About us
About us
**********
आज पत्रकारिता किस दौर में गुजर रही है, उससे आप भलीभांति परिचित हैं। लेकिन सही और सकारात्मक पत्रकारिता करने के लिए 2002 में मैंने बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एण्ड मास कम्युनिकेशन) में दाखिला लिया और इसी साल पत्रकारिता शुरू की। कुछ अखबारों में नौकरी करने के बाद 2005 में इकरा पत्रिका नाम से खुद का अखबार शुरू किया। जिसके ऊपर हमने लिखा "देश व समाज के रचनात्मक विकास का मिशन" हमारे रचनात्मक और सकारात्मक का अर्थ यह कतई नहीं है कि हम सिर्फ किसी व्यक्ति, संगठन, संस्था और सत्ताधीश के गुणगान करें, बल्कि हमारे रचनात्मक और सकारात्मक का अर्थ है कि जनहित के हर मुद्दे को बेबाकी से उठाएं, जो अच्छा काम कर रहा है उसकी तारीफ़ भी करें, लेकिन सत्ताधीशों की आलोचना करने में कतई कोताही नहीं बरतें। क्योंकि जनहित की समस्याओं का समाधान सत्ताधीशों के पास है और अमूमन अधिकतर सत्ताधीश सत्ता का दुरूपयोग कर समस्याओं को और बढाते हैं। इसीलिए हमने अपनी पत्रकारिता में ऐसे हर सत्ताधीश और उनके फैसले की खुलकर आलोचना की है। जिन्होंने सत्ता का दुरूपयोग किया है।
हम अपने आपको लोकतंत्र का रक्षक, संवैधानिक व्यवस्था का प्रहरी, गंगा जमुनी तहजीब का पैरोकार और मजलूमों (पीड़ितों) का हमदर्द मानते हैं। साथ ही साम्प्रदायिक एवं कट्टरपंथी तत्वों का विरोधी मानते हैं। इसलिए हमने अपनी कलम से जनहित के समर्थन में और साम्प्रदायिक तत्वों के खिलाफ पूरी ताकत से जद्दोजहद की है, कर रहे हैं और जब तक यह कलम चलेगी ऐसा करते रहेंगे। अखबार के साथ 2017 में हमने Thar News Ikra Patrika नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया। इसके अलावा हम फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी हर प्रकार के अन्याय, भेदभाव, अत्याचार, शोषण और कट्टरपंथ के खिलाफ़ तथा भाईचारे के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। हमने 2020 में Thar News (थार न्यूज़) नाम से यह वेबसाइट बनाई है और इसका उद्देश्य भी वही है, जो ऊपर बताया गया है।
(05 जून 2020)
--------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान
(फारूक़ अली खान सम्पादक थार न्यूज़ और इकरा पत्रिका)
Copyright © Thar News & Ikra Patrika
All Rights Reserved
Comments
Post a Comment