चन्द जज़्बाती व जुनूनी दीवानों के ऐतिहासिक आन्दोलन और सिविल लाइन्स कूच ने गहलोत सरकार को चबाए नाको चने !
चन्द जज़्बाती व जुनूनी दीवानों के ऐतिहासिक आन्दोलन और सिविल लाइन्स कूच ने गहलोत सरकार को चबाए नाको चने ! ---------------------------------------------------- उर्दू टीचर्स और मदरसा पैराटीचर्स का अनिश्चितकालीन धरना और सिविल लाइन्स कूच सफलता से सम्पन्न ----------------------------------------------------- आन्दोलनकारियों की विभिन्न मांगों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अधिकृत किए गए अधिकारी से हुई मीटिंग ------------------------------------------------- हर बिन्दु पर प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर फाइल सीएम के लिए पुटअप होने के बाद धरना हुआ समाप्त ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ और मदरसा शिक्षा सहयोगी संघ का पांच दिन से चल रहा धरना 22 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन्स कूच करने और हर बिन्दु पर मुख्यमंत्री द्वारा अधिकृत किए गए अधिकारी ज्वाइंट सेक्रेटरी सीएम शाहीन अली खान से विस्तृत चर्चा के बाद समाप्त कर दिया गया। उक्त दोनों संगठन कई महीनों से उर्दू टीचर्स, मदरसा पैराटीचर्स, मदरसा तालीम और उर्दू तालीम से सम्बंधित विभिन्न मांगों ...