाड़ा जिला कायमखानी महासभा ने बाकायदा एक मीटिंग का आयोजन किया। उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर कायमखानी हाॅस्टल तामीर के लिए भामाशाह व भीलवाड़ा कायमखानी महासभा के संरक्षक हाजी उस्मान गनी खान अजमेर ने एक बीघा जमीन डोनेट की थी। जिसकी नपाई व सीमांकन गत वर्ष कर दिया गया था। इस जमीन पर हाॅस्टल तामीर की तैयारी स्थानीय कायमखानी काफी दिनों से कर रहे हैं। गत दिनों सीकर कायमखानी हाॅस्टल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ, इस बिल्डिंग और टीम वर्क से प्रभावित होकर भीलवाड़ा जिला कायमखानी महासभा ने सीकर टीम को यहाँ आमन्त्रित किया। भीलवाड़ा कायमखा...

मदरसा जामिया तय्यबा में आयोजित हुआ स्वेटर वितरण और सम्मान समारोह

Image
मदरसा जामिया तय्यबा में आयोजित हुआ स्वेटर वितरण और सम्मान समारोह *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर के नाहरी का नाका स्थित मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में संचालन संस्था जामिया तय्यबा एजुकेशन सोसाइटी की जानिब से 29 दिसम्बर का एक समारोह आयोजित किया गया। संस्था द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि जो बच्चे मदरसा जामिया तय्यबा के अंदर गरीब हैं, उनके लिए सोसाइटी की जानिब से 100 स्वेटर तकसीम किए गए। बच्चों ने अपने हाथों में स्वेटर देख कर बड़ी खुशी जाहिर की और उनके चेहरों के ऊपर मुस्कुराहट देखने को मिली। प्रोग्राम में वार्ड 23 के पार्षद हाजी नवाब अली चिरानिया और वार्ड 19 के पार्षद अफ़ज़ल महबूब, इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फारूक खान, कांग्रेस नेता सूफी असगर, उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी, जरीफ अहमद, हाजी अब्दुल हमीद छींपा, शहजाद भाई, नईम भाई, इकबाल भाई यजदानी, मोहसिन भाई, रियाज भाई वगैरह मेहमान के तौर पर तशरीफ लाए। सभी मेहमानों का सोसाइटी के अध्यक्ष कारी मोहम्मद इस्हाक और टीचर्स ने गुलपोशी कर इस्तकबाल किया। साथ ही इस समारोह में राजस्थान स...

शायर फारूक इन्जीनियर को मिला पहला ए डी राही अवार्ड

Image
शायर फारूक इन्जीनियर को मिला पहला ए डी राही अवार्ड ************************************* जोधपुर (नगर प्रभा)। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था तहजीब की ओर से पहला ए डी राही अवार्ड सीकर मूल के मशहूर शायर और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के रिटायर्ड एससी फारूक़ इंजीनियर की पुस्तक कितने सूरज को गत दिनों यहाँ समारोह पूर्वक प्रदान किया गया। उस्ताद गणेशी लाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्यातनाम शायर शीन काफ़ निज़ाम ने की। मुख्य अतिथि नेशनल लॉ युनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एन एन माथुर थे। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत तहजीब संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।  संस्था के पिछले 15 वर्षों की साहित्य की यात्रा का वृतांत सचिव नफासत अहमद ने प्रस्तुत किया। विख्यात शायर मरहूम ए डी राही की साहित्यिक जीवन यात्रा का विस्तृत परिचय शायर इशराफुल इस्लाम माहिर ने प्रस्तुत किया। पहला एडी राही अवार्ड प्राप्त करने वाली पुस्तक "कितने सूरज" के लेखक फारुक इंजीनियर का परिचय शीन मीन हनीफ ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने लेखक को सि...

यूपी और पंजाब के चुनाव को लेकर ऊहापोह की शिकार हुई भाजपा व कांग्रेस

Image
यूपी और पंजाब के चुनाव को लेकर ऊहापोह की शिकार हुई भाजपा व कांग्रेस -------------------------------------------------------- पांच राज्यों में शीघ्र ही होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी तरह से हार की तरफ बढ रही है, भाजपा और उसके संरक्षक आरएसएस की लीडरशिप पूरी तरह से सकते में है, सम्भावित चुनाव परिणामों को लेकर। वहीं कांग्रेस खेमे में अलग तरह की खलबली मची हुई है, सपा, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस को लेकर। राजनीतिक पण्डितों का मानना है कि यह चुनाव देश की राजनीति को नई राह दिखाएंगे। ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। चंद दिनों बाद देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह लेख लिखे जाने तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई, लेकिन पूर्व के चुनाव को देखते हुए यह तय है इन राज्यों में फरवरी के अंदर विधानसभा चुनाव होंगे। यह पांच राज्य यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण यूपी और पंजाब हैं। इन चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जो कि केंद्र में सत्तारूढ़ है, वह और उसके संरक्षक आरएसएस की लीडरशिप पूरी तरह से ऊहापोह की शिकार है...