Posts

Showing posts from November, 2024

मेवाड़ महाराणा महेन्द्र सिंह जी को राजस्थान कायमखानी महासभा ने दी श्रद्धांजलि

Image
मेवाड़ महाराणा महेन्द्र सिंह जी को राजस्थान कायमखानी महासभा ने दी श्रद्धांजलि ********************** जयपुर/उदयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कायमखानी महासभा ने मेवाड़ महाराणा महेन्द्र सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश भी जारी किया है। गत दिनों मेवाड़ महाराणा साहब का निधन हो गया था। राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खां द्वारा जारी शोक संदेश में बताया है कि श्रीजी हुजूर श्रीमान महेन्द्र सिंह जी बिना किसी भेदभाव के सभी 36 कौमों को आजीवन साथ लेकर चले और जीवन के अंतिम क्षणों में भी सभी को अपना मानते हुए इस संसार से विदा हो गए। उन्होंने बताया कि कायमखानी क़ौम का मेवाड़ रियासत में बहुत आदर सम्मान रहा है, जो आज भी है। मेवाड़ रियासत के शासकों ने कायमखानी क़ौम की बहादुरी, वफादारी और ईमानदारी को देखते हुए कायमखानी सरदारों को ठिकाना बनेड़ा और शाहपुरा में करीब 300 वर्ष पहले सरदारपुरा, भीमपुरा, निम्बाहेड़ा खुर्द आदि गांव जागीर में देकर यहां आबाद किया, जिसके लिए कायमखानी क़ौम हमेशा मेवाड़ रियासत के राज परिवार की आभारी रहेगी। उल्लेखनीय यह है कि महेन्द्र सिंह ...