Posts

Showing posts from December, 2022

शिक्षाविद और खिलाड़ी उस्मानी साहब नहीं रहे

Image
शिक्षाविद और खिलाड़ी उस्मानी साहब नहीं रहे ************************** कुचामन सिटी (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। नागौर जिले का कुचामन सिटी कस्बा, जिसका नाम "कूचा ए अमन" (शान्ति की गली या मोहल्ला) से बना है। इस शहर में बहुत कुछ ख़ास है और इसी बहुत कुछ ख़ास की सूची में यहां के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, समाजसेवी और खिलाड़ी रफ़ीक़ अहमद उस्मानी साहब का नाम भी है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें हमेशा जिन्दा रहेंगी। उनका 17 दिसम्बर सनीचर को इंतकाल हो गया था।  उस्मानी साहब के निधन पर कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उस्मानी साहब का जाना एक युग का अंत है। उनके निधन से शहर व इलाके को अपूरणीय क्षति पहुंची है। रफ़ीक़ अहमद उस्मानी साहब ने पहले शिक्षक और बाद में ज़िला शिक्षा अधिकारी पद पर रहते हुए नागौर ज़िले और कुचामन सिटी में शिक्षा के उत्थान के लिए बहुत काम किया। क्षेत्र में नई सरकारी स्कूलें खुलवाने और क्रमोन्नत करवाने में उनका अनुकरणीय योगदान रहा है।  वे अपने विद्यार्थियों के बीच ‘गणित के जादूगर’ के नाम से मशहूर थे। वे मुश्किल से मुश्किल गणितीय फॉर्मूले को बहुत ...

रिटायर्ड सीआई अब्बास खां बने कायमखानी महासभा के जयपुर शहर जिलाध्यक्ष

Image
रिटायर्ड सीआई अब्बास खां बने कायमखानी महासभा के जयपुर शहर जिलाध्यक्ष  ********************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट यूनुस अली खां (रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राजस्थान पुलिस) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि कायमखानी महासभा के काम को बढ़ावा देने एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जयपुर शहर में सर्व सम्मति से संगठन का जिलाध्यक्ष रिटायर्ड सीआई अब्बास अहमद खां को चुना गया है।  सीआई अब्बास खां की नियुक्ति से कायमखानी महासभा के काम को जयपुर में बढ़ावा मिलेगा और इससे कायमखानी कौम से संबंधित भलाई के काम आगे बढ़ेंगे। इससे कौम की तरक्की की नई राह खुलेगी। इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी और हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही। बधाई देने वालों में इंजीनियर शब्बीर खां, हाजी शेर मोहम्मद खां, सत्तार खां, फूसे खां, नवाब अली खां, अकबर खां, एडवोकेट खुशी मोहम्मद खां, हिदायत खां आदि प्रमुख हैं। सीआई अब्बास खां एक सुलझे हुए क़ौम के फिक्रमंद शख्स हैं। जो बरसों से समाज सेवा कर रहे हैं। (24/12/...

सियासी अनदेखी को लेकर क्यों पसोपेश में हैं राजस्थान के मुसलमान ?

Image
सियासी अनदेखी को लेकर क्यों पसोपेश में हैं राजस्थान के मुसलमान ? ------------------------------------------------ भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने है, उसकी डिक्शनरी में मुसलमानों की सुनवाई व तरक्की का शब्द ही नहीं लिखा हुआ है। अब कांग्रेस भी पूरी तरह से भाजपा की बी टीम बन गई है। कांग्रेस के राज में मुसलमानों की पूरी तरह से अनदेखी हो रही है। इससे राजस्थान का मुसलमान पसोपेश में है कि वह सियासी एतबार से क्या रुख तय करे ? एमआईएम, एसडीपीआई, वेलफेयर पार्टी आदि ऐसी पार्टियां हैं, जो मुस्लिम नेतृत्व की हैं और खुलकर मुसलमानों की बात भी करती हैं। लेकिन इनके पास सियासी दूरन्देशी, लीडरशिप, एकजुटता और ऐसा कार्यक्रम नहीं है कि यह मुसलमानों को सियासी एतबार से मजबूत बना सकें, तो फिर सवाल पैदा होता है कि राजस्थान का मुसलमान क्या करे जिससे उसकी सियासी अनदेखी नहीं हो और उसे सत्ता में भागीदारी मिल सके ? ************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार है और यह भी एक तथ्य है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हारती हारती बची थी तथा उसे मतगणना के दिन...

बाबरी मस्जिद विध्वंस का दोषी कौन ?

Image
बाबरी मस्जिद विध्वंस का दोषी कौन ? -------------------------------------------------- जितना दोष भाजपा व आर‌एस‌एस का है, उससे ज्यादा दोष कांग्रेस का भी है ! ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। पूरे देश में हर साल 6 दिसम्बर को सभी मुसलमान और सेक्यूलर लोग "काला दिवस" मनाते हैं। सच में यह आजाद भारत का काला दिन है। काला दिन इसलिए क्योंकि इस दिन 1992 में करीब चार सौ साल पुरानी ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद का दिन के उजाले में विध्वंस कर दिया गया था। विध्वंस करने वाले आरएसएस से सम्बंधित लोग थे। आर‌एस‌एस यानी भारतीय जनता पार्टी को जन्म देने वाला संगठन। बाबरी मस्जिद का विध्वंस सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में इसकी सुरक्षा के लिए दिए गए शपथ पत्र के बावजूद हुआ। तब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव थे तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे। यूपी की तत्कालीन भाजपा सरकार और केन्द्र की कांग्रेस सरकार दोनों की इस विध्वंस में मिलीभगत थी। वो इसलिए कि दोनों ने ही मस्जिद को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। हालांकि लम्बी ...

