Posts

Showing posts from February, 2022

इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम, एक अज़ीम शख्सियत : मशहूर साइंटिस्ट, दार्शनिक और सूफी संत

Image
इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम, एक अज़ीम शख्सियत : मशहूर साइंटिस्ट, दार्शनिक और सूफी संत ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम दुनिया की एक अज़ीम शख्सियत का नाम है। खुदा के आखरी पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और उनके पहले खलीफा हज़रत अबू बकर रजिअल्लाहु अन्हु की औलाद में से हैं। वे पहले इमाम मौला अली अलैहिस्सलाम और खातून ए जन्नत बीबी फातमा के पोते इमाम जैनुल आबिद्दीन अलैहिस्सलाम के पोते हैं। वे सय्यदुश्शौहदा ए करबला इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के पड़पोते हैं। उनके दादा और चौथे इमाम हज़रत जैनुल आबिद्दीन अलैहिस्सलाम ने करबला की जंग को अपनी आंखों से देखा था, जहाँ जालिमों ने उनके पूरे खानदान को तपते करबला के मैदान में शहीद कर दिया था। इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम के वालिद इमाम मुहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम हैं, जो पांचवें इमाम हैं। इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम दुनिया के मशहूर साइंटिस्ट, दार्शनिक (फिलॉस्फर), चिन्तक (मुफक्किर/थिंकर), उस्ताद और सूफी संत (वली) थे। उनके शागिर्दों में बड़ी बड़ी इल्मी हस्तियां थी, ज...

भीलवाड़ा के मेघरास गांव में आयोजित होगा कायमखानी क़ौम का 10 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन

Image
भीलवाड़ा के मेघरास गांव में आयोजित होगा कायमखानी क़ौम का 10 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन -------------------------------------------------- गंगा जमुनी तहजीब और रिवायती अन्दाज़ में करीब 16 साल से दो वर्ष के अन्तराल में हो रहा है लगातार आयोजन --------------------------------------------------- इस बार का सम्मेलन इन सम्मेलनों का आयोजन करने वाली टीम के नेतृत्वकर्ता पूर्व प्रधान मरहूम इस्लाम खां की स्मृति में हो रहा है आयोजित --------------------------------------------------- सम्मेलन में कई राजनेताओं, विभिन्न समाजों के सामाजिक जिम्मेदारों और बिजनेसमैनों को किया है विशेष रूप से आमन्त्रित ********************************* भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले के मेघरास गांव में 27 फरवरी को कायमखानी क़ौम का 10 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें 41 जोड़ों का निकाह होगा। यह सम्मेलन गंगा जमुनी तहजीब और अपने रिवायती अन्दाज़ में आयोजित होगा। भीलवाड़ा जिले के कायमखानी सरदारों ने करीब 16 साल पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने शुरू किए थे। जिससे क़ौम में पैसे व समय की...

महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ को ससम्मान पेश किया कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन का निमन्त्रण

Image
महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़ को ससम्मान पेश किया कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन का निमन्त्रण ----------------------------------------------------- महाराणा मेवाड़ के सानिध्य में संचालित शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक माण्डलगढ कुंवर प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली को भी पेश किया निमन्त्रण ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले के मेघरास गांव में 27 फरवरी को आयोजित होने वाला कायमखानी सामूहिक विवाह सम्मेलन का निमन्त्रण पत्र आज 25 फरवरी को रिवायती अन्दाज़ में ससम्मान मेवाड़ महाराणा श्रीजी हुजूर महाराणा महेन्द्र सिंह मेवाड़, महारानी साहिबा श्रीमती निरुपमा कुमारी और महाराणा महाराजकुमार श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ को पेश किया गया। इस निमन्त्रण पत्र के साथ परम्परा अनुसार गुड़, बताशे, छुआरे एवं पीले चावल नजर करते हुए भी पेश किए। बड़े ही अदबो एहतराम के साथ यह निमन्त्रण पत्र राजस्थान कायमखानी महासभा जिला चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष अल्लानूर खान और प्रदेश सचिव मोहम्मद खान ने पेश किया। इस अवसर पर जोहर स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ के महासचिव तेजपाल सिंह शक्ताव...

