Posts

Showing posts from September, 2021

प्रधान जी इस्लाम खां मेघरास की पहली यौम ए वफ़ात पर ब्लड डोनेशन कैम्प और सम्मान समारोह 24 सितम्बर को

Image
प्रधान जी इस्लाम खां मेघरास की पहली यौम ए वफ़ात पर ब्लड डोनेशन कैम्प और सम्मान समारोह 24 सितम्बर को ------------------------------------------------------- कई राजनेताओं और समाजसेवियों को किया है आमन्त्रित -------------------------------------------------------- "बोल सको तो मीठा बोलो, कटु बोलना मत सीखो। लगा सको तो बाग लगाओ, आग लगाना मत सीखो।।" *********************************** मेघरास (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले का मेघरास गांव जिसकी पहचान प्रधान जी इस्लाम खां जी कायमखानी थे, जो 24 सितम्बर 2020 को इस दुनिया से चले गए थे। वे मेवाड़ इलाके में कायमखानी क़ौम के मजबूत स्तम्भ थे, जिनका सभी क़ौमों में अच्छा खासा रसूख था। वे एक सेवाभावी और मिलनसार शख्स थे, जिन्होंने क़ौमी खिदमत में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी पहली यौम ए वफ़ात 24 सितम्बर 2021 को उनके गांव मेघरास में ब्लड डोनेशन कैम्प और सम्मान समारोह आयोजित कर उनको खिराज ए अकीदत पेश की जाएगी। उनके बड़े साहबजादे और युवा राजस्थान कायमखानी महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष ताज मोहम्मद खान ने बताया कि यह ब्लड डोनेशन कैम्प और ...
Image
स्वयं को गांधी का अनुयायी कहने वाले मुख्यमंत्री गहलोत के राज में गांधीवादियों के साथ हो रहा है घौर अन्याय ********************************* राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं और गहलोत अपने आपको गांधी का अनुयायी कहते हैं। लेकिन विचित्र स्थिति यह है कि राजस्थान में गहलोत सरकार में गांधीवादियों के साथ घौर अन्याय हो रहा है। सत्य तो यह है कि गांधीवादियों की बात सुनने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की भी मुख्यमंत्री गहलोत को फुरसत नहीं है। राजस्थान में आजादी से पहले ही गांधी जी का बड़ा प्रभाव रहा है और गांधी के अनुयायी विभिन्न संगठनों/संस्थाओं के माध्यम से जनहित का काम करते रहे हैं और गांधी के विचारों को जनता के बीच फैलाते रहे हैं। राजस्थान में समग्र सेवा संघ गांधीवादियों का सिरमौर संगठन है। इस संगठन की स्थापना 1953 में हुई थी और इस संगठन ने 15 मार्च 1959 को जयपुर के दुर्गापुरा क्षेत्र के चैनपुरा गांव में पौने दस बीघा भूमि खरीदी थी, जिसका शिलान्यास 1960 में विख्यात गांधीवादी जय प्रकाश नारायण जी (जेपी) ने किया था। इस भूमि पर विख्यात गांधीवादी विचारक व राजनेता गोकुल ...

लोकतंत्र और समानता धरती पर कब उतरेगी ?

लोकतंत्र और समानता धरती पर कब उतरेगी ? ------------------------------------------------------ इस लेख को जरूर पढिए और फिर कृपा कर इस सवाल का जवाब भी दीजिए। साथ ही खुद से पूछिए कि लोकतंत्र की सही मायने में स्थापना करने एवं समानता को धरातल पर उतारने में आपने अभी तक क्या किया है और आगे क्या कर सकते हैं ? ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत में अपना संविधान लागू कर दिया गया। इस संविधान के जरिए भारत को एक लोकतांत्रिक व्यवस्था देकर लोक कल्याणकारी राज्य घोषित किया गया। सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के बराबरी (समानता) का अधिकार दिया गया। शुरूआती दो दशक तक तो सत्ताधीश देश को लोक कल्याणकारी राज्य बनाने और सभी को समानता से अवसर देने के प्रति गम्भीरता से जद्दोजहद करते रहे। लेकिन 1967 के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों और समानता को कुचलने का प्रयास शुरू हुआ तथा इस प्रयास को बड़ी बेदर्दी से सत्ताधीशों ने आगे बढाया। जिसका परिणाम आज सबके सामने है ! बीच बीच में कुछ सत्ताधीशों ने समानता की गाड़ी को पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन वो पूरी तरह...

कांग्रेस के पारम्परिक मुस्लिम कार्यकर्ता पार्टी से नाराज, क्योंकि कांग्रेस मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह इस्तेमाल करती है : बाबू भाई फ्रीज़ वाले

Image
कांग्रेस के पारम्परिक मुस्लिम कार्यकर्ता पार्टी से नाराज, क्योंकि कांग्रेस मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह इस्तेमाल करती है : बाबू भाई फ्रीज़ वाले *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जालूपुरा निवासी बाबू भाई फ्रीज़ वाले जो बरसों से हर चुनाव में कांग्रेस को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं, वे इस वक्त कांग्रेस पार्टी की नीतियों और मुसलमानों को नजरअंदाज करने की वजह से पार्टी से सख़्त नाराज हैं। उम्र के करीब 56 बसंत देख चुके बाबू भाई फ्रीज़ वाले तल्ख अन्दाज़ में इस बात की शिकायत करते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को तेज पत्ते की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने थार न्यूज़-इकरा पत्रिका को बताया कि मुसलमान शुरुआत से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक रहा है, लेकिन कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ हमेशा सोतेला सुलूक किया है। यही कारण है कि मुसलमान कांग्रेस के राज में आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस के इसी सुलूक से नाराज होकर जिन राज्यों में मुसलमानों को कांग्रेस का विकल्प मिला, वहां उन...

जी खान साहब को यौम ए वफ़ात पर पेश की खिराज ए अकीदत, कई जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

Image
जी खान साहब को यौम ए वफ़ात पर पेश की खिराज ए अकीदत, कई जगह आयोजित हुए कार्यक्रम *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा के पूर्व संयोजक जी ख़ान साहब को पहले यौम ए वफ़ात पर उनके चाहने वालों ने याद कर खिराज ए अकीदत पेश की। पिछले साल एक सितम्बर को वे इस दुनिया से रुख़सत हो गए थे। एक सितम्बर बुधवार को पहले यौम ए वफ़ात पर उनको याद करने के लिए कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें जयपुर, चूरू, ददरेवा, झुन्झुनूं, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पिलानी आदि प्रमुख हैं। जयपुर स्थित कायमखानी गेस्ट हाउस में उनके चाहने वालों ने एक दुआ ए मग्फिरत का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें फातिहाख्वानी के बाद उनको याद करते हुए खिराज ए अकीदत पेश की गई। इस कार्यक्रम को एडवोकेट यूनुस खान मोयल, इस्लाम खान डीवायएसपी, जाकिर झुन्झुनूवाला, उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमीन कायमखानी, रोल सहाबसर के पूर्व सरपंच एजाज खान, जी ख़ान साहब के बड़े साहबजादे असलम खान एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स और इक़रा पत्रिका के सम्पादक एम फ़ारूक़ ख़ान ने सम्बोधित कर जी ख़ान साहब को बड़े ही अदबो एहतरा...

ओवैसी का जयपुर में खुफिया दौरा : समर्थकों में निराशा तो सियासी हलके में खलबली

Image
ओवैसी का जयपुर में खुफिया दौरा : समर्थकों में निराशा तो सियासी हलके में खलबली   *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। एमआईएम चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के अचानक खुफिया तौर पर जयपुर दौरे को लेकर जहां राजस्थान के सियासी हलके में पूरी तरह से खलबली मच गई है, वहीं उनके समर्थकों में एक निराशा का भाव पैदा हो गया है। हर सियासी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले और ख़ासकर मुस्लिम मुद्दों पर तथाकथित सेकुलर पार्टियों, मोदी सरकार व आरएएस को आड़े हाथों लेने वाले ओवैसी का यूं अचानक खुफिया तौर पर जयपुर आना तथा फिर बिना मीडिया से बात किए हुए वापस चले जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। खबर है कि 4 सितंबर को ओवैसी कुछ लोगों के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर उतरे और फिर एक पांच सितारा होटल में उनकी कुछ लोगों के साथ मीटिंग हुई तथा उनके कुछ साथी सीधे अजमेर चले गए। जयपुर के होटल ललित के रूम नंबर 521 में असदुद्दीन ओवैसी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अविनाश कल्ला, श्रीपाल शक्तावत और मोहसिन रशीद आदि से उनकी मुलाकात हुई। इनके अलावा उनकी कुछ और लोगों से भी मुलाकात हुई है, ज...