Posts

Showing posts from March, 2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की सरपरस्ती में राजस्थान के मुसलमानों ने जयपुर में किया "शक्ति प्रदर्शन"

Image
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की सरपरस्ती में राजस्थान के मुसलमानों ने जयपुर में किया "शक्ति प्रदर्शन" ----------------------------------------------------- सबसे मिलने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सलमान खुर्शीद को नहीं दिया मुलाकात का वक्त  ----------------------------------------------------- जनप्रतिनिधियों के सम्मान के नाम पर पूर्व मन्त्री दुर्रू मियां ने अपने बंगले पर आयोजित किया यह कार्यक्रम   ----------------------------------------------------- गहलोत सरकार के रवैये से राजस्थान के मुसलमानों में कड़ा रोष ------------------------------------------------------ राजनीतिक नियुक्तियों और राज्यसभा सीट को लेकर भी हो रही है कार्यक्रम पर टीका टिप्पणी *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री निवास से तीन बंगले दूर सिविल लाइन्स स्थित पूर्व मन्त्री दुर्रू मियां के बंगले पर मुसलमानों का एक "शक्ति प्रदर्शन" जैसा कार्यक्रम 21 मार्च को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व केन्द्रीय मन्त्री और वरिष्ठ क...

आईपीएस अरशद अली को जिला एसपी नहीं लगाने पर क्यों उठ रहे हैं फतेहपुर विधायक पर सवाल ?

Image
आईपीएस अरशद अली को जिला एसपी नहीं लगाने पर क्यों उठ रहे हैं फतेहपुर विधायक पर सवाल ?  -------------------------------------------------- जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहाँ 33 जिले हैं। कहने को यहाँ गांधीवादी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शासन है। लेकिन एक भी जिले में उन्होंने मुस्लिम एसपी (जिला पुलिस अधीक्षक) नहीं लगा रखा है। इस समय राजस्थान में एसपी लगने की योग्यता वाले एकमात्र मुस्लिम आईपीएस अधिकारी अरशद अली हैं। अब सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हें एसपी लगाना नहीं चाहते या कोई उन्हें लगने नहीं देना चाहता ? इस सवाल का एक जवाब तो मुख्यमंत्री के रवैये से साफ जाहिर हो रहा कि मुख्यमंत्री मुस्लिम अधिकारियों व मुसलमानों के मुद्दों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं। दूसरा जवाब कानाबाती के तौर पर यह मिल रहा है कि फतेहपुर विधायक हाकम अली खान ने मुख्यमंत्री के यहाँ इस बात का "वीटो" कर रखा है कि अरशद अली को एसपी नहीं लगाया जाए। अब सवाल यह है कि यह स्थिति कैसे पैदा हुई और इसका समाधान क्या है ? हाकम अली खान फतेहपु...

सीकर में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प

Image
सीकर में आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प ------------------------------------------------ आदिल तंवर की याद में 120 युवाओं ने किया ब्लड डोनेट ******************************* सीकर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। ह्यूमन सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सीकर में 14 मार्च को एक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया। यह ब्लड डोनेशन कैम्प मरहूम आदिल तंवर की याद में आयोजित किया गया। इससे पहले ऐसा ब्लड डोनेशन कैम्प इस सोसायटी ने गत वर्ष 16 मार्च को भी आयोजित किया था।  सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तंवर ने बताया कि यह ब्लड डोनेशन कैम्प 14 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मोहल्ला पिनारान में आयोजित किया गया। इसमें एक निशुल्क चिकित्सा कैम्प भी आयोजित किया गया, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की गई तथा अनुभवी चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श दिलाया गया। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेशन कैम्प में 120 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। उन्होंने बताया कि यह कैम्प खिदमत और नई पीढ़ी में खिदमत का जज़्बा पैदा करने के मकसद से आयोजित किया गया। हमारी सोसायटी ने लाॅकडाउन के दौरान भी जो हो सका ज़रूरतमं...