राजनीतिक नियुक्तियों में गहलोत सरकार ने किया मुसलमानों के साथ खुला भेदभाव

Image
राजनीतिक नियुक्तियों में गहलोत सरकार ने किया मुसलमानों के साथ खुला भेदभाव -------------------------------------------------- मुसलमानों से सम्बन्धित बोर्ड/निगम की नियुक्ति के अलावा सामान्य राजनीतिक नियुक्तियों में मुख्यमंत्री गहलोत ने एक मुसलमान को चेयरमैन बनाया है। आरपीएससी, सूचना आयोग, पर्यटन विकास निगम, लघु उद्योग विकास निगम, एएजी जैसी महत्वपूर्ण नियुक्तियों से मुसलमानों को दूर रखा गया है। गहलोत सरकार की इस नाइन्साफी से मुसलमानों में कड़ा रोष है, जो अगले चुनावों में भारी पड़ सकता है। ********************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। पिछले दिनों राजस्थान में तीन साल के लम्बे इन्तजार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा खोला। इन नियुक्तियों में मुसलमानों से सम्बन्धित निगम/बोर्ड में ही मुसलमानों को नियुक्ति दी गई। सामान्य राजनीतिक नियुक्तियों में एक नियुक्ति मुसलमानों को दी गई। नियुक्तियों में बरते गए इस भेदभाव से मुसलमानों में कड़ा रोष व्याप्त है। सोशल मीडिया और चाय चौपाल पर जमकर गहलोत सरकार को खरी खौटी सुनाई जा रही है। लोग सवाल कर रहे ह...

क्या 10 मार्च को देश 2 मई 2021 जैसा परिणाम देखेगा, यानी यूपी पश्चिम बंगाल की याद दिलाएगा ?

Image
क्या 10 मार्च को देश 2 मई 2021 जैसा परिणाम देखेगा, यानी यूपी पश्चिम बंगाल की याद दिलाएगा ? *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को है। यह राज्य यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर हैं। इनमें से तीन राज्यों में मतदान हो चुका है। इनमें सबसे ख़ास यूपी यानी उत्तर प्रदेश है। जहाँ सत्ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा के गठबंधन का आमना सामना है। हालांकि मैदान में बसपा, कांग्रेस, एमआईएम जैसी कुछ पार्टियां भी हैं। लेकिन धरातल से जुड़े हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव भाजपा और सपा गठबंधन के बीच केन्द्रित हो चुका है। 2 मई 2021 को भी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की गिनती हुई थी। यह थे पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पांडिचेरी। इनमें तमिलनाडु में भाजपा को सिर्फ 4 सीटें मिली थी और केरल में खाता ही नहीं खुला था, यहाँ तक कि केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार मेट्रोमैन ई श्रीधर भी चुनावी मैदान में रन आउट हो गए थे। असम में जरूर भाजपा रिपीट हो गई थी। इन पांच राज्यों में ख़ास ...

बढती बेरोजगारी और युवाओं के रोष का जिम्मेदार कौन ?

Image
बढती बेरोजगारी और युवाओं के रोष का जिम्मेदार कौन ? *********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र यानी हमारा देश आज बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के रोष का शिकार होता जा रहा है। सरकारी नौकरियां लगातार घट रही हैं, जो हैं वो समय पर भरी नहीं जा रही हैं। प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरियां घट रही हैं। हम यहाँ न तो कोई आंकड़ा बताना चाहते हैं कि इतने प्रतिशत को रोजगार मिला और इतने प्रतिशत बेरोजगारी बढी है। हम सिर्फ यह बताना चाहते हैं कि देश में बेरोजगारी बहुत तेजी से बढ़ रही है और यह विकराल रूप धारण करती नजर आ रही है। युवा जबरदस्त गुस्से व हताशा का शिकार हैं तथा शासन प्रशासन के कर्णधार सिवाय जबानी जमाखर्च व लफ्फाजी के कुछ नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि बेरोजगार युवा अब उग्र होते जा रहे हैं। यह उग्रता देश व समाज के लिए शुभ संकेत नहीं है। अगर समय रहते गम्भीरता से कोशिश नहीं की गई, तो युवाओं की यह उग्रता देश व समाज को खतरनाक मोड़ की तरफ धकेल सकती है। पिछले दिनों रेलवे भर्ती को लेकर जिस तरह से युवाओं ने उग्रता का सहारा लिया और विशेषकर बिहार व यूपी में...

शेरानी आबाद में आयोजित हुआ इंजीनियर जाकिर हुसैन अवार्ड समारोह, 21 साल से लगातार हो रहा है आयोजन

Image
शेरानी आबाद में आयोजित हुआ इंजीनियर जाकिर हुसैन अवार्ड समारोह, 21 साल से लगातार हो रहा है आयोजन ************************************* शेरानी आबाद (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। नागौर जिले के शेरानी आबाद कस्बे में पिछले 21 साल से लगातार एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है। इंजीनियर जाकिर हुसैन मेमोरेंटल अवार्ड समारोह के नाम से आयोजित यह समारोह इस बार 7 फरवरी को आयोजित किया गया। शेरानी जमातखाने में आयोजित इस 21 वें समारोह में कस्बे की 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौलाना मोहम्मद हनीफ खान शरीक हुए। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे कस्बे में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस इनको तराशने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को दीनी व दुनियावी दोनों तालीम में महारत हासिल करवानी है। समारोह में मंच संचालन व्याख्याता बिलाल खान ने किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को तालीम के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने परीक्षाओं में सफल होने के तरीके और पढाई किस लगन व मेहनत से की जाए, उसके गुर बच्चों को बताए। इस अवसर पर प्रिंसिपल मदनलाल कलवानिया, ...

