Posts

Showing posts from August, 2024

होटल तिरंगा में किया आईपीएस अरशद अली खां का सम्मान

Image
होटल तिरंगा में किया आईपीएस अरशद अली खां का सम्मान ************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर गुलाबपुरा कस्बे के पास स्थित होटल तिरंगा में 24 अगस्त 2024 को सलूंबर के पूर्व पुलिस अधीक्षक और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी क्राइम आईपीएस अरशद अली खां को सम्मानपूर्वक मेवाड़ की धरा से विदा किया गया। अरशद अली खां सलूंबर जिले में एसपी थे, जिनका कुछ दिनों पूर्व जयपुर डीसीपी क्राइम के पद पर ट्रांसफर हो गया था। इससे पूर्व उन्हें सलूंबर में पुलिस प्रशासन ने लाजवाब विदाई दी और वहां से जयपुर के लिए ससम्मान विदा किया। रास्ते में हाईवे स्थित होटल तिरंगा में मेवाड़ इलाके के कायमखानी सरदारों ने उनका सम्मान किया। उनके साथ राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी जो कि कुछ दिनों पहले रिटायर्ड हुए हैं उनका भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम राजस्थान कायमखानी महासभा ज़िला चित्तौड़गढ़, जिला भीलवाड़ा और जिला अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। होटल तिरंगा कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मोहम्मद खां का प्रतिष्ठान है। कार्यक्रम में मेवाड़ी पगड़...

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद क्या होगा ?

Image
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद क्या होगा ? ************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होनी है, साथ ही विभिन्न राज्यों में विधानसभा उप चुनाव भी होने हैं। इन चुनावों के बाद देश में बहुत कुछ बदलने की सम्भावना है, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है। इन चुनावों में एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों का सब कुछ दांव पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आदि नेताओं के लिए यह चुनाव बहुत बड़ी प्रतिष्ठा का मुद्दा है। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के 400 पार के नारे की जनता ने हवा निकाल दी, बहुमत भी नहीं मिल पाया। खबर है कि मोदी और अमित शाह की रणनीति की भाजपा की उच्च लीडरशिप और राष्ट्रीय स्व...