Posts

Showing posts from February, 2023

जुनैद और नासिर का दर्दनाक क़त्ल इन्सानों का क़त्ल नहीं था, इसलिए...?

Image
जुनैद और नासिर का दर्दनाक क़त्ल इन्सानों का क़त्ल नहीं था, इसलिए...? ************************ जयपुर/घाटमीका (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान, जिसके भरतपुर जिले का गांव घाटमीका। जो हरियाणा व यूपी बाॅर्डर के नज़दीक है, इलाका है मेवात का, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी नई दिल्ली से 120 किलोमीटर दूर है यह गांव घाटमीका। जिसके दो बेगुनाह युवाओं जुनैद और नासिर को हरियाणा के लुहारू-भिवानी क्षेत्र में जलाकर मार दिया गया। इस दर्दनाक आतंकी वारदात से सभी वाकिफ हो चुके हैं कि यह कब हुई, कैसे हुई, किसने की ? इसलिए इस आतंकवादी वारदात को विस्तार से इस लेख में बताने का कोई औचित्य नहीं है। यहां इस सवाल का जवाब तलाशना है कि जुनैद और नासिर इन्सान थे या नहीं ? उनका दर्दनाक क़त्ल इन्सानों का क़त्ल था या नहीं ? यकीनन वे दोनों इन्सान थे और उनका क़त्ल इन्सानों का क़त्ल था, लेकिन सियासी लोगों की नज़र में वे इन्सान नहीं थे। देश व प्रदेश की शासन व्यवस्था के कर्णधारों और उनके गुलाम चम्मचों की नज़र में यह इन्सानों का क़त्ल नहीं था, अगर हम ग़लत कह रहे हैं तो ...

हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खानदान का एक अज़ीम मसीहा, "इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम"

Image
हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के खानदान का एक अज़ीम मसीहा, "इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम" --------------------------------------- एक अज़ीम शख्सियत के धनी : मशहूर साइंटिस्ट, दार्शनिक और सूफी संत ************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम दुनिया की एक अज़ीम शख्सियत का नाम है। खुदा के आखरी पैगम्बर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और उनके पहले खलीफा हज़रत अबू बकर रजिअल्लाहु अन्हु की औलाद में से हैं। वे पहले इमाम मौला अली अलैहिस्सलाम और खातून ए जन्नत बीबी फातमा के पोते इमाम जैनुल आबिद्दीन अलैहिस्सलाम के पोते हैं। वे सय्यदुश्शौहदा ए करबला इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के पड़पोते हैं। उनके दादा और चौथे इमाम हज़रत जैनुल आबिद्दीन अलैहिस्सलाम ने करबला की जंग को अपनी आंखों से देखा था, जहाँ जालिमों ने उनके पूरे खानदान को तपते करबला के मैदान में शहीद कर दिया था। इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम के वालिद इमाम मुहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम हैं, जो पांचवें इमाम हैं। इमाम जाफ़र अल सादिक़ अलैहिस्सलाम दुनिया के मशहूर साइंटिस्ट, दार्शनिक ...

वक्फ बोर्ड की कारस्तानियों से परेशान हुए वक्फ मंत्री

Image
वक्फ बोर्ड की कारस्तानियों से परेशान हुए वक्फ मंत्री ************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। वक्फ बोर्ड, जिसका मक़सद वक्फ जायदाद की हिफाज़त करना, डेवलपमेंट करना और प्राप्त आमदनी से बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के साथ जनहित के काम करना है। इसी मक़सद के तहत हर राज्य में वक्फ एक्ट-1995 (संशोधन-2013) के तहत वक्फ बोर्ड गठित किया जाता है। राजस्थान में भी इसी मक़सद के लिए वक्फ बोर्ड बना हुआ है, जिसके वर्तमान में चेयरमैन डॉक्टर खानू खान बुधवाली हैं और मंत्री पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद हैं। बोर्ड में बुधवाली के अलावा आठ मेम्बर और भी हैं, जो अलग अलग कोटे से बने हुए हैं। हर चेयरमैन जब वक्फ बोर्ड में आता है तो वक्फ के विकास और हिफाज़त की बड़ी बड़ी बातें करता है, लेकिन पिछले 21 साल से हम वक्फ बोर्ड को कवर कर रहे हैं, वहां सिवाय लफ्फाजी और वक्फ जायदादों की बरबादी के अलावा कुछ नहीं होता है। हर चेयरमैन अपने चम्मचों से घिरा रहता है और अपने चहेतों को वक्फ कमेटी नाम की रेवड़ी बांटता रहता है। वक्फ कमेटियों में वक्फ के गबनकर्ताओं, अपराधियों और वक्फ के किरायेदारों को शामिल नहीं करन...

