Posts

Showing posts from February, 2025

क्या इस बार दिल्ली के छोटे तख्त को मोदी और शाह फतह कर लेंगे ?

Image
क्या इस बार दिल्ली के छोटे तख्त को मोदी और शाह फतह कर लेंगे ? *********************** दिल्ली/जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की दारूल हुकूमत (राजधानी) दिल्ली में विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को हैं। दिल्ली जो कि पूर्ण राज्य नहीं है, एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जिसका अधिकतर हिस्सा शहरी है, जहां पूरे भारत के कोने-कोने से लोग आकर आबाद हैं। दिल्ली एक तरह से मिनी इंडिया यानी छोटा भारत है। 70 विधानसभा सीटों वाले दिल्ली को फतह करने के लिए एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने अपने इस किले को बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास तेज कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस अपनी उजड़ी हुई सल्तनत में हुकूमत का कोई कोना तलाश कर रही है। ओवैसी की एआईएमआईएम और अन्य छोटी मोटी पार्टियां भी अपना वजूद बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। दिल्ली के सियासी मैदान में सिर्फ आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और ओवैसी का ही जिक्र है। दिल्ली के सबसे बड़े तख्त यानी भारत की केन्द्रीय सत्ता पर 2014 से सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के ...