Posts

Showing posts from June, 2024

जोधपुर की मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी और वहां के सर सय्यद का सफरनामा...

Image
जोधपुर की मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी और वहां के सर सय्यद का सफरनामा... **************************** लोग बड़े ठाट से झूठ पर झूठ परोसे जा रहे हैं कि "वो" जोधपुर का 'सर सैयद अहमद खान' है। सच तो ये है कि सर सैयद अहमद खान कभी घमंड में नहीं रहे,  जिद्दी नहीं थे, मैली क्रिया भी नहीं आती थी। ख़ुदगर्जी तो खून में बिल्कुल नहीं थी, कौम बिरादरी में अपने स्वार्थ की खातिर वैमनस्य नहीं फैलाया। दोस्त से दोस्त को और भाई से भाई को नहीं लड़वाया। वोट की भूख और सत्ता की चाट में बहन, बेटी के पीहर तक आना-जाने की संभावनाएं खत्म नहीं की। कौम को सर सैयद अहमद खान ने तालीम का वो मरकज सुपुर्द किया कि उस अजीमुश्शान शख्सियत का नाम आज भी मुल्क भर में बड़े अदबो एहतराम से लिया जाता है, मगर जोधपुर में व्हाट्सएप का "खंभा गीला" करने वाले कुछ ऐसे लाभार्थी हैं, जो भ्रष्टाचार के आरोपों से 'आकंठ डूबे'  जनाब अतीक गौरी को सर सैयद अहमद खान के लक़ब से पुकारने में लगे हैं। हालांकि इन "खंभा गीला" करने वालों की तादाद 10 से नीचे है। मजेदार बात तो ये कि पूरा शहर जान चुका है कि अतीक गौरी कौम के ...

चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर और गंगानगर में भाजपा क्यों हारी ?

Image
चूरू, झुंझुनूं, सीकर, नागौर और गंगानगर में भाजपा क्यों हारी ? ************************ चूरू/झुंझुनूं/सीकर/नागौर/गंगानगर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत का परचम लहराने वाली भारतीय जनता पार्टी को इस बार 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इन 11 सीटों में 5 सीट उत्तरी राजस्थान की हैं। गंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर। इनकी सीमा आपस में मिली हुई है। इन पर भाजपा और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। भाजपा की प्रतिष्ठा इसलिए दांव पर लगी हुई थी कि वो इन सभी सीटों को जीतना चाहती थी और परिस्थितियां विपरीत बनी हुई थीं, क्योंकि कुछ स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों के कारण भाजपा को इन सीटों पर अपनी स्थिति कमजोर लग रही थी। कांग्रेस की प्रतिष्ठा इसलिए दांव पर लगी हुई थी कि उसने इन पांच में से दो सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ दी थी तथा पांच महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इस इलाके में कांग्रेस मजबूत स्थिति में थी। इन सीटों पर भाजपा की हार का पहला कारण आरक्षण खत्म होने के डर से दलित वोटों का भाजपा के खिलाफ लामबंद होना। किसान...

इस बार भी हांसी में मनाया जाएगा "नवाब क़ायम खां डे"

Image
इस बार भी हांसी में मनाया जाएगा "नवाब क़ायम खां डे" -------------------------------------- कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति करेगी आयोजन ************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हिसार-हांसी रियासत के तत्कालीन शासक नवाब क़ायम खां साहब का 605 वां शहीद दिवस "नवाब क़ायम खां डे" 14 जून 2024 को इस बार भी कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति हांसी स्थित नवाब क़ायम खां साहब के मकबरे और उनके पीरो मुर्शीद की खानकाह दरगाह चार कुतुब में इन्शाअल्लाह मनाएगी। नवाब क़ायम खां साहब 14 जून 1419 ईस्वी को शहीद हुए थे। नवाब क़ायम खां साहब सुल्तान फिरोजशाह तुगलक साहब के वजीर और सेनापति एवं कायमखानी क़ौम के प्रथम पुरुष हैं। इन्हीं के नाम पर कायमखानी क़ौम की उत्पत्ति हुई तथा नवाब क़ायम खां साहब और इनके दो भाइयों (नवाब जैनुद्दीन खां साहब और नवाब जुबैरूद्दीन खां साहब) की औलाद को कायमखानी कहा जाता है। कायमखानी क़ौम ने हिसार, हांसी, फतेहाबाद, चरखी दादरी, नालनोल, झुंझुनूं, फतेहपुर, ढोसी, केड, बड़वासी, सतावनी (डीडवाना क्षेत्र) आदि रियासतों पर अलग अलग समय करीब 375...

जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से हार वैभव गहलोत की या अशोक गहलोत की ?

Image
जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से हार वैभव गहलोत की या अशोक गहलोत की ? ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान की जालोर सिरोही लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत कांग्रेस के उम्मीदवार थे और वे चुनाव हार गए। चुनाव भी दो लाख से अधिक वोटों से हारे। ऐसी करारी हार की उम्मीद किसी को नहीं थी। "थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका" की टीम इस क्षेत्र में चुनाव के दौरान तीन दिन रही और स्थिति स्पष्ट नजर आ रही थी कि वभैव गहलोत चुनाव हारेंगे। हमने तब हमारे एपिसोड में इस बात का इशारा भी किया था कि वैभव गहलोत की स्थिति कमजोर है। हमने कुछ साथियों को यह भी कहा था कि हार एक लाख से कम नहीं रहेगी। अब वे साथी मजाक में कह रहे हैं कि आप ग़लत साबित हुए, हार तो दो लाख से ज्यादा की हो गई। खैर, मुद्दा यह नहीं है कि हार कितने वोटों से हुई ? मुद्दा यह है कि यह हार वैभव गहलोत की है या अशोक गहलोत की ? अशोक गहलोत के तमाम चेलों की जो बयानबाजी थी कि बड़े अन्तर से चुनाव जीत रहे हैं, वो ग़लत साबित कैसे हुए ? इसका पहला कारण तो यह था कि अशोक गहलोत को छोड़कर बाकी सब कांग्र...

