ख़ुदा के घर देर है, लेकिन अंधेर नहीं...
ख़ुदा के घर देर है, लेकिन अंधेर नहीं... -------------------------------- सीआई फूल मोहम्मद हत्याकांड में डीएसपी सहित 30 लोगों को हुई उम्र कैद की सज़ा -------------------------------- हत्याकांड के बाद मरहूम जी ख़ान साहब के नेतृत्व में प्रदेश में निकाली थी "शहीद सीआई फूल मोहम्मद न्याय यात्रा" ********************** जयपुर/सवाई माधोपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। एक कहावत है कि ख़ुदा के घर देर है, लेकिन अंधेर नहीं। अगर प्रयास जारी रहे और तथ्यों के साथ मजबूती से अपना पक्ष रखा जाए, तो एक दिन न्याय जरूर मिलता है। यही कहावत चरितार्थ हुई शहीद सीआई फूल मोहम्मद केस में। करीब 11 साल बाद माननीय न्यायालय ने 18 नवम्बर को तत्कालीन डीएसपी सहित 30 लोगों को उम्र कैद की सज़ा दी है। वहीं 49 लोगों के खिलाफ सबूत नहीं मिलने पर उन्हें बरी कर दिया गया। बात 2011 की है, राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मानटाउन थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव में 17 मार्च को बुजुर्ग महिला दाखा देवी के हत्यारों को गिरफ्तार करने और उनके परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राजेश मीणा व बनवारी लाल म...