Posts

Showing posts from July, 2020

त्यौहार : ईद उल अज़हा और रक्षाबंधन

Image
त्यौहार : ईद उल अज़हा और रक्षाबंधन ****************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। त्यौहार हर सभ्यता व संस्कृति में मनाए जाते हैं। दुनिया के हर कौने में त्यौहार मनाने का रिवाज (परम्परा) है। हर त्यौहार की अपनी अहमियत और एक सन्देश होता है। त्यौहार शान्ति, भाईचारे, त्याग, मान-सम्मान, संस्कार और सहयोग का सन्देश देते हैं। कुछ त्यौहार खुदाई (ईश्वरीय) हुक्म से मनाए जाते हैं, तो कुछ किसी महापुरुष रूपी राजा की विजय, राज तिलक आदि की खुशी में मनाए जाते हैं। कुछ त्यौहार किसी पैगम्बर, वली, पीर, फकीर, सन्त आदि के जन्म दिन या मृत्यु दिन के दिन की याद में मनाए जाते हैं। लेकिन आधुनिकता की चकाचौंध और परम्पराओं से दूर भागती नई पीढ़ी में त्यौहारों की खुशी और सन्देश की अहमियत घट रही है। जो एक सभ्य समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। त्यौहारों में एक चीज़ और है, किसी न किसी चीज़ की खरीदारी करनी पड़ती है, एक दूसरे को कोई तोहफा देना पड़ता है। इसलिए ग़रीब आदमी के लिए त्यौहार एक परेशानी भी बन जाते हैं। वो न अपने बच्चों को अच्छे और नए कपड़े दिलवा सकता है और ना ही घर पर आई बहन-बेटी को कोई महंगा तोहफा (साड़ी,...

कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मोहम्मद खान का 54 वां जन्म दिन

Image
कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मोहम्मद खान का 54 वां जन्म दिन -------------------------------------------------- सादगी से मनाया जन्म दिन और कायमखानी हाॅस्टल भीलवाड़ा की चारदीवारी निर्माण के लिए दिए 54 हजार रूपये ******************************** जयपुर/भीलवाड़ा/चित्तौड़गढ़ (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। कायमखानी क़ौम के समाजी खिदमतगार और सबके सुख दुःख में शरीक रहने वाले मोहम्मद खान (चित्तौड़गढ़) का 30 जुलाई को जन्म दिन मनाया गया। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने जन्म दिन पूरी तरह सादगी से मनाया। इस बार कोरोना महामारी की वैश्विक पीड़ा के कारण और अधिक सादगी से सिर्फ नाममात्र का मनाया गया। इस बार उनका 54 वां जन्म दिन था और उनके परिजनों ने इस खुशी के मौके पर 54 हजार रूपये कायमखानी महासभा भीलवाड़ा को डोनेशन के दिए हैं। उनके बड़े भाई सरदार खान, भतीजे रमजान खान, बेटे जावेद खान, हबीब खान टीपू (इनाया बिल्डकाॅन), खलील खान, बेटी जन्नत, पत्नी, बहुओं, पोते, पोती, नवासे वगैरह ने सादगी से घर पर जन्म दिन की खुशी मनाई और सबने 54 हजार रूपये निर्माणाधीन कायमखानी हाॅस्टल भीलवाड़ा की चारदीवारी निर्माण के ल...

