सोशल मीडिया का दुरुपयोग, बढते अपराध और हताश युवा, जिम्मेदार कौन ? ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका))। चकाचौंध विकास और बढती प्रतियोगिता के वर्तमान दौर में मानव एक मशीन बन गया है। वो अपनी परम्पराएं, इतिहास और सामाजिक जिम्मेदारियों से दूर होता जा रहा है। नई पीढ़ी के पास ज्ञान, तकनीक, संचार के साधनों और महत्वाकांक्षा के साथ साथ हताशा की भी बढोतरी हुई है। आज का युवा जिसके कन्धों पर देश व समाज का भविष्य है, उसकी बड़ी संख्या खुद दिशा भ्रमित हो चुकी है। असीमित इच्छाओं और बढते सोशल मीडिया के प्रभाव से बहुत से युवा अपराध व नशे की दल दल में फंसते जा रहे हैं या फंस चुके हैं। जिस पर देश के व्यवस्था संचालकों, समाज शास्त्रियों और अभिभावकों को गम्भीरता से गौर करना चाहिए। आए दिन अखबार व टीवी चैनलों पर युवाओं के अपराध व हताशा की खबरें मिलती हैं। जिनसे रूह कांप जाती है। हत्या व बलात्कार जैसे संगीन अपराधों के अलावा हताशा के कारण की गई आत्महत्या की खबरें भी आए दिन आती हैं। साथ ही ऐसी खबरें भी पढने को मिलती हैं कि किसी संगीन अपराध के चलते युवा अपराधियों को कोई अदालत उम्र कैद...
Posts
Showing posts from June, 2021
- Get link
- X
- Other Apps
भीलवाड़ा कायमखानी महासभा ने मनाया नवाब कायम ख़ान साहब का 602 वां शहीद दिवस ------------------------------------------------- श्री पशुपति नाथ गौशाला शाहपुरा में की गौ सेवा और राजकीय अस्पताल का शिशु वार्ड लिया गोद ******************************** भीलवाड़ा/शाहपुरा (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। कायमखानी क़ौम के प्रथम पुरूष व हिसार-हांसी रियासत के तत्कालीन शासक और सुलतान फिरोज शाह तुगलक के प्रधान वज़ीर व सिपहसालार (सेनापति) नवाब कायम ख़ान साहब के शहादत दिवस 14 जून को हर वर्ष कायमखानी क़ौम कायम ख़ान डे के तौर पर मनाती है। इस बार 602 वां शहीद दिवस मनाया गया। राजस्थान कायमखानी महासभा की भीलवाड़ा जिला इकाई ने हर साल की तरह इस बार भी अपने रिवायती अन्दाज़ में कायम ख़ान डे मनाया है। महासभा पदाधिकारियों और क़ौम के गणमान्य लोगों ने सुबह 11 बजे शाहपुरा स्थित श्री पशुपति नाथ गौशाला में गायों की हरा चारा व गुड़ के साथ गौ सेवा की। इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतनलाल झंवर, सचिव राधेश्याम तोसनिवाल, कोषाध्यक्ष अनिल लोढा और व्यवस्थापक माधव प्रसाद शर्मा को साफा, शोल, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह स...
इस्लाम खां प्रधान जी के साहबजादे ताज मोहम्मद ख़ान को बनाया भीलवाड़ा युवा कायमखानी महासभा का जिलाध्यक्ष
- Get link
- X
- Other Apps
इस्लाम खां प्रधान जी के साहबजादे ताज मोहम्मद ख़ान को बनाया भीलवाड़ा युवा कायमखानी महासभा का जिलाध्यक्ष ------------------------------------------------------ 14 जून को "नवाब कायम ख़ान डे" पर करवाया गया पदभार ग्रहण *********************************** जयपुर/भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले का मेघरास गांव जिसकी पहचान प्रधान जी इस्लाम खां जी कायमखानी थे, जो 24 सितम्बर 2020 को इस दुनिया से चले गए। वे मेवाड़ इलाके में कायमखानी क़ौम के मजबूत स्तम्भ थे, जिनका सभी क़ौमों में अच्छा खासा रसूख था। वे एक सेवाभावी और मिलनसार शख्स थे, जिन्होंने क़ौमी खिदमत में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके बड़े साहबजादे ताज मोहम्मद ख़ान कायमखानी को राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खान की अनुमति से महासभा की भीलवाड़ा इकाई के जिलाध्यक्ष सांवत खान बेसकलाई (पूर्व सरपंच) ने युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी ने अपनी राजनीतिक व्यस्तता के चलते 15 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने दस साल ...
लोकतंत्र की रक्षा और भ्रष्ट व्यवस्था से छुटकारे के लिए सवाल करना जरूरी है
- Get link
- X
- Other Apps
लोकतंत्र की रक्षा और भ्रष्ट व्यवस्था से छुटकारे के लिए सवाल करना जरूरी है --------------------------------------------------- कोरोना लाॅकडाउन में मची लूट के सन्दर्भ में ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। यह तस्वीर है मिस्टर बराक हुसैन ओबामा की, जो अपनी योग्यता और जद्दोजहद के बल पर अमरीका जैसे शक्तिशाली देश के आठ साल तक लगातार राष्ट्रपति रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के अन्तिम दिन आयोजित पत्रकार वार्ता (प्रेस कांफ्रेंस) में खुलकर पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब दिए। इस प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल लोकतांत्रिक व्यवस्था, निरंकुशता और साम्प्रदायिकता से सम्बंधित किया गया। जिसका जवाब मिस्टर ओबामा ने दिया, वो सभी लोकतंत्रवादियों को पढना चाहिए तथा उस पर अमल भी करना चाहिए। अन्यथा लोकतंत्र खत्म हो जाएगा ! मिस्टर ओबामा ने उक्त सवाल का जो जवाब दिया उसका लब्बोलुआब यह था कि "लोकतंत्र की रक्षा के लिए सवाल करना और सन्देह व्यक्त करना बेहद जरूरी है और आप जब तक व्यवस्था संचालकों (शासक-प्रशासक) के प्रति सन्देह व्यक्त नहीं करेंगे या उनके फैसलों पर उनसे सवाल नहीं क...
नवाब कायम ख़ान साहब के 602 वें शहादत दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम
- Get link
- X
- Other Apps
नवाब कायम ख़ान साहब के 602 वें शहादत दिवस पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम ------------------------------------------------------- कार्यक्रमों के आयोजन में राजस्थान कायमखानी महासभा, कायमखानी यूथ ब्रिगेड, कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट, मुस्लिम महासभा, कायमखानी वेलफेयर सोसायटी, इन्सानियत एकता कमेटी, मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट और कई स्थानीय संगठनों का रहा विशेष योगदान ------------------------------------------------------- इस बार के ब्लड डोनेशन कैम्पों में करीब 3300 यूनिट ब्लड डोनेट कर युवाओं ने पेश की नवाब साहब को खिराज ए अकीदत ------------------------------------------------------- भीलवाड़ा कायमखानी महासभा ने शाहपुरा अस्पताल के शिशु वार्ड को लिया गोद और गौशाला में की लाजवाब गौ सेवा ************************************ जयपुर/ददरेवा/चूरू/फतेहपुर/झुन्झुनूं/भीलवाड़ा/सुजानगढ/डीडवाना/बीकानेर/हनुमानगढ/भादरा/जोधपुर/टोंक/अजमेर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी कौम के प्रथम पुरुष और तत्कालीन हिसार हांसी (हरियाणा) रियासत के नवाब दादा साहेब नवाब कायम खान साहब का 14 जून को शहादत दिवस मनाया गया।...
कोरोना महामारी की गाइडलाइन के तहत मनाएं नवाब कायम ख़ान डे
- Get link
- X
- Other Apps
कोरोना महामारी की गाइडलाइन के तहत मनाएं नवाब कायम ख़ान डे --------------------------------------------------- कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खान की क़ौम से गुजारिश ********************************* बहादुर, जांबाज, वतनपरस्त, वफादार और ईमानदार कायमखानी क़ौम के बानी (प्रथम पुरुष) दादा नवाब कायम ख़ान साहब (रहमतुल्लाह अलैह) के 602 वें यौम ए शहादत को मनाने के लिए राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक व क़ौम के खादिम होने की हैसियत से मैं (लेफ्टिनेंट कर्नल शौकत अली खान रिटायर्ड) क़ौम से कुछ खास गुजारिश कर रहा हूँ। जो निम्न हैं:- (1) पिछले तीन-चार साल में हम "नवाब कायम ख़ान डे" को बड़े कार्यक्रम के तौर पर नहीं मना पाए, क्योंकि शुरूआत के तीन साल तो 14 जून रमजान में आया और पिछली साल कोरोना महामारी के बीच आया। फिर भी गए साल काफी संख्या में छोटे बड़े प्रोग्राम क़ौम ने कोरोना गाइडलाइन के तहत आयोजित किए। इस बार भी हमें कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए यह दिन मनाना है। (2) इस साल 14 जून 2021 सोमवार को कायमखानी क़ौम अपने दादा का 602 वां यौम ए शहादत मनाएगी। नव...
इमरान कायमखानी ने दिया युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा
- Get link
- X
- Other Apps
इमरान कायमखानी ने दिया युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा ******************************** भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा की भीलवाड़ा जिला इकाई की युवा टीम यानी युवा कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष पद से इमरान कायमखानी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा महासभा के जिलाध्यक्ष सांवत खान बेसकलाई (पूर्व सरपंच) को दिया, जिन्होंने महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खान की स्वीकृति के बाद उसे स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा 15 मई को दिया गया था। गौरतलब है कि यह इस्तीफा इमरान कायमखानी ने तब दिया है, जब उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा व्यक्त की। इमरान कायमखानी ने भाजपा ज्वाॅइन कर ली है और पार्टी ने उन्हें भीलवाड़ा अल्पसंख्यक मोर्चे का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। इमरान कायमखानी ने अपनी युवा टीम के साथ और राजस्थान कायमखानी महासभा एवं कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से भीलवाड़ा के इलाके में कई प्रोग्राम किए हैं। वे करीब 10 साल तक कायमखानी महासभा की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रहे हैं। राजस्थान कायमखानी महासभा की भीलवाड़ा इकाई को संगठन में सबस...