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत हुई या राहुल गांधी की ?

Image
लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत हुई या राहुल गांधी की ? *************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 04 जून का इंतजार देश की जनता बड़ी बेसब्री से कर रही थी। इस दिन लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना होनी थी। लोगों के दिमाग में दिन रात एक ही सवाल घूम रहा था कि मोदी वापस आएगा या चला जाएगा ? सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्षी गठबंधन इंडिया की आईटी सेल सोशल मीडिया पर झूठे आंकड़े परोसकर लोगों को दिशा भ्रमित कर रहे थे। टीवी चैनल और यूट्यूब चैनल अपनी अपनी डफली बजा रहे थे, कोई मोदी को ऐतिहासिक बहुमत से वापस ला रहा था, तो कोई मोदी को सत्ता से बेदखल कर राहुल गांधी की ताजपोशी कर रहा था। जब एग्जिट पोल आए तो उन्होंने भी बड़ी जीत भाजपा एनडीए की बताई। कुछ ने अपने आंकड़े 400 पार या उसके आस पास भी बता दिए। यह सब कुछ फर्जीवाड़ा था, जमीनी सच्चाई कुछ और ही थी, जिसे दो आने की सियासत जानने वाला भी आसानी से समझ सकता था। " थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका" की टीम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की दर्जनों सीटों पर ग‌ई। जहां इस सवाल को जानने की कोशिश की कि राष्ट्रीय स्तर पर कौन जीत रहा ...

राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट पर होंगे उप चुनाव

Image
राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट पर होंगे उप चुनाव ------------------------------------- कांग्रेस, भाजपा, भारतीय आदिवासी पार्टी और आर‌एलपी की प्रतिष्ठा होगी दांव पर ------------------------------------ कौन हैं प्रमुख दावेदार ? *********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 04 जून को घोषित होते ही राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट पर उप चुनाव होने भी तय हो गए हैं, क्योंकि राजस्थान से पांच ऐसे नेता सांसद बने हैं, जो वर्तमान में विधायक भी हैं तथा प्रदेश के एक राज्यसभा सांसद केरल से लोकसभा सांसद चुन लिए गए हैं। इ नमें झुंझुनूं लोकसभा सीट से कांग्रेस के सिम्बल पर सांसद बने बृजेन्द्र ओला, जो कि वर्तमान में झुंझुनूं विधानसभा सीट से विधायक हैं। नागौर से सांसद बने आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल, जो कि अपनी ही पार्टी से यहां की खींवसर विधानसभा सीट से विधायक हैं। दौसा से सांसद बने मुरारीलाल मीणा, जो कि यहां से कांग्रेस पार्टी के अभी विधायक हैं। टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद बने हरीश मीणा, जो कि यह...

ओबीसी आरक्षण से मुस्लिम जातियों को हटाने की सियासी बयानबाजी से जबरदस्त रोष

Image
ओबीसी आरक्षण से मुस्लिम जातियों को हटाने की सियासी बयानबाजी से जबरदस्त रोष ------------------------------------- कायमखानी सहित सभी ओबीसी मुस्लिम जातियां एकजुट होकर मजबूती से जद्दोजहद करने की तैयारी में  -------------------------------------- मंडल कमीशन और अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों के तहत संवैधानिक प्रावधान के दायरे में दिए गए आरक्षण को लेकर उठते सवालों पर एक्सपर्ट के विचारों एवं तथ्यों के साथ प्रकाशित विस्तृत रिपोर्ट... इसे आखिर तक जरूर पढ़िए। ************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सबसे पहले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित चुनावी सभा में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाया। जो पूरी तरह तथ्यों से हटकर और चुनावी ध्रुवीकरण और आचार संहिता के खिलाफ था। क्योंकि देश में मुस्लिम के नाम पर कहीं भी आरक्षण नहीं मिला हुआ है, जो भी आरक्षण मुस्लिम जातियों को मिला हुआ है वो पिछड़ेपन के आधार पर संवैधानिक प्रावधान के तहत ओबीसी के नाम पर मिला हुआ है।  ओबीसी आरक्षण न हिन्दू के नाम पर मिला हुआ है...

एक्जिट पोल थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका : किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा ?

Image
एक्जिट पोल थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका : किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा ? ********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के साथ 01 जून को मतदान मुकम्मल हो गया। 04 जून को मतगणना है, उसी दिन पता चलेगा कौन जीता और कौन हारा तथा किसकी सरकार बनेगी ? लेकिन थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका के विभिन्न एपिसोड और ग्राउंड रिपोर्ट तथा विभिन्न राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय लोगों से हुई बातचीत के आधार पर हमारा एक्जिट पोल यह है कि भाजपा की सीटें घटेंगी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की सीटें बढ़ेंगी, लेकिन बड़ी पार्टी के तौर पर भाजपा के ही आने की सम्भावना है। हमारे आकलन से भाजपा तीसरी बार सरकार बना सकती है। यानी भाजपा में कोई विशेष किन्तु परन्तु नहीं हुई तो प्रधानमंत्री भी नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार बनना एक तरह से तय है। एक्जिट पोल : थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका भाजपा 245-255 कांग्रेस 75-85 एनडीए 270-280 इंडिया 185-195 --------------------- टीएमसी 30-35 सपा 15-20 बसपा 2-5 वाम मोर्चा 8-12 आप 8-10 अकाली दल 1-2 नेशनल कांफ्रेंस 1-2 राजद 12-15 जेडी...