न्याय की स्थापना और प्रेम का संदेश देना ही हमारा मिशन है : सय्यद स‌आदतुल्लाह हुसैनी

Image
न्याय की स्थापना और प्रेम का संदेश देना ही हमारा मिशन है : सय्यद स‌आदतुल्लाह हुसैनी ------------------------------------ जयपुर में जमाअत ए इस्लामी हिन्द के न‌ए प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन समारोह में अमीर ए जमाअत का सम्बोधन ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जमाअत ए इस्लामी हिन्द एक आन्दोलन है जिसका उद्देश्य देश में न्याय की स्थापना करना है और हमारा संदेश प्रेम है। जमाअत ए इस्लामी हिन्द कोई संगठन, संस्था और सोसायटी नहीं है बल्कि एक मिशन है न्याय स्थापित करने और प्रेम का संदेश पूरे देश में फ़ैलाने का तथा आप सभी इस मिशन का हिस्सा हैं। यह शब्द जमाअत ए इस्लामी हिन्द के कुल हिन्द अमीर (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सय्यद सआदतुल्लाह हुसैनी ने कहे। उन्होंने यह बात 8 दिसम्बर को जमाअत ए इस्लामी हिन्द के राजस्थान प्रदेश कार्यालय के नव निर्मित भवन ”इस्लामिक सेंटर“ के उद्घाटन समारोह में कही। यह नया प्रदेश कार्यालय जयपुर के मोती डूंगरी रोड क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक नाना जी की हवेली के पास निर्मित किया गया है। अमीर ए जमाअत ने कहा कि इस भवन से दुखियों एवं ज़रूरतमंदों की सहायता की जाएगी और ...

राहुल गांधी के आदेश पर उर्दू शिक्षक का ट्रांसफर ?

Image
राहुल गांधी के आदेश पर उर्दू शिक्षक का ट्रांसफर ? ************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सोशल मीडिया पर 14 दिसम्बर का राजस्थान शिक्षा विभाग का एक आदेश और साथ में एक फोटो एवं लेख-कमेन्ट जमकर वायरल हो रहे हैं। जिसमें मंजूर अहमद नामक उर्दू टीचर का राजसमंद जिले से तुरंत सवाई माधोपुर जिले में ट्रांसफर करने की बात कही गई है। वाकिया यह बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सवाई माधोपुर क्षेत्र में एक बच्चा राहुल गांधी से मिला और उसने अपनी पीड़ा व आवश्यकता बताते हुए कहा कि मेरे पापा का 10 साल से ट्रांसफर नहीं हो रहा है। फोटो में राहुल गांधी बच्चे के कंधे पर हाथ डालकर उसकी बातें गौर से सुन रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के आदेश पर उसी दिन राजस्थान के शिक्षा विभाग ने यह ट्रांसफर कर दिया। हम इस आदेश, फोटो और किसी भी लेख-कमेन्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ है तो बहुत ही सराहनीय हुआ है और जनता की समस्या का इसी तरह शीघ्रता से शासन-प्रशासन को समाधान करना चाहिए। लेकिन कुछ सवाल हैं, जो पूछने और उनका जवाब मिलना भी जरूरी है। पहला, क्या यह बच्चा अ...

जयपुर के आदर्श नगर विधायक रफीक खान के लिए मीडिया ने फैलाई बेतुकी खबर

Image
जयपुर के आदर्श नगर विधायक रफीक खान के लिए मीडिया ने फैलाई बेतुकी खबर ************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक और राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रफीक खान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर 5 दिसम्बर को ऐसी बेतुकी और आधारहीन खबर मीडिया में फैली, जिसे मीडिया का निम्न स्तर कहा जाए तो वो भी कम है। यह खबर थी कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बार बार टोकने पर उन्होंने रफीक खान को फटकार लगाई और फिर रफीक खान सकपकाया ग‌ए और उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने यात्रा में राहुल गांधी से दूर कर दिया। खबर थी कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान झालरापाटन क्षेत्र में राहुल गांधी के साथ पैदल चलते हुए क‌ई नेता उनसे मिलने का प्रयास कर रहे थे, तब राहुल गांधी कुछ नेताओं से बतिया रहे थे। इसी दौरान विधायक रफीक खान ने राहुल गांधी से बात करने का प्रयास किया। इस बीच राहुल किसी बात को लेकर असहज हो गए और उन्होंने रफीक खान को झिड़क दिया। इस खबर की कितनी सच्चाई है यह तो राहुल गांधी और रफीक खान तथा नजदीक चल रहे लोग ही जानते हैं, लेकिन मीडिया ने उ...