Posts

Showing posts from February, 2024

जयपुर में आयोजित होगी एएमपी की राजस्थान एज्यूकेशन कॉन्फ्रेंस

Image
जयपुर में आयोजित होगी एएमपी की राजस्थान एज्यूकेशन कॉन्फ्रेंस ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) जो कि राष्ट्रीय स्तर का मुस्लिम प्रोफेशनल्स का एक एनजीओ है, जो 23 फरवरी को जयपुर में राजस्थान एज्यूकेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है।‌ यह कॉन्फ्रेंस इस दिन यहां के रविन्द्र मंच ऑडिटोरियम में शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। इस सन्दर्भ में 21 फरवरी को जयपुर के मोती डूंगरी रोड स्थित इस्लामिक सेन्टर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएमपी के प्रेसिडेंट आमिर इदरीसी, मुस्लिम स्कूल जयपुर के सेक्रेटरी शब्बीर ख़ान और एएमपी के जयपुर चैप्टर हैड मकबूल अली नक़वी ने बताया कि एएमपी पिछले 16 बरसों से राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और रोजगार को लेकर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि एएमपी ने 25 नवम्बर 2023 को हाई स्कूल और कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए नेशनल टेलेंट सर्च परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए देशभर में 400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और इस परीक्षा में 35 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 500 टॉपर्स को देश की 20 प्रतिष्ठित ...

रिसर्च स्कॉलर जन्नत बानो कायमखानी का रिसर्च पेपर प्रकाशित

Image
रिसर्च स्कॉलर जन्नत बानो कायमखानी का रिसर्च पेपर प्रकाशित ************************ चित्तौड़गढ़ (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। चित्तौड़गढ़ निवासी जन्नत बानो कायमखानी जो कि मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी उदयपुर से पीएचडी कर रही हैं, जिनका एक रिसर्च पेपर विश्व स्तरीय पुस्तक "सिक्युरिटी आइडेंटीफाई एंड ग्लोबल गवर्नेंस" में प्रकाशित हुआ है। यह पुस्तक डॉक्टर अमरीता बनर्जी के सम्पादकीय नेतृत्व में सम्पादित कर प्रकाशित की गई है। जन्नत बानो का रिसर्च पेपर इस पुस्तक में "चाइल्ड सिक्युरिटी एंड ग्लोबल गवर्नेंस" शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इससे पूर्व 2021 में जन्नत बानो का एक रिसर्च पेपर "जेंडर सिक्युरिटी एंड ग्लोबल पोलिटिक्स" नामक पुस्तक में भी प्रकाशित हुआ था। जिसके लिए उन्हें बेस्ट पेपर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। जन्नत बानो कायमखानी मूलतः ग्राम मेघरास जिला शाहपुरा (भीलवाड़ा) की रहने वाली हैं और उनका ससुराल भीलवाड़ा में हैं तथा वे मरहूम ठेकेदार असगर खां हुसैनखानी के पुत्र जावेद खां की पत्नी हैं। जन्नत बानो कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद...

चैनपुरा के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विकास में ग्रामीणों की नई पहल

Image
चैनपुरा के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विकास में ग्रामीणों की नई पहल *********************** चैनपुरा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। झुन्झुनूं जिले की लादूसर ग्राम पंचायत का एक गांव चैनपुरा। जहां प्राथमिक स्तर की सरकारी स्कूल हुआ करती थी, जो बरसों से बदहाल थी। वजह न बच्चे थे और ना ही ढंग का इंफ्रास्ट्रक्चर। नाममात्र का स्टाफ, साथ ही जर्जर हालत में भवन और अतिक्रमण की शिकार स्कूल भूमि। स्कूल का नाम था शहीद राजेन्द्र प्रसाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा, जिसे गत वर्ष राज्य सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में क्रमोन्नत किया है। अब इसका नाम शहीद राजेन्द्र प्रसाद राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय हो गया है। इस स्कूल में प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं देने, बेहतरीन शैक्षणिक माहौल पैदा करने के उद्देश्य से गांव के कुछ युवाओं ने प्रयास शुरू किया, गांव के मोअज्जिज लोगों की मीटिंग बुलाई और सरकारी सहायता लेने के साथ साथ गांव से भी आर्थिक सहयोग इक्ट्ठा करने का एलान किया, अभी तक करीब 12 लाख का आर्थिक सहयोग गांव से इक्ट्ठा हो चुका है। गांव के न...

भाजपा लोकसभा चुनाव हार रही है...

Image
भाजपा लोकसभा चुनाव हार रही है... ----------------------------------- खबर है कि आंतरिक सर्वे में मिले हार के इशारे से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केन्द्रीय लीडरशिप घबराई हुई है तथा इस हार की घबराहट का सबूत यह है कि विपक्षी दलों पर ईडी का एक्शन तेज कर दिया गया है, नीतीश कुमार को साथ लिया गया है। झारखंड में तख्तापलट की कोशिश की गई, लेकिन वो नाकाम हो चुकी है। अरविन्द केजरीवाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, यूसीसी और एनआरसी के जरिए माहौल फेवर में करने की कोशिश तेज कर दी गई है। *************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में है। वापसी के लिए उसने 400 पार यानी लोकसभा की 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर दिया है। लेकिन अंदर की सच्चाई कुछ और ही है, जिससे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केन्द्रीय लीडरशिप पूरी तरह से घबरा चुकी है। सियासत की उच्च चौपालों में चर्चा है कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लोकसभा चुनाव आसानी से जीतने के लिए आनन फानन में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन ...