Posts

Showing posts from July, 2024

सियासी अखाड़े का आधुनिक दांवपेंच ?

Image
सियासी अखाड़े का आधुनिक दांवपेंच ? ---------------------------------- सड़क पर जनहित के लिए आंदोलन करना, विरोध प्रदर्शन में पुलिस की लाठियां खाना और जनता के लिए जेल जाना सियासी नेताओं की पहचान होती थी, लेकिन कुछ बरसों से एक अनोखा दांवपेंच भी शुरू हो गया है, धार्मिक सामाजिक जलसे जुलूस करना, सामूहिक विवाह सम्मेलन और सम्मान समारोह करना। पैसे वाले लोग ऐसी ढोंग तपस्या करके सियासी सीढियां चढ़ने में सफल तो हो जाते हैं लेकिन जनहित और आंदोलन का इन्तकाल हो जाता है। *********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हमारे देश में एक से बढ़कर एक राजनेता ऐसे हुए हैं, जिन्होंने जनहित के मुद्दों पर जबरदस्त आंदोलन किए हैं, विरोध प्रदर्शन में पुलिस के लाठीचार्ज में लाठियां खाई हैं। जनता के लिए जेल गए हैं और फिर चुनाव मैदान में उतरकर सत्ताधारी उम्मीदवारों को धूल चटाई है। कुछ तो जेल से पर्चा भरकर ही चुनाव जीते हैं। कुछ ऐसे भी नेता हुए हैं जो चुनाव तो कभी नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने सत्ताधारी लोगों की नाक में जनहित के मुद्दों पर पूरे जीवन नकेल डाल कर रखी थी। यह सब संघर्ष वे इसलिए कर पाए क्योंकि वे फ...

पेपर लीक मामले में भजनलाल सरकार को और आगे बढ़ना होगा...

Image
पेपर लीक मामले में भजनलाल सरकार को और आगे बढ़ना होगा... ------------------------------------ आरपीएससी और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परत परत में छुपी हुई दलाली की सड़ांध को मुकम्मल साफ करना होगा और इसके लिए बड़ी मछली ही नहीं बड़े मगरमच्छों को भी पकड़ना होगा। तब भर्ती व्यवस्था से युवाओं का भरोसा जुड़ेगा। ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। करीब छह महीने पहले राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में पेपर लीक के मुद्दे पर एसआईटी का गठन किया। यह कदम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बहुत ही सराहनीय कदम था। तब से लेकर आज तक पेपर लीक के कई बड़े दलालों और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 7 जुलाई को एक कार्यक्रम में कहा कि "पेपर लीक करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी, एसआईटी ने ठोस कार्रवाई करते हुए अब तक पेपर लीक और अन्य अनियमितता करने वाले 108 आरोपियों को पकड़ा है। युवाओं के सपनों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पिछली कांग्रेस सरकार में 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, युवाओं के ...

कायमखानी सरदारों का किया सम्मान

Image
कायमखानी सरदारों का किया सम्मान *********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान के चीफ इंजीनियर मनवर अली खान के प्रमोशन पर, राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन कायमखानी के रिटायरमेंट पर तथा हज करके खैरियत से वतन वापसी पर हाजी असलम खां (रिटायर्ड एसिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर), हाजी प्रोफेसर अनवार खां और हाजी सुल्तान खां हसनपुरा का 14 जुलाई 2024 को उनके दौलतखाने पर जाकर सम्मान किया गया। यह सम्मान कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के महासचिव मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़, इमरान कायमखानी (जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भीलवाड़ा और पूर्व युवा अध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा) और थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका के सम्पादक फारूक अली खान की तरफ से किया गया। उल्लेखनीय है कि गांव खुडाना जिला झुंझुनूं निवासी इंजीनियर मनवर अली खान राजस्थान के प्रथम कायमखानी हैं जिनका प्रमोशन चीफ इंजीनियर के पद पर हुआ है। जहां तक पूरे मुस्लिम समुदाय की बात है तो उनसे पहले एक मुस्लिम इंजिनियर इस पद को सुशोभित कर चुके हैं, चीफ इंजीनियर याकूब अली उदयपुर। अमीन का...

न‌ई हिजरी साल या इस्लामिक साल की मुबारकबाद का क्या औचित्य है ?