मदरसा तय्यबा में नव निर्वाचित वक्फ बोर्ड चेयरमैन का किया सम्मान और जरूरतमंद परिवारों को किए किट वितरित

Image
मदरसा तय्यबा में नव निर्वाचित वक्फ बोर्ड चेयरमैन का किया सम्मान और जरूरतमंद परिवारों को किए किट वितरित ************************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। यहाँ नाहरी का नाका स्थित मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल ग्राउन्ड में 03 फरवरी को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में राजस्थान वक्फ़ बोर्ड के नव निर्वाचित चेयरमैन डाॅक्टर खानू खान बुधवाली का सम्मान किया गया। साथ ही सेवादल के अध्यक्ष पप्पू कुरैशी और वार्ड 23 के पार्षद हाजी नबाव अली चिराणियां का भी सम्मान किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए डाॅक्टर बुधवाली ने कहा कि मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए राजस्थान वक्फ़ बोर्ड की ओर से फीस, किताबें व ड्रेस की पूरी सहायता की जाएगी। उन्होंने तालीम को बढ़ावा देने और बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। पप्पू कुरैशी और राजस्थान उर्दू शिक्षक सघं के अध्यक्ष अमीन कायमखानी ने मांग रखी कि प्राथमिक स्तर की उर्दू तालीम को मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा 2021 की पालना में शुरू करवाई जाए तथ...

ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ और उनका मिशन

Image
ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ और उनका मिशन ------------------------------------------------ क्या हम उस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं ? ****************************** (एम फ़ारूक़ ख़ान)  हमारे प्रदेश राजस्थान का अजमेर शहर जो न सिर्फ पूरे देश में बल्कि पूरे विश्व में मशहूर है। इस शहर की प्रसिद्धि की सबसे बड़ी वजह या कहें कि सिर्फ एक ही वजह है, वो हैं ख्वाज़ा गरीब नवाज़। इस लेख में मैं ख्वाज़ा साहब का जीवन परिचय बताने की बजाए उनके मिशन पर प्रकाश डालने की कोशिश कर रहा हूं, जो उम्मीद है पाठकों को पसन्द आएगा।  हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह हमारे मुल्क में उस जमाने में आए थे, जब यहां शासक वर्ग और रसूखदार जनता पर जमकर अत्याचार करते थे। देश की केन्द्रीय शक्ति और शासन व्यवस्था एक तरह से तहस-नहस थी। छोटे-मोटे असंख्य राजा-रजवाड़ों ने मुल्क को टुकड़ों में बांटकर अपनी जागीर और रियासत बना रखा था। यह राजा-रजवाड़े हर छोटी मोटी बात पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए आपस में लड़ते-भिड़ते रहते थे। देश की जनता विभिन्न प्रकार के अत्याचारों की चक्की में पिसी जा रही थी। इन्सानियत सिसक-सिसक क...

चित्तौड़गढ़ में राजस्थान कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का हुआ सर्व सम्मति से चुनाव

Image
चित्तौड़गढ़ में राजस्थान कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का हुआ सर्व सम्मति से चुनाव ******************************** चित्तौड़गढ़ (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा जिला चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का आज 01 फरवरी को सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। जिलाध्यक्ष अल्लानूर खान दायमखानी को, युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जावेद अख्तर ख़ान हाथीखानी को और स्टेट डायरेक्टर रमजान ख़ान को चुना गया। गौरतलब है कि 31 जनवरी को महासभा का सदस्यता अभियान समाप्त हो गया और संगठन की चुनाव कमेटी अब शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया व कार्यक्रम घोषित करेगी। इस क्रम में चित्तौड़गढ़ के कायमखानी सरदारों की वर्चुअल मीटिंग की गई तथा इस मीटिंग में जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। राजस्थान कायमखानी महासभा के रजिस्टर्ड संविधान में उल्लेखित प्रावधानों की पालना करते हुए मतदान की आवश्यकता नहीं होने के कारण महासभा जिला कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। महासभा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अल्लानूर ख़ान दायमखानी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर अल...