Posts

Showing posts from November, 2020

दांडी पैदल यात्रा का चीरवा घाटा पर सामाजिक संगठनों ने किया लाजवाब स्वागत

Image
दांडी पैदल यात्रा का चीरवा घाटा पर सामाजिक संगठनों ने किया लाजवाब स्वागत ----------------------------------------------- सरकारी बैठक व आश्वासन पत्र के बाद स्थगित हुआ आन्दोलन ------------------------------------------------- एक बार फिर सियासी साजिश के शिकार हुए उर्दू टीचर्स और पैराटीचर्स ****************************** उदयपुर/जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा की जिला इकाई भीलवाड़ा और अन्य सामाजिक संगठनों ने चूरू से दांडी तक निकाली जा रही पैदल यात्रा का समर्थन किया और 17 नवम्बर को चीरवा घाटा सुरंग उदयपुर पर पैदल यात्री शमशेर भालू खान का स्वागत व सम्मान किया। महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र भी लिखा है, जो 18 नवम्बर को जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को पेश किया गया। कायमखानी महासभा के अलावा मुस्लिम महासभा, मुस्लिम महासंघ और इलाकाई अन्जुमनों ने भी यहाँ पैदल यात्रियों का जबरदस्त स्वागत व सम्मान किया।  जिसका करीब एक घण्टे का पूरा लाइव इकरा पत्रिका के स्थानीय प्रतिनिधि फारूक़ खान मोनू ने बनाकर वायरल किया। इस लाजवाब सम्मान और लाइव प्रसारण के बाद उसी वक्त लोगों ...

हम ज़ख़्म लगाने वाले नहीं, ज़ख़्मों पर मरहम रखने वाले लोग हैं : मौलाना अरशद मदनी

Image
हम ज़ख़्म लगाने वाले नहीं, ज़ख़्मों पर मरहम रखने वाले लोग हैं : मौलाना अरशद मदनी ------------------------------------------------- दंगों में आग लगाई गई करावल नगर की मस्जिद को मरम्मत के बाद किया नमाज़ियों के हवाले ******************************** नई दिल्ली (विज्ञप्ति) (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। गत फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली के क्षेत्रों में जो भीषण दंगे हुए उनमें जान-माल का नुक़सान ही नहीं हुआ बल्कि सांप्रदायिकता के जुनून में उपद्रवियों ने बहुत सी इबादतगाहों की पवित्रता को भी भंग किया था, उनमें आग लगाई गई और अंदर घुस कर उत्तेजक नारे भी लगए गए। करावल नगर में स्थित अल्लाह वाली मस्जिद भी उनमें से एक है, जिसे दंगों के दौरान आग लगा दी गई थी, उपद्रवियों ने इसी पर बस नहीं किया था बल्कि उसके अंदर एक मूर्ती भी रख दी थी और इसके मीनारों पर भगवा झंडा लहरा दिया था, उसकी तस्वीरें तमाम अखबारों में प्रकाशित हुई थीं और सोशल मीडीया पर भी उसे खूब वायरल किया गया था।  मौलाना सैयद अरशद मदनी के निर्देश पर जमीअत उलमा ए हिंद के कार्यकर्ता और सदस्य दंगों के दौरान लोगों की धर्म से ऊपर उठकर सहायता कर रहे थे औ...

आइये दीपावली और ईद मिलकर मनाएं !

Image
आइये दीपावली और ईद मिलकर मनाएं ! ***************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। विविधता में एकता वाला देश भारत, जिसे विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है। हम ख़ुशनसीब हैं कि खुदा (ईश्वर) ने हमें इस मिट्टी में पैदा किया है। गंगा जमुनी तहजीब यानी मिलीजुली संस्कृति वाले इस देश में कोई कमी नहीं है, यहाँ सब कुछ ऊपर वाले ने दे रखा है। लेकिन कुछ लोगों को यह हंसता खेलता और गंगा जमुनी तहजीब की अलख जगाता मुल्क पसंद नहीं है। वे नफरत के जरिए सत्ता में रहना चाहते हैं और अपनी जहरीली विचारधारा के अनुसार मुल्क को चलाना चाहते हैं। पिछले कुछ बरसों में सद्भाव का ताना बाना कमजोर हुआ है, लोगों में दूरियां बनी हैं। बिना बात लोग भड़काऊ मुद्दों पर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं। इसलिए आज मुल्क को सबसे ज्यादा जरूरत सद्भाव की है, गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने की है। इसके लिए एक देशव्यापी अभियान चलाने की जरूरत है। अब सवाल यह है कि इस अभियान को कैसे चलाया जाए ? यह अभियान एक दूसरे के त्यौहारों को मनाने, उनके सुख दुःख में शरीक होने से चलेगा। इसके लिए जरूरी नहीं है कि कोई केन्द्री...

क्या गहलोत सरकार और उसके मुस्लिम नेता एक उर्दू अध्यापक की हत्या करवाना चाहते हैं ?

Image
क्या गहलोत सरकार और उसके मुस्लिम नेता एक उर्दू अध्यापक की हत्या करवाना चाहते हैं ? -------------------------------------------------- एक नवम्बर से यह उर्दू अध्यापक पैदल चल रहा है, सरकार की उर्दू और मदरसा विरोधी नीतियों के खिलाफ़ चूरू से दांडी (गुजरात) तक "दांडी यात्रा" पर, लेकिन यह लेख लिखे जाने तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि इनसे मिलने नहीं आया और ना ही सत्ता और विपक्ष का कोई प्रमुख मुस्लिम नेता मिलने आया। पैरों में छाले पड़ गए हैं, लेकिन सत्ता को एक अध्यापक की पीड़ा नजर नहीं आ रही। ********************************* जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान सरकार उर्दू विरोधी है, राजस्थान सरकार मदरसा तालीम और पैराटीचर्स की विरोधी है, यह सब सरकार की नीतियों व घोषणाओं से स्पष्ट नजर आता है। उर्दू अध्यापक और पैराटीचर्स बार-बार सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उसके कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही है। सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष व शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह डोटासरा और अल्पसंख्यक मामलात मन्त्री सालेह मोहम्मद या तो सिर्फ ठण्डे छींटे देते हैं या फिर इस विषय पर ...

नगर निगम चुनाव में मेयर न बनाने को लेकर गहलोत के खिलाफ़ हुआ राजस्थान का मुस्लिम समुदाय

Image
नगर निगम चुनाव में मेयर न बनाने को लेकर गहलोत के खिलाफ़ हुआ राजस्थान का मुस्लिम समुदाय  ------------------------------------------------- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बाहर कांग्रेसी मुस्लिम नेताओं और जन संगठनों ने लगाया धरना  ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान में 6 नगर निगमों के चुनाव के बाद मुस्लिम मेयर नहीं बनाने को लेकर मुस्लिम समुदाय में कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ़ गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों में जबरदस्त आक्रोश है, सोशल मीडिया पर गहलोत सरकार की जमकर आलोचना की जा रही है, आलोचना करने में कांग्रेसी मुस्लिम नेता व कार्यकर्ता भी अव्वल सफ (कतार) में खड़े हो गए हैं। कांग्रेस के कुछ जिला व विधानसभा स्तर के मुस्लिम नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है।  गुस्से की आग इस कदर है कि कांग्रेसी नेताओं व जन संगठनों ने जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर के आगे अनिश्चितकालीन धरना दे दिया, हालांकि बाद में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से वार्ता करने के बाद धरना उठा लिया गया। यह धरना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शर...

मुस्लिम मेयर न बनाकर कांग्रेस की गहलोत सरकार ने मुस्लिम समुदाय के साथ धोखा किया है : एडवोकेट सय्यद शाहिद हसन

Image
मुस्लिम मेयर न बनाकर कांग्रेस की गहलोत सरकार ने मुस्लिम समुदाय के साथ धोखा किया है : एडवोकेट सय्यद शाहिद हसन *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन और जानेमाने एडवोकेट सय्यद शाहिद हसन ने एक भी मुस्लिम मेयर नहीं बनाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस व गहलोत सरकार को खरी-खौटी सुनाई है। शाहिद हसन राजस्थान बार काउंसिल के निर्विरोध चेयरमैन बने हैं और वे एकमात्र मुस्लिम एडवोकेट हैं जो राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य के तौर पर चुने गए थे। शाहिद हसन के पिता जस्टिस फारूक़ हसन साहब राजस्थान हाईकोर्ट में जज और राजस्थान सरकार में मन्त्री भी रहे हैं। एडवोकेट सय्यद शाहिद हसन ने इकरा पत्रिका को बताया कि तीन शहरों के 6 नगर निगमों में कांग्रेस की जीत मुस्लिम बाहुल्य तीन नगर निगमों में हुई है और एक अच्छी खासी संख्या मुस्लिम पार्षदों की जीती है, इसके बावजूद एक भी मेयर मुस्लिम समुदाय से नहीं बनाना बहुत पीड़ादायक है। यह कांग्रेस और गहलोत सरकार का मुसलमानों के साथ खुला भेदभाव व धोखा है। उन्होंने गहलोत सरकार द्वारा किए गए भेदभाव को गिनाते हुए क...