एम डी चौपदार बने राजस्थान मदरसा बोर्ड के चैयरमेन

Image
एम डी चौपदार ब ने राजस्थान मदरसा बोर्ड के चैयरमेन ------------------------------------- आखिर मदरसा बोर्ड को चेयरमैन "मिल ही गया" *********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। चार साल के लम्बे इंतजार के बाद आखिर राजस्थान की गहलोत सरकार ने राजस्थान मदरसा बोर्ड में चेयरमैन नियुक्त कर दिया, जिससे यहां के हजारों मदरसों और वहां कार्यरत पैराटीचर्स की समस्याओं की सुनवाई व समाधान एक ठिकाना बन गया है। मदरसा बोर्ड चेयरमैन का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है और अगर समय पर चेयरमैन की नियुक्ति हो तो एक सरकार अपने कार्यालय में दो लोगों को चेयरमैन बनाकर ओब्लाइज (सम्मानित) कर सकती है, लेकिन 2003 में जब मदरसा बोर्ड का गठन हुआ तब से लेकर अब तक हर सरकार ने मदरसा बोर्ड चेयरमैन की नियुक्ति में लेटलतीफी ही बरती है। सरकार की इस लेटलतीफी से चेयरमैन कभी भी न तो अपना कार्यकाल पूरा कर पाया है और ना ही मदरसा बोर्ड में कोई विशेष कार्य कर पाया है, क्योंकि वो बेचारा भागता भागता आखरी दौर में नियुक्त होता है और सरकार बदलते ही उसे कुर्सी छोड़नी पड़ती है। बहरहाल इस लम्बे इंतजार के बाद मदरसा बोर्ड चेयरमै...

विधि रचनाकार कायनात ख़ान को किया सम्मानित

Image
विधि रचनाकार कायनात ख़ान को किया सम्मानित ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान शासन सचिवालय स्थित कार्यक्रम में विधि रचनाकार कायनात ख़ान को "योग्यता सम्मान अवार्ड" देकर सम्मानित किया गया। यह अवार्ड मुख्यमंत्री द्वारा सराहनीय काम करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को हर वर्ष प्रदान किया जाता है। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने यह अवार्ड सभी सम्मानित अधिकारियों कर्मचारियों को प्रदान किए। कायनात ख़ान झुंझुनूं जिले के नूआं गांव की निवासी हैं और मरहूम आईजी लियाकत अली खां और मरहूम कर्नल जकी अहमद खां के छोटे भाई शफीक अहमद खां (रिटायर्ड सीनियर ऑडिट ऑफिसर) की साहबजादी हैं। (09/02/2023) ------------------------------------- ➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका A/c no. 613900 55000 00252 IKRA PATRIKA IFSC:- PUNB 0613900 PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR. ------------------------------------...

गहलोत सरकार से कुरैशी समाज को सत्ता व संगठन में प्रतिनिधित्व देने की मांग

Image
गहलोत सरकार से कुरैशी समाज को सत्ता व संगठन में प्रतिनिधित्व देने की मांग ------------------------------- मुख्यमंत्री गहलोत, कांग्रेस प्रभारी महासचिव रंधावा व पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा को लिखा पत्र ******************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान में कुरैशी समाज को सत्ता व संगठन में प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है। इस संबंध में अल कुरैश फाउंडेशन मुखर होकर सामने आया है। मामले को लेकर फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत एवं पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से अल कुरैश फाउंडेशन (रजिस्टर्ड) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल हमीद कुरैशी ने पत्र लिखकर मांग की है कि कुरैशी समाज को सत्ता व संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। हमीद कुरैशी उर्फ भैया भाई ने जारी बयान में बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के बाद भी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में कुरैशी समाज का कोई प्रतिनिधि नहीं है। जयपुर, जोधपुर, सीकर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, गं...