जयपुर के मुस्लिम स्कूल और काॅलेज में एडमिशन शुरू

Image
जयपुर के मुस्लिम स्कूल और काॅलेज में एडमिशन शुरू -------------------------------------------- कोरोना महामारी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नई कमेटी पूरे संस्थान का कायापलट करने में लगी हुई है ***************************** जयपुर (टीम इकरा पत्रिका)। करीब 80 दशक पहले शुरू हुए जयपुर के मुस्लिम स्कूल का नई कमेटी कोरोना महामारी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कायापलट करना चाहती है। आजादी से पहले कायम हुआ यह तालीमी इदारा मुस्लिम स्कूल के नाम से मशहूर है, जहाँ गर्ल्स, बाॅयज स्कूल और गर्ल्स कॉलेज, कम्प्यूटर सेन्टर के अलावा भी कुछ इदारे चलाए जाते हैं। इन सभी इदारों में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। इस संस्थान की हालत सुधारने और यहाँ ज्यादा से ज्यादा बच्चों के एडमिशन करने के लिए प्रबन्ध कमेटी और पूरा स्टाफ एकजुट होकर कोशिश कर रहा है। यहाँ संचालित सभी इदारों को अन्जुमन तालीमुल मुस्लिमीन नामक संस्था संचालित करती है। जिसके लम्बी जद्दोजहद और बरसों बाद गत बरस (21 दिसम्बर 2019 को) चुनाव हुए थे। नई प्रबन्ध कमेटी के आने से पहले यह संस्थान पूरी तरह से बदहाल था। यह संस्थान (इदारा) बदहाली की मार क्यों झेल...

एससी, एसटी और माइनोरिटी विधायकों में से किसी एक को उप मुख्यमंत्री बनाया जाए : हनुमान सिंह निर्भय

Image
एससी, एसटी और माइनोरिटी विधायकों में से किसी एक को उप मुख्यमंत्री बनाया जाए : हनुमान सिंह निर्भय  ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। राजस्थान में चल रहे सियासी उठा पटक और मन्त्रिमण्डल विस्तार की चर्चा के बीच नया उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा भी तेजी से चल रही है। वो इसलिए, क्योंकि पीसीसी अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं बगावत की वजह से गत दिनों बरखास्त कर दिया गया है। नए उप मुख्यमंत्री के मुद्दे पर यह चर्चा भी चल रही है कि इस बार दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। इस मुद्दे पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के विधायकों में से एक को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है। एससी, एसटी और माइनोरिटी विधायकों में से किसी एक को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग मेघवाल समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान सिंह निर्भय ने की है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि राजस्थान एक सामन्तीय प्रदेश है। आजादी के बाद किसी भी शासन में इन वर्गों को कभी भी हक-अधिकार और न्याय नहीं मिला है। केवल श्रीमती इंदिरा गांधी के शासन काल मे...

22 साल की राजकीय लूट और राज बचाने का अन्दरखाने गठबंधन ??

Image
22 साल की राजकीय लूट और राज बचाने का अन्दरखाने गठबंधन ?? ********************************* ➡️22 साल से राजस्थान में जो राजकीय लूट खसोट मची हुई है, उसमें एक चीज़ काॅमन है, गहलोत साहब के राज पर वसुंधरा जी ने पर्दा डाल दिया और वसुंधरा जी के राज पर गहलोत साहब ने ! अब सियासी गलियारों के पण्डित कह रहे हैं कि दोनों राज बचाने के लिए एकजुट हो चुके हैं ! यानी गहलोत साहब की सरकार अब नहीं गिर सकती। अन्दरखाने की खबर यह है कि भाजपा का दिल्ली या राजस्थान का कोई भी तीसमार खां और गहलोत विरोधी कोई भी कांग्रेसी बीसमार खां इतना सामान पैदा नहीं कर सकता जिससे गहलोत सरकार गिर जाए, क्योंकि उससे ज्यादा सामान वसुंधरा राजे ने गहलोत के फेवर में खड़ा कर दिया है ! यानी गहलोत साहब की सरकार को बचाने के लिए वसुंधरा जी अपने विधायकों के साथ ढाल बन कर खड़ी हो गई हैं !!  (17-07-2020) -@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

युवा तुर्क नेता चन्द्र शेखर को इन्दिरा गांधी ने जेल में क्यों डाला ??

