हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर नफ़रत कब तक ?
हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर नफ़रत कब तक ? ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कहने को भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और विश्व की सबसे ज्यादा युवा शक्ति भारत में है। प्राकृतिक संसाधनों की भी कोई कमी नहीं है, भू भाग भी काफी विशाल है। इन सबसे बड़ी और ताकतवर चीज़ कोई भारत में है, तो वो गंगा जमुनी तहजीब है, यानी मिलीजुली संस्कृति। लेकिन अब यह सबसे बड़ी ताक़त तेजी से कमजोर हो रही है। हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की दरार को एक सोची समझी साजिश के तहत पूरी ताक़त से चौड़ा किया जा है। देश की नई पीढ़ी को अच्छी शिक्षा और रोजगार की जरूरत है, उसे धार्मिक कट्टरता की अफीम पिलाई जा रही है। नई पीढ़ी सोशल मीडिया के जरिए पिलाई इस अफीम से अपाहिज होती जा रही है, उसकी सोचने समझने की शक्ति पर पर्दा डालकर गुमराह किया जा रहा है। कहने को हम यह भी कहते हैं कि हमारे देश के सबसे बड़े दुश्मन चीन और पाकिस्तान हैं। यह बात पूरी तरह से से सही भी है। लेकिन हमारा मानना है कि हमारे देश के चीन और पाकिस्तान से बड़े दुश्मन हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण करने वाले लोग हैं, चाहे वे कोई भी हों। जब तक इनकी ...