हरियाणा के मुख्यमंत्री को कायमखानियों ने दिया ज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री को कायमखानियों ने दिया ज्ञापन ----------------------------------- कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति द्वारा दिए गए इस ज्ञापन में की हरियाणा में स्थित कायमखानी धरोहरों के संरक्षण की मांग ************************ हांसी (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने 28 मई 2025 को हांसी एसडीएम/तहसीलदार को एक मांग पत्र सौंपा। समिति के अध्यक्ष कप्तान फजरू खां ने बताया कि यह ज्ञापन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी साहब के नाम पेश किया गया। जिसमें हरियाणा में स्थित कायमखानी धरोहरों के संरक्षण को लेकर मांग की गई। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में समिति अध्यक्ष कप्तान फजरू खां, सेक्रेटरी फारूक खान, फाउंडर मेम्बर और समिति के हांसी प्रोजेक्ट के चेयरमैन खुर्शीद खां रतनगढ़ और आजीवन सदस्य एम ताहिर खान शामिल रहे। इस प्रतिनिधिमंडल को तहसीलदार साहब ने सम्बंधित मकबरों, दरगाह, झील आदि के रखरखाव और साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया, साथ ही कहा कि यह मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साहब के कार्यालय में चंडीगढ़...