Image
युवा तुर्क नेता चन्द्र शेखर को इन्दिरा गांधी ने जेल में क्यों डाला ?? ******************************** तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी ने कांग्रेस के युवा तुर्क नेता और भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष चन्द्र शेखर जी को बुलाकर कहा था, "मन्त्री की शपथ लेना चाहते हो या जेल जाना चाहते हो ?" यह इसलिए क्योंकि चन्द्र शेखर पार्टी के भीतर और शासन व्यवस्था में हो रही गड़बड़ के खिलाफ़ आवाज़ बुलन्द करते थे। देश का युवा उनको भविष्य का नेता देख रहा था, जिनका पूरा जीवन बेदाग था। जो हर गलत बात और जन विरोधी नीति के खिलाफ़ पार्टी के अन्दर और बाहर खुलकर बोलते थे। बस यही इन्दिरा जी और उनके चापलूसों को पसंद नहीं था। कैसे चन्द्र शेखर देश का नेता बन सकता है ? (देश का नेता तो संजय गांधी को बनना है) ! चन्द्र शेखर की यह औकात कैसे हुई कि वो देश के युवाओं के बीच स्वच्छ और आदर्श राजनीति की बात कर उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करे कि वो सियासत में आकर यहाँ की गन्दगी को हटाएं ??   चन्द्र शेखर जी गुस्से से लाल पीले हो गए और बड़बड़ाते हुए इन्दिरा गांधी के दफ्तर से निकले और साथ में यह भी कह दिया कि "...

सोशल मीडिया का दुरुपयोग, बढ़ते अपराध और हताश युवा ?

Image
सोशल मीडिया का दुरुपयोग, बढ़ते अपराध और हताश युवा ? *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। चकाचौंध विकास और बढती प्रतियोगिता के वर्तमान दौर में मानव एक मशीन बन गया है। वो अपनी परम्पराएं, इतिहास और सामाजिक जिम्मेदारियों से दूर होता जा रहा है। नई पीढ़ी के पास ज्ञान, तकनीक, संचार के साधनों और महत्वाकांक्षा के साथ साथ हताशा की भी बढोतरी हुई है। आज का युवा जिसके कन्धों पर देश व समाज का भविष्य है, उसकी बड़ी संख्या खुद दिशा भ्रमित हो चुकी है। असीमित इच्छाओं और बढते सोशल मीडिया के प्रभाव से बहुत से युवा अपराध व नशे की दल दल में फंसते जा रहे हैं या फंस चुके हैं। जिस पर देश के व्यवस्था संचालकों, समाज शास्त्रियों और अभिभावकों को गम्भीरता से गौर करना चाहिए। आए दिन अखबार व टीवी चैनलों पर युवाओं के अपराध व हताशा की खबरें मिलती हैं। जिनसे रूह कांप जाती है।                                     हत्या व बलात्कार जैसे संगीन अपराधों के अलावा हताशा के कारण की गई आत्महत्या की खबरें भी आ...

सालासर के विकास पुरुष श्री महावीर जी पुजारी

Image
सालासर के विकास पुरुष श्री महावीर जी पुजारी ************************************* लेखक :- शम्सुद्दीन स्नेही ------------------------------ सुजानगढ/सालासर। बात 19 नवम्बर सन 2000 की है। इस दिन राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय सालासर के क्रमोन्नति पर उद्घाटन समारोह था। मुख्य अतिथि श्रीमती कमला जी संस्कृत शिक्षा मंत्री किसी कारण नहीं आ सकीं, इसलिए कार्यक्रम के अध्यक्ष मास्टर भँवरलाल मेघवाल ने उद्घाटन किया। मैं संयोजन कर रहा था। वक्ताओं के क्रम में महावीर जी का नाम पुकारा गया। आपने अपनी बात कही और स्थान पर जा बैठे। मैंने अगले वक्ता को आवाज दी। महावीर जी अचानक उठे और बोले एक बात तो केणो ही भूल ग्यो। माइक पर आकर बोले जगदीश नारायण खङो हो। स्कूल क्रमोन्नत हुई है कमरा तो चाहिज सी।  रायसिंहनगर के भामाशाह जगदीश नारायण हाथ जोङ कर खङे हो गये और बोले जियाँ आप केस्यो और महावीर जी ने तीन कमरों की घोषणा कर दी। बाबा के भक्तों ने महावीर जी के आदेश एवं प्रेरणा से इसी प्रकार निर्माण कार्य करवा कर सालासर के विकास में सहयोग दिया है। आज यह विद्यालय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय है जो आपकी प्रेरणा स...

