Posts

Showing posts from May, 2022

राजस्व मण्डल सदस्य एवं वरिष्ठ आरएएस अधिकारी सत्तार ख़ान की संघर्ष यात्रा

Image
राजस्व मण्डल सदस्य एवं वरिष्ठ आरएएस अधिकारी सत्तार ख़ान की संघर्ष यात्रा ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सत्तार ख़ान, जिनके संघर्ष की यात्रा नई पीढ़ी के लिए बहुत ही सबक आमोज है। आरएएस अधिकारी बनने के लिए उन्होंने लगातार छह बार परीक्षा दी, हर बार प्री परीक्षा पास की। प्रथम बार को छोड़कर सभी में इन्टरव्यू तक पहुंचे। चार बार अधीनस्थ सेवा में चयन भी हुआ, लेकिन एक बार भी ज्वाइन नहीं किया और छठी बार आरएएस बनने में सफलता हासिल की। गत दिनों उन्हें राजस्व मण्डल अजमेर में सदस्य नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे जयपुर नगर निगम हैरिटेज में एडिशनल कमिश्नर पद पर कार्यरत हैं। वे पहले मुस्लिम अधिकारी हैं, जिन्हें जयपुर नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर बनाया गया। 31 जुलाई 1963 को नागौर जिले के लाडनूं कस्बे में सादुल खां जी कायमखानी और सुभान बानो के घर पैदा हुए सत्तार ख़ान शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थे। कस्बे की सहरिया बास सरकारी स्कूल से आठवीं में स्कूल टाॅप करने के बाद यहीं की जेबी हायर सैकेंडरी स्कूल में दाखला लिया।...

मन्त्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी प्रकरण के पीछे की सियासत

Image
मन्त्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी प्रकरण के पीछे की सियासत ******************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। पिछले कुछ दिनों से जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से विधायक और राजस्थान सरकार के कद्दावर मन्त्री डाॅक्टर महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी को लेकर जयपुर में निम्न स्तर की सियासत हो रही है। मुद्दा यह है कि रोहित जोशी के एक लड़की से सम्बन्ध थे। लड़की मुस्लिम बताई जा रही है और उसने रोहित जोशी के खिलाफ़ रेप का मुकदमा दिल्ली में दर्ज करवाया है। इस पूरे प्रकरण में कई तथ्य सामने आ रहे हैं। पहला दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, यानी जो भी कुछ कर रहे थे वो आपसी सहमति से कर रहे थे। दूसरा रोहित जोशी ने लड़की को शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसने उसके साथ धोखा किया और मारपीट कर रेप करता रहता था। तीसरा लड़की और लड़की के नाम पर कुछ लोग रोहित जोशी व महेश जोशी को ब्लैकमेल कर रहे थे। चौथा इस मुद्दे को राजनीतिक हथकण्डा बनाने वाले भी बहती गंगा में हाथ धोने लग गए। इस प्रकरण में यह बात खुली किताब की तरह है कि दोनों के बीच सम्बन्ध सहमति से थे, तो भारतीय क़ानून में तो यह घिन...

जयपुर में आयोजित हुआ लाजवाब ईद मिलन समारोह

Image
जयपुर में आयोजित हुआ लाजवाब ईद मिलन समारोह ------------------------------------------------ ख्वाज़ा ग़रीब नवाज़ अमन कमेटी ने झोटवाड़ा में किया आयोजन, हर जाति-पंथ के लोग हुए शरीक ******************************* जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। देश को इस वक्त सबसे ज्यादा किसी चीज़ की जरूरत है, तो वो सामाजिक भाईचारे की जरूरत है। जिसे साम्प्रदायिक सौहार्द, गंगा जमुनी तहजीब और मिलीजुली संस्कृति आदि कुछ भी कहा जा सकता है। एक तरफ साम्प्रदायिक शक्तियां देश को नफ़रत की खतरनाक खाई में धकेलने की कोशिश कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सामाजिक भाईचारे में विश्वास करने वाले और गंगा जमुनी तहजीब की छत्रछाया में जीने वाले लोग भाईचारे के इस ताने बाने को और मजबूत करने में जी जान से लगे हुए हैं। इसके लिए देश के कोने-कोने में अलग अलग अन्दाज़ के प्रोग्राम समय समय पर आयोजित होते रहते हैं। ऐसा ही एक प्रोग्राम देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हुआ। जयपुर जो कि अपनी मिलीजुली संस्कृति और गुलाबी रंग की खूबसूरत विरासत व चौक चौराहों की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है। जयपुर के झोटवाड़ा इ...

क्या देश में सिर्फ केजरीवाल ने ही जनहित के काम किए हैं ?

Image
क्या देश में सिर्फ केजरीवाल ने ही जनहित के काम किए हैं ? ********************************** जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का सपना देश का प्रधानमंत्री बनने का है। यह सपना कोई गलत भी नहीं है। पंजाब में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद उनको यह सपना आसानी से साकार होता लग रहा है। इसके लिए देशभर में यह माहौल बनाया जा रहा है कि जनहित के काम सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही कर सकता है और ईमानदार व भ्रष्टाचार रहित सरकार सिर्फ आम आदमी पार्टी की ही हो सकती है। उनके समर्थक सोशल मीडिया पर मजबूती व दीवानगी से केजरीवाल का पक्ष रखते हैं। साथ ही दिल्ली सरकार व पंजाब सरकार के फुल पेज विज्ञापन देशभर के अखबारों में छप रहे हैं। दिल्ली सरकार ने तो अखबारों व टीवी चैनलों के विज्ञापनों पर पानी की तरह जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बहाया है। मीडिया संस्थानों के लिए दिल्ली के खजाने का मुंह कई सालों से केजरीवाल ने खोल रखा है। यह सच है कि केजरीवाल ने जनता के लिए खूब काम किया है, लेकिन यह सच नहीं है कि सिर्फ केजरीवाल ने ही ऐसा किया है। कामरेड ज्योति ब...

राजस्थान कायमखानी महासभा की सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी का ईद मिलन समारोह और मीटिंग हर्षोल्लास से हुई सम्पन्न

Image
राजस्थान कायमखानी महासभा की सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी का ईद मिलन समारोह और मीटिंग हर्षोल्लास से हुई सम्पन्न ------------------------------------------------ झुन्झुनूं में आयोजित साढ़े तीन घण्टे की इस मीटिंग में हर मुद्दे पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर सर्व सम्मति से सभी प्रस्ताव किए पारित ******************************* झुन्झुनूं/जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा की सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी का ईद मिलन समारोह और मीटिंग 8 मई रविवार को झुन्झुनूं में आयोजित हुई। यह प्रोग्राम मलसीसर रोड पर स्थित नोबेल पब्लिक स्कूल के पास जमाअत ए इस्लामी हिन्द के कम्यूनिटी सेन्टर में आयोजित हुआ। साढ़े तीन घण्टे चला यह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ और कमेटी द्वारा रखे गए सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए। प्रोग्राम की अध्यक्षता राजस्थान कायमखानी महासभा सदस्यता सूची शुद्धिकरण कमेटी के अध्यक्ष कप्तान फजरू खां नूरखानी ने की। प्रोग्राम के संरक्षक मण्डल में मेजर असलम खां झांझौत, आरआई इलियास खां (डीवायएसपी) चैनपुरा, रिसालदार मेजर/लेफ्टिनेंट हयात मोहम्मद ख...