प्रधान जी इस्लाम खां मेघरास के तीसरे यौम ए वफ़ात पर आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प
प्रधान जी इस्लाम खां मेघरास के तीसरे यौम ए वफ़ात पर आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प --------------------------------------- पोते पोतियों की दादी ने भी किया ब्लड डोनेशन, कुल 111 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट ************************* भीलवाड़ा (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। भीलवाड़ा जिले का मेघरास गांव जिसकी पहचान प्रधान जी इस्लाम खां कायमखानी थे, जो 24 सितम्बर 2020 को इस दुनिया से चले गए थे। वे मेवाड़ इलाके में कायमखानी क़ौम के मजबूत स्तम्भ थे, जिनका सभी क़ौमों में अच्छा खासा रसूख था। वे एक सेवाभावी और मिलनसार शख्स थे, जिन्होंने क़ौमी खिदमत में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके तीसरे यौम ए वफ़ात 24 सितम्बर 2023 को भीलवाड़ा में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित कर उन्हें खिराज ए अकीदत पेश की। कार्यक्रम का आयोजन ताज कंस्ट्रक्शन मेघरास ने किया। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कायमखानी कौम सहित सर्वसमाज द्वारा कुल 111 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। शिविर का शुभारम्भ मरहूम प्रधान जी इस्लाम खां के बड़े भाई याकूब खां पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मेघरास के करकमलों द्वारा किया गया। इस ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन यहां की गांधी वाट...