Image
न‌ई हिजरी साल या इस्लामिक साल की मुबारकबाद का क्या औचित्य है ? ************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हमारे देश में 08 जुलाई 2024 ईस्वी को न‌ई हिजरी साल 1446 शुरू हुई है। अरब देशों में पहले दिन शुरू हो गई, क्योंकि यह चांद देखने यानी न‌ए चांद के निकलने से शुरू होती है, जो अरब देशों में पहले दिन दिख जाता है। इसे हिजरी साल के साथ इस्लामिक साल भी कहा जाता है। पिछले कुछ बरसों से इस साल की मुबारकबाद देने के सिलसिले ने जबरदस्त जोर पकड़ा है। जिसकी एक वजह तो सोशल मीडिया है, दूसरी वजह जानकारी का अभाव है, तीसरी वजह जिस तरह से दूसरे मजहब के लोग अपनी नई साल की मुबारकबाद देते हैं तो हमें भी देनी चाहिए और चौथी वजह आखरी पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खानदान से बुग्ज (बैर/दुश्मनी) रखना है। बहरहाल यह हर इन्सान की मर्जी है कि वो क्या करता है और क्या नहीं करता है। लेकिन कुछ काम सही होते हैं और कुछ गलत। सही काम करने से किसी को कोई एतराज़ नहीं होता है, लेकिन ग़लत काम करने पर हर कोई एतराज़ करता है। इसलिए कोई आदमी जो भी काम करता है तो उसके सही ग़लत की जानकारी लेना बहुत...

इतने अधिक नम्बर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

Image
इतने अधिक नम्बर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ ********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सीबीएसई बरसों से जमकर नम्बर देता रहा है, अब इसी लाइन पर आरबीएसई यानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी चल पड़ा है। आज के तीस साल पहले 60 प्रतिशत यानी फर्स्ट डिवीजन लाने वाले बच्चे बच्ची को होशियार समझा जाता था। 50-55 वालों को भी कोई ज्यादा कमजोर नहीं समझता था। लेकिन अब तो 80-85 प्रतिशत वाले को भी ज्यादा होशियार नहीं समझा जाता है, क्योंकि एक बड़ी संख्या ऐसे बच्चे बच्चियों की है, जिनके नम्बर 90 प्रतिशत से ऊपर आ रहे हैं। काफी बच्चे ऐसे भी हैं जिनको 98-99 प्रतिशत नम्बर या पूरे के पूरे नम्बर दिए जा रहे हैं। मेरे ख्याल में यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जरा सोचिए कि 100 में से 100 नम्बर लाना और इतने नम्बर देना यानी के पूरे के पूरे किसी के गले उतरने वाली बात है। मैथ्स, फिजिक्स और केमेस्ट्री ही नहीं बल्कि भाषाओं में भी पूरे नम्बर दिए जा रहे हैं। हिन्दी, संस्कृत, उर्दू और इंग्लिश साहित्य में भी पूरे नम्बर दिए जा रहे हैं। नम्बरों में इतना सरलीकरण न‌ई पीढ़ी को बर्बाद कर देगा। ...

चीता, मेहरात, काठात महासभा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

Image
चीता, मेहरात, काठात महासभा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह *************************** ब्यावर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। अजमेर और ब्यावर इलाके की मार्शल क़ौम चीता, मेहरात, काठात की सामाजिक संस्था राजस्थान चीता मेहरात काठात महासभा के तत्वावधान में महासभा की शिक्षा समिति ने गत दिनों एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। यह सम्मान समारोह ब्यावर के सेदरिया बाईपास स्थित समाज के छात्रावास बगीची में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण काठात ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के अध्यक्ष रमेश काठात ने समारोह को सुशोभित किया। कार्यक्रम कोर्डिनेटर प्रोफेसर जलालुद्दीन काठात ने बताया कि चारों डांग के 240 से ज्यादा छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। दसवीं व बारहवीं कक्षा में जिनके 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबर व स्नातक और स्नातकोत्तर में जिनके 60 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आए थे, उन सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता टोंक से पधारे खुर्शीद अहमद खान मोटिवेशनल स्पीकर रहे, जिन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मगरे की इस शू...

मुस्लिम स्कूल जोधपुर के चुनाव और नए दौर की शुरूआत के आगे क्या ?

Image
मुस्लिम स्कूल जोधपुर के चुनाव और नए दौर की शुरूआत के आगे क्या ? ************************ जोधपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। लम्बी जद्दोजहद और कोर्ट कचहरी में चले मुकदमे के बीच जोधपुर के मुस्लिम समुदाय की मशहूर संस्था मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल के 21 सदस्यों का 23 जून 2024 को चुनाव हुआ। इस चुनाव में अजीज भाई तारा बीड़ी वाले के पैनल से 12 सदस्य और यहां बरसों से जिम्मेदारी संभाल रहे मोहम्मद अतीक पैनल से 9 सदस्य निर्वाचित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार संख्या बल के हिसाब से अजीज भाई का पैनल जीत गया और मोहम्मद अतीक का पैनल हार गया। इस चुनाव में अजीज भाई को संस्था का अध्यक्ष, एडवोकेट रिडमल खां मेहर को जनरल सेक्रेटरी और नौशाद खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस सोसायटी के मातहत स्कूल, कॉलेज और मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी सहित कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन होता है। कुछ महीनों पहले दोनों पैनल एक ही ग्रुप हुआ करता था, लेकिन पदाधिकारियों के अहंकार और अनियमितता के आरोपों के बीच मोहम्मद अतीक के शुरुआती साथी उनके खिलाफ हो गए और बात कोर्ट कचहरी तक पहुंच गई। मामला न...