चीनी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों को अलीपुरा के पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

Image
चीनी मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों को अलीपुरा के पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि ****************************** अलीपुरा (हवलदार असलम खान)। अजमेर जिले के अलीपुरा गांव में गत दिनों चीनी मुठभेड़ में शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों को यहाँ के पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी। गांव के सभी पूर्व सैनिक एकत्रित हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर सैन्य अनुशासन के अनुसार सामूहिक मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके बुजुर्ग माता पिता व घर वालों को इस दुःख को सहने की हिम्मत देने एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।  चीनी सैनिकों द्वारा धोके से किए गए हमले को पूर्व सैनिकों ने एक कायराना हरकत बताते हुए सख्त लफ्जों में चीनी सैनिकों की दरिन्दगी की मजम्मत की। इस मौके पर कप्तान रमजान खान ने कहा कि एक सैनिक ही सैनिक के असल जीवन व दर्द को भलीभांति समझता है। सूबेदार मुराद खान ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देने व सबक सिखाने का भारतीय सेना से आह्वान किया। कायमखानी समाज जिलाध्यक्ष हवलदार असलम खान ने शहीद सैनिकों एवं उनके परिवा...

कायमखानी जाति के नाम पर बने फर्जी जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त करने एवं भविष्य में इस फर्जीवाड़े को रोकने की मांग के सन्दर्भ में

➡️06 जुलाई 2020 को लिखा गया संशोधित दूसरा पत्र कायमखानी जाति के नाम पर बने फर्जी जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त करने एवं भविष्य में इस फर्जीवाड़े को रोकने की मांग के सन्दर्भ में ------------------------------------------ सेवा में,  श्रीमान जिला कलेक्टर साहब / पुलिस कमिश्नर साहब / पुलिस अधीक्षक साहब / एसडीएम साहब / तहसीलदार साहब समस्त जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप खण्ड कार्यालय और तहसील कार्यालय (राजस्थान)। विषय:- कायमखानी जाति के नाम पर आपके क्षेत्र में जारी फर्जी जाति प्रमाण पत्रों की जांच कर उन्हें निरस्त करने एवं भविष्य में इस फर्जीवाड़े को रोकने की मांग के सन्दर्भ में। महोदय, आपको यह जरूर मालूम होगा कि कायमखानी जाति शौर्य, साहस, वफादारी और वतन प्रेमी के नाम से जानी जाती है। कायमखानी जाति (कायमखानी क़ौम) की भारतीय सेना में कुछ कम्पनियां भी हैं। विभिन्न युद्धों और सैन्य ऑपरेशनों में 200 से अधिक कायमखानी वीर सैनिक देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। छह कायमखानी वीर सैनिकों को वीर चक्र और दो को शौर्य चक्र जैसे सैन्य सम्मान से सम्मानित कि...

चूरू में किया "हरियाली है तो खुशहाली है" अभियान का आगाज़

Image
चूरू में किया "हरियाली है तो खुशहाली है" अभियान का आगाज़ ****************************** चूरू (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। 6 जुलाई को चूरू में हरियाली है तो खुशहाली है अभियान का आगाज़ किया गया। इस अभियान का आगाज़ एम करामत खान (उर्दू अदीब) और अन्य गणमान्य लोगों ने पौधे लगाकर किया। इस अभियान की शुरुआत में स्थानीय नवज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय उस्मानाबाद के साथ साथ कब्रिस्तान अगुना मोहल्ला, सैनिक बस्ती और शहर के कई अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर चूरू की सामाजिक तन्जीमों के जिम्मेदारान के अलावा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत की और अपने हाथों से पौधे लगाए। इस अभियान के सूत्रधार एम करामत खान (उर्दू अदीब) और विद्यालय के डायरेक्टर अरशद खान ने बताया की हरियाली है तो खुशाली है और हरियाली ही जीवन है। जिससे इंसान, अन्य जीव जंतुओं और प्रकृति का संतुलन बना रहता है। इसलिए हरियाली हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है।   इस मौके पर नियाज खान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, डॉक्टर गफ्फार खान कार्यक्रम अधिकारी, डॉक्टर एम एच मंसूरी, डॉक्टर कविता, जाकिर खान के. के., जमील चौहान, इ...