बजट रिप्लाई में नज़र आया सिविल लाइन्स कूच और सुजानगढ कूच का नतीज़ा

Image
बजट रिप्लाई में नज़र आया सिविल लाइन्स कूच और सुजानगढ कूच का नतीज़ा ------------------------------------------------------ उर्दू तालीम और मदरसा तालीम से मुताल्लिक बजट रिप्लाई सराहनीय, लेकिन पूरी मांगें मानने तक आन्दोलन जारी रहेगा और उप चुनावों में कांग्रेस को हराने का प्रस्ताव भी हुबहू कायम रहेगा। *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। उर्दू तालीम और मदरसा तालीम को लेकर राजस्थान में चल रहा आन्दोलन वैसे के वैसे जारी रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 18 मार्च को बजट रिप्लाई में की गई घोषणाओं के बाद इस आन्दोलन से जुड़े हुए आन्दोलनकारियों ने आन्दोलन को जारी रखने की घोषणा की और कहा कि जब तक सभी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा और उप चुनावों में कांग्रेस को हराने का जो प्रस्ताव पास किया गया था, वो भी हुबहू कायम रहेगा। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी ने इस मुद्दे पर बताया कि इस आन्दोलन में राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ और राजस्थान मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ एवं इनके विभिन्न सहयोगी संगठनों व बुद्धिजीवियों ने अपनी विभिन्न मांगों को ल...

किसानों के नाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेतृत्व के घड़ियाली आंसू ?

Image
किसानों के नाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेतृत्व के घड़ियाली आंसू ? -------------------------------------------------- करीब साढे 12 साल के शासनकाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान को अंतर्राज्यीय जल समझौतों के तहत मिलने वाले उसके हिस्से के पानी को दिलवाने में कोई विशेष गम्भीरता नहीं दिखाई है और ना ही कांग्रेस नेतृत्व ने इस सन्दर्भ में कोई विशेष प्रयास किए हैं। जिसका नतीजा यह है कि आज राजस्थान के हिस्से का पानी पंजाब व दूसरे राज्य डकार रहे हैं तथा राजस्थान के लाखों लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं और बड़ा भू-भाग सिंचाई से वंचित है।  ********************************* जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के अन्य नेता पिछले कई दिनों से किसान आंदोलन के नाम पर किसानों के समर्थन में सभाएं कर हैं। जिनको किसान महापंचायत नाम दिया गया है। गहलोत के साथ साथ पार्टी नेतृत्व भी किसानों के भले की बात कर रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि गहलोत और पार्टी नेतृत्व के यह घड़ियाली आंसू हैं, अगर इनके दिल में किसानों का दर्द होता तो राजस्थान का अं...

मिथुन चक्रवर्ती के बहाने••••✍

Image
मिथुन चक्रवर्ती के बहाने••••✍ ------------------------------------- "मैं असली कोबरा हूँ, डंस कर सबका काम तमाम कर दूंगा !" -मिथुन चक्रवर्ती ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। 7 फरवरी रविवार को कोलकाता के अन्दर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बंगाल चुनाव को लेकर आम सभा हुई। सभा बहुत विशाल थी, लेकिन पहली बार प्रधानमंत्री जी के भाषण में वो जोश नहीं था, जो आज तक की विभिन्न चुनावी सभाओं में होता है। वजह जो भी हो। शायद वजह बंगाल में नजर आती करारी हार भी हो सकती है। इस सभा में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी प्रधानमंत्री के हाथों भाजपा ज्वाइन की। हमारे नजदीक मिथुन का भाजपा ज्वाइन करना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। बहुत से फिल्म अभिनेता समय समय पर विभिन्न पार्टियों को ज्वाइन करते रहे हैं और छोड़ते भी रहे हैं। हमारे नजदीक इस सभा में मिथुन द्वारा दिए गए भाषण में जो बात कही वो बड़ा मुद्दा है। इस सभा में मिथुन ने कहा कि मैं असली कोबरा हूँ, डंस कर सबका काम तमाम कर दूंगा। हालांकि उन्होंने यह बात अपनी फिल्म के एक डायलाॅग के तौर बोली। लेकिन हमारी तरह बहुतों...

