Posts

Showing posts from December, 2025

पूर्व विधायक भंवरू खां : एक ऐसा शख़्स जिसने सियासत में सादगी व भाईचारे की मिसाल कायम की

Image
पूर्व विधायक भंवरू खां : एक ऐसा शख़्स जिसने सियासत में सादगी व भाईचारे की मिसाल कायम की +++++++++++++++ तीन बार लगातार राजस्थान की फतेहपुर विधानसभा से विधायक रहे और 2014 में छोटी सी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए +++++++++++++++  जयपुर/फतेहपुर ( थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका )। राजनेताओं की एक छवि होती है, उनके असंख्य समर्थक होते हैं, तो बड़ी संख्या में विरोधी भी होते हैं। राजनेताओं की छवि अच्छी भी होती है और बुरी भी होती है। इस दौर में बड़ी संख्या बुरी छवि के नेताओं की है, अच्छी छवि के नेता कम ही मिलते हैं। और ऐसे नेता तो दिन के उजाले में ढूंढने से भी नहीं मिलते, जिनके कोई विरोधी नहीं हों और उनके सामने चुनाव लड़ने वाले या विरोधी पार्टी के नेता भी उनकी दिल से प्रशंसा करते हों। अगर कोई मिलता है तो वो वाकई इस दौर की राजनीति में एक देवता का रूप है। राजस्थान का एक कस्बा "फतेहपुर" जो सीकर जिले में स्थित है और इसकी फतेहपुर विधानसभा सीट लोकसभा क्षेत्र के तौर पर झुंझुनूं लोकसभा में आती है। करीब 290 साल पहले यहां कायमखानी नवाबों का शासन था, फतेहपुर कायमखानी रियासत रही है और इसकी स्थापन...

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

Image
झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष -------------------------------- ओला परिवार के नजदीकी और जिले के सीनियर कांग्रेसी नेता खलील बुडाना को जिलाध्यक्ष नहीं बनाने से पार्टी के निर्णय से कांग्रेसी ही नाराज़ -------------------------------- झुंझुनूं (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। गत दिनों राजस्थान में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा से जहां मुबारकबाद और शुभकामनाएं देना शुरू हुआ, वहीं कुछ जगह इस नियुक्ति पर जबरदस्त नाराजगी का इजहार भी शुरू हो गया है। ऐसा ही मामला झुंझुनूं जिले का है, जहां मण्डावा विधायक रीटा चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की लिस्ट वायरल होते ही झुंझुनूं में रीटा चौधरी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया और फोन पर पीसीसी में बैठे प्रदेश नेताओं तक इस नाराजगी का इजहार किया गया। इन लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि रीटा चौधरी तो विधायक हैं और तीसरी बार विधायक हैं, आगे विधायक और मंत्री बनने का उनके पास ऑप्शन है, इसलिए रीटा चौधरी की बजाए किसी सीनियर दावेद...