आफाक नक़वी को श्रेष्ठ सेवाओं के लिए किया सम्मानित

Image
आफाक नक़वी को श्रेष्ठ सेवाओं के लिए किया सम्मानित ********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हर वक्त मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले और मेडिकल क्षेत्र के बेमिसाल सेवाभावी शख्स आफाक अहमद नक़वी (मालपुरा) को इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व वे क‌ई बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रमों में सम्मानित हो चुके हैं। वे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में कार्यरत हैं। ऑल इंडिया गवर्मेंट नर्सेज फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य एवं सवाई मानसिंह अस्पताल के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर आफाक अहमद नक़वी को सराहनीय सेवा करने के लिए एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अचल शर्मा और चिकित्सा विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर के एल मीणा ने मोमेंटो और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। (09/02/2023) --------------------------------------- ➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए। अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका A/c no. 613900 55000 00252 IKRA PATRIKA IFSC:- PUNB 0613900 PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, ...

काउंसिल ऑफ टैक्स प्रोफेशनल्स ने आयोजित की काॅन्फ्रेंस

Image
काउंसिल ऑफ टैक्स प्रोफेशनल्स ने आयोजित की काॅन्फ्रेंस *********************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। यहां टोंक रोड स्थित होटल इंडियाना प्राइड में 4 फरवरी को काउंसिल ऑफ टैक्स प्रोफेशनल्स की एडवोकेट महेंद्र शांडिल्य अध्यक्ष राजस्थान हाईकोर्ट बार की अध्यक्षता में टैक्स कॉन्फ्रेंस-2023 आयोजित की गई और कार्यकारिणी की शपथ दिलवाई गई। कॉन्फ्रेंस में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्सेस पर अलग अलग वक्ताओं ने अपने विचार रखे। काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट सज्जाद अज़ीज़, सेक्रेटरी एडवोकेट शुजात राजा और कोषाध्यक्ष एडवोकेट सरवर आलम ने भी अपने ख्यालात का इजहार किया। सीए यश ढड्ढा ने जीएसटी, महेंद्र गार्गिया ने इनकम टैक्स बजट, सीए रघुवीर पूनिया ने ट्रस्ट पर बजट में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव और एडवोकेट रोहित जैन ने इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी पर अपने विचार व्यक्त किए। इनके अलावा राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सय्यद शाहिद हसन, बलराम वशिष्ठ, सीए अभिषेक शर्मा उपाध्यक्ष फ़ोर्टी, सीए शैलेंद्र अग्रवाल डिप्टी प्रेसिडेंट टैक्स सलाहकार एसोसिएशन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए । काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट सज्जाद ...

मासूम छात्र रज्जाक की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन ?

Image
मासूम छात्र रज्जाक की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन ? ----------------------------------- शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन कठोर कार्रवाई की बजाए लीपापोती क्यों कर रहे हैं ? ------------------------------------- परिजनों व स्थानीय लोगों ने लगाया अनिश्चितकालीन धरना और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन *********************** लाडनूं/सुजानगढ़ (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सुजानगढ़ (जिला चूरू) स्थित राजकीय पीसीबी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत बारवीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र रज्जाक ख़ान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले शिक्षकों को प्रथम दृष्टया शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन बचा रहा है या उन्हें निर्दोष साबित करने पर तुला हुआ है। यह इस बात से साबित हो रहा है कि यह खबर लिखे जाने तक न आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई पुलिस ने की है और ना ही शिक्षा विभाग ने। इस लीपापोती से मजबूर होकर परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ 7 फरवरी को लाडनूं एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना लगा दिया और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि स्कूल अध्याप...