कोरोना महामारी में नए एडमिशन के नाम पर शिक्षण संस्थानों ने मचाई लूट, शासन-प्रशासन खामोश ?

Image
कोरोना महामारी में नए एडमिशन के नाम पर शिक्षण संस्थानों ने मचाई लूट, शासन-प्रशासन खामोश ? ----------------------------------------------- करीब साढे तीन महीने से देशभर के शिक्षण संस्थान बन्द हैं, न विद्यार्थियों का कोर्स पूरा हुआ है और ना ही परीक्षाएं, फिर भी शिक्षण संस्थान नए एडमिशन के नाम पर विद्यार्थियों और अभिभावकों का मानसिक व आर्थिक शोषण कर उन्हें डिप्रेशन में धकेलने का अपराध कर रहे हैं। इसके बावजूद सत्ताधीशों और मीडिया ने मुंह में दही जमा रखा है, क्यों ? ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इकरा पत्रिका)। कोरोना महामारी के कारण करीब 15 मार्च से देशभर के सभी शिक्षण संस्थान बन्द हैं। यानी सभी स्कूलों, काॅलेजों, कोचिंग संस्थानों और यूनिवर्सिटीज में क्लास नहीं लग रही हैं। हाँ, यह अलग बात है कि कुछ संस्थान ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर पढाई करवाने की लीपापोती कर रहे हैं। देशभर के सभी शिक्षण संस्थानों में कोरोना लाॅकडाउन से पहले ही शिक्षण कार्य बन्द कर दिया गया था, यानी 10 से 20 मार्च के बीच अधिकतर शिक्षण संस्थान बन्द हो गए थे। इस दौरान विद्यार्थियों की पढाई पूरी तरह से चौपट ...

कॅरियर और रोजगार : सोशल मीडिया की आभासी दुनिया और वास्तविकता ?

Image
कॅरियर और रोजगार : सोशल मीडिया की आभासी दुनिया और वास्तविकता ? -------‐-----------------------------------               लेखक:- मोहम्मद खान चित्तौड़गढ़ इस दौर का सबसे क्रन्तिकारी और एक्टिव प्लेटफार्म सोशल मीडिया ही है, इस बात से शायद सभी सहमत होंगे ? एक ऐसा हुजूम सोशल मीडिया पर उमड़ा है, जो बेरोजगारी के जाने-अंजाने दंश को बेपरवाह अन्दाज़ में झेल रहा है और अपनी सारी वेदना को सोशल मीडिया पर आक्रोश के साथ व्यक्त भी कर रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर में समाज सुधार और राष्ट्रवाद की भावना भी भ्रमित करने वाली नई परिभाषा के साथ हिलोरें मार रही है। सोशल मीडिया पर एक्टिव युवा, जो देश व कौम के लिए वाक़ई कुछ करना भी चाहते हैं। लेकिन नौकरी पेशा नहीं रहने के कारण वो आक्रोशित हैं, यद्यपि वो समाज में सुधार चाहते हैं, सिस्टम में बदलाव चाहते हैं, लेकिन समस्या यह है कि वो खुद को बदलना नहीं चाहते और बदलाव लाने जैसे सिस्टम में ढलना भी नहीं चाहते। मेरा निवेदन है कि यह युवा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए कौम को या खुद को अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पहचान करवाएं। रोटी, कपड़ा...