Posts

Showing posts from June, 2025

इस बार भी हांसी में मनाया जाएगा "नवाब क़ायम खां डे"

Image
इस बार भी हांसी में मनाया जाएगा "नवाब क़ायम खां डे" ------------------------------------ कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति करेगी आयोजन ------------------------------------ इसके अलावा ददरेवा, जयपुर, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, भादरा, चित्तौड़गढ़ सहित दर्जनों शहरों व गांवों में क‌ई छोटे बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे ------------------------------------- कौन किसको देत है, देनहार करतार ! जिसने तुझको देहली दी, मुझको दी हिसार !! -नवाब कायम खां ************************ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। हिसार-हांसी रियासत के तत्कालीन शासक नवाब क़ायम खां साहब का 606 वां शहादत दिवस "नवाब क़ायम खां डे" 14 जून 2025 को इस बार भी कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति हांसी स्थित नवाब क़ायम खां साहब के मकबरे और उनके पीरो मुर्शीद की खानकाह दरगाह चार कुतुब साहब में इन्शाअल्लाह मनाएगी। नवाब क़ायम खां साहब 14 जून 1419 ईस्वी को शहीद हुए थे। नवाब क़ायम खां साहब दिल्ली सल्तनत में सुल्तान फिरोजशाह तुगलक साहब के वजीर और सेनापति रहे हैं एवं कायमखानी क़ौम के वे प्रथम पुरुष हैं। ...