कांग्रेस को जयपुर शहर के मुस्लिम नेताओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ?
कांग्रेस को जयपुर शहर के मुस्लिम नेताओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ? ****************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। जयपुर शहर का मतलब परकोटा और उसके आसपास बसे बाहर के गली मोहल्ले। बाकी शहर में तो अधिकतर वो लोग आबाद हैं जो मूल रूप से इस शहर के नहीं हैं। जयपुर शहर में प्रदेश का सबसे अधिक मुस्लिम वोटर करीब साढ़े चार लाख है और इसमें से करीब चार लाख परकोटे और उसके बाहर के गली मोहल्लों में निवास करता है। यह वोटर एकतरफा कांग्रेस के खाते में जाता है, इसीलिए यहाँ के चारों विधायक कांग्रेस से हैं और परकोटे का हैरिटेज नगर निगम भी कांग्रेस के पास है। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व शहर के मुस्लिम नेताओं को लगातार नजरअंदाज करता जा रहा है। जिसका नतीजा यह है कि नई पीढ़ी व कांग्रेस से नाराज़ पार्टी के पुराने घराने असदुद्दीन ओवैसी को उम्मीद की किरण मान रहे हैं। यानी जिस दिन ओवैसी की पार्टी एमआईएम राजस्थान में आएगी या ओवैसी जयपुर में मीटिंग करेंगे, तो शहर का मुस्लिम वोटर सैलाब की तरह कांग्रेस को छोड़कर उधर डायवर्ट हो जाएगा। ऐसी चर्चा इन दिनों शहर की सियासी चौपालों पर चल रही है। शहर के म...