सीकर में ब्लड डोनेशन कैम्प 14 मार्च को

Image
सीकर में ब्लड डोनेशन कैम्प 14 मार्च को ******************************* सीकर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। ह्यूमन सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से सीकर में 14 मार्च को ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह ब्लड डोनेशन कैम्प मरहूम आदिल तंवर की याद में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले ऐसा ब्लड डोनेशन कैम्प इस सोसायटी ने गत वर्ष 16 मार्च को भी आयोजित किया था।  सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तंवर ने एक बयान जारी कर बताया कि यह ब्लड डोनेशन कैम्प 14 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मोहल्ला पिनारान में आयोजित किया जाएगा। इस दिन एक निशुल्क चिकित्सा कैम्प भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की जाएगी तथा अनुभवी चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कैम्प खिदमत और नई पीढ़ी में खिदमत का जज़्बा पैदा करने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है। हमारी सोसायटी ने लाॅकडाउन के दौरान भी जो हो सका ज़रूरतमंदों की मदद की थी। हमारे साथी हर वक्त ज़रूरतमंदों की खिदमत के लिए तैयार रहते हैं। इस सोसायटी में इमरान अहमद बहलीम सचिव हैं और मोहम्मद मूसा खतरी को...

समर्पण संस्था के 11 वें रक्तदान शिविर में 157 यूनिट रक्त एकत्रित

Image
समर्पण संस्था के 11 वें रक्तदान शिविर में 157 यूनिट रक्त एकत्रित -------------------------------------------------- 11 देहदान और 12 नेत्रदान के लिए भी हुए रजिस्ट्रेशन ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। मानव सेवा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा रविवार 7 मार्च को प्रताप नगर सेक्टर 11 स्थित सामुदायिक केन्द्र में 11 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 157 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही इस शिविर में 11 व्यक्तियों ने देहदान और 12 व्यक्तियों ने नेत्रदान का रजिस्ट्रेशन करवाकर संकल्प लिया। शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा 61, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा 53 और स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 43 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्रीमान विजय कुमार व्यास ने अन्य विशिष्ट अतिथि व संस्था पदाधिकारियों के साथ फ़ीता काटकर किया। इस अवसर पर रक्तदान, नेत्रदान व देहदान का महत्व विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डाॅक्टर दौलत राम माल्या ने सभी ...

"बंगाल को अब रोजगारयुक्त बनाएंगे", प्रधानमंत्री मोदी की यह बात चुनावी ठगी है !

Image
"बंगाल को अब रोजगारयुक्त बनाएंगे", प्रधानमंत्री मोदी  की यह बात चुनावी ठगी है ! ****************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहे। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी भाजपा ने पश्चिम बंगाल को खासतौर पर टारगेट बना रखा है। यहाँ हर हाल में वे तृणमूल कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ना चाहते हैं। चुनाव में मुकाबला ममता समर्थन और ममता विरोध के बीच बन चुका है तथा ममता विरोध का अधिकतर वोट भाजपा को मिलने की सम्भावना है। 22 फरवरी के इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने हुबली में एक सभा को सम्बोधित करते हुए रोटी रोजगार की बात कही, जो बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा हम बंगाल को रोजगारयुक्त बनाएंगे। अब सवाल यह उठता है कि आप बंगाल को ही रोजगारयुक्त क्यों बनाएंगे, बाकी देश को क्यों नहीं ? अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहाँ बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ रखी है। हकीकत यह है कि अच्छे दिन आने, कालाधन लाने, 15 लाख रूपये हर परिवार को देने, स...

बड़ी खाटू की बेटी साईमा सैयद बनी देश की पहली वन स्टार राइडर

Image
बड़ी खाटू की बेटी साईमा सैयद बनी देश की पहली वन स्टार राइडर *********************************** सैयद तौकीर अली बड़ी खाटू (नागौर)। हॉर्स राइडिंग के क्षेत्र में राजस्थान की उभरती हुई घुड़सवार साइमा सैयद ने देश में इस क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। सायमा सैयद ने 80 किलोमीटर की एंड्यूरेंस रेस में कांस्य पदक के साथ क्वालीफाई कर के वन स्टार राइडर बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। सायमा देश की ऐसी पहली महिला घुड़सवार बन गई है जिसने वन स्टार केटेगरी प्राप्त की है। एक्वेस्ट्रीयन फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी, गुजरात चेप्टर के तत्वावधान में हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में ऑल इंडिया ओपन ऐंड्यूरेन्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में साईमा ने मारवाड़ी घोड़ी अरावली पर माउंट हो कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 80 किलोमीटर की इस स्पर्धा में देश के विख्यात घुड़सवारों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए कांस्य पदक के साथ इस रेस में क्वालीफाई किया।  सायमा सैयद देश की पहली महिला घुड़सवार बन गई है, जिसने ये उपलब्धि प्राप्त की। इससे पूर्व साईमा न...