बिहार चुनाव के बाद क्या होगा मोदी और राहुल का
बिहार चुनाव के बाद क्या होगा मोदी और राहुल का ? --------------------------------- जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। बिहार विधानसभा चुनाव देश में एक बड़ा बदलाव लाएगा। यह चुनाव न सिर्फ बिहार का हो रहा है बल्कि एक तरह से पूरे देश का हो रहा है, पूरा देश बिहार चुनाव पर नजर गड़ाए हुए है। इस चुनाव के बाद तमाम सियासी समीकरण बदल जाएंगे, किसी की कुर्सी हिलने लगेगी, तो किसी को कुर्सी मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। बिहार ने पहले भी देश में सत्ता और राजनीतिक परिवर्तन का इतिहास रचा है और इस बार भी यह इतिहास रचा जाना तय है। यह बदलाव राजनीतिक दलों, नेताओं और गठबंधनों में भी होगा। 14 नवम्बर को मतगणना के दिन कई बड़े राजनेताओं का सियासी भविष्य भी तय हो जाएगा। यह चुनाव एक ऐसा चुनाव होगा, जिसके परिणाम से कुछ को सियासी जीवनदान मिल जाएगा, तो कुछ की सत्ता बच जाएगी, तो कुछ की सत्ता में वापसी हो जाएगी, तो कुछ के सपने चकनाचूर हो जाएंगे। इस चुनाव में दोनों प्रमुख गठबंधनों एनडीए और इंडिया ने करो मरो वाला जोर लगा रखा है, तो गठबंधनों से बाहर वाली छोटी मोटी पार्टियों ने खेल बनाने और बिगाड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा...