स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन का मुस्लिम समुदाय बहिष्कार करे : जमीअत उलमा ए हिन्द राजस्थान
स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन का मुस्लिम समुदाय बहिष्कार करे : जमीअत उलमा ए हिन्द राजस्थान ************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान में 3 फरवरी को सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार के घोषित आयोजन को लेकर मुस्लिम समुदाय में जो नाराजगी है, उसी सन्दर्भ में जमीअत उलमा ए हिन्द राजस्थान ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुस्लिम समुदाय से अपील की है। उक्त सन्दर्भ में जमीअत के राजस्थान जनरल सेक्रेटरी मौलाना अब्दुल वाहिद खतरी ने एक बयान जारी कर बताया कि जमीअत उलमा ए हिन्द जो कि भारतीय मुसलमानों का प्राचीन संगठन है। जयपुर में संगठन की राज्य कार्यकारिणी ने 27 जनवरी सोमवार को एक प्रस्ताव के माध्यम से स्कूलों में सूर्य सप्तमी के उपलक्ष्य में समस्त विद्यालयों में विद्यार्थियों, अभिभावकों व अन्य लोगों से सामूहिक सूर्य नमस्कार के सरकारी आदेश की निन्दा करते हुए इसे धार्मिक मामलों में खुला हस्तक्षेप और संविधान में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता और देश के सुप्रीम कोर्ट व अनेक उच्च न्यायालयों के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना बताया है। इस प्रस्ताव में जमीअत ने मुस